अब उन्नत किस्म के सेब उगाएंगे बागवान

नौहराधार (सिरमौर)। विकास खंड संगड़ाह में बागवानी विभाग की ओर से क्षेत्र के बागवानों को अनुदान पर विदेशों से आए सेब के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान संगड़ाह खंड, नौहराधार, चाढ़ना, संगड़ाह और सरमाइला पीसीडीओ फार्म के तहत 682 पौधों का वितरण किया गया। इसमें उद्यान विभाग के तहत नौहराधार में 50, चाढ़ना में 40, सरमाइला मेें 12 पौधे दिए गए।
प्रति बागवान दौ पौधे दिए गए हैं। एक पौधे का मूल्य 621 रुपये है, लेकिन उद्यान विभाग बागवानों को 200 रुपये प्रति पौधा दे रहा है। उद्यान विभाग नौहराधार के उद्यान प्रसार अधिकारी चंद्रेश शर्मा ने बताया कि नौहराधार के तहत पौधे वितरित किए जा रहे हैं। बागवान भी पौधों की खरीद में रुचि ले रहे हैं। उद्यान विकास अधिकारी संगड़ाह उजागर सिंह तोमर ने बताया कि 682 पौधे वितरित किए जा रहे हैं। क्षेत्र के बागवान इंद्रपाल, कमल नयन, अशोक, सुरेश, जितेंद्र, तपेंद्र चौहान और राजेेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से प्रति बागवान दो-दो पौधे वितरित किए जा रहे हैं। पौधों की मात्रा ज्यादा होेनी चाहिए, ताकि बागवान विदेशी फल का भविष्य में फायदा ले सकें। बागवानी विभाग नाहन के उपनिदेशक डाक्टर सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि यह फ्रांस की बेशकीमती पौध है। जो कि चार प्रकार की है। इसमें सुपर चीफ, स्काटलेट सुपर, अन्ना, डोर सेट गोल्डन है। ये पौधे और प्रजाति भविष्य में घर के सामने तथा बर्ड बैंक आदि के लिए फायदेमंद है।

Related posts