खड्ड में डूबने से छात्र की मौत

सराहां (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की बागथन पंचायत के समीप खड्ड में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। युवक नाहन संस्कृत कालेज में तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बागथन के समीप बहने वाली खड्ड में शुक्रवार को ऊंचा टिक्कर गांव निवासी ओमप्रकाश कैरी गांव में मेहमाननवाजी में आया हुआ था। इसी दौरान वह अपने रिश्तेदारों के साथ खड्ड में नहाने के लिए आया। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूबने…

Read More

पशुशाला में घुसा तेंदुए ने दो मवेशी मारे

नाहन (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र के अंतर्गत बाड़थल मधाना गांव में एक तेंदुए ने पशुशाला में घुसकर दो मवेशियों को अपना शिकार बना डाला। क्षेत्र के लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों को अब अपने पशुओं की चिंता सताने लगी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को शीघ्र पकड़ने की मांग की है। बीती वीरवार रात को बाड़थल मधाना निवासी कमलेंद्र की पशुशाला में घुसकर तेंदुए ने उसके दो बड़े बकरों को अपना निवाला बना डाला। कमलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह…

Read More

सीमा विवाद में खनन माफिया की मौज

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल और उत्तराखंड की यमुना तथा टौंस नदी के साथ करीब 27 किलोमीटर सीमा साथ लगती है। इन क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से राज्य की सीमा को लेकर विवाद उठता रहा है। सीमा विवाद का सबसे ज्यादा फायदा दोनों राज्यों के अवैध खनन माफिया उठा रहे हैं। पड़ोसी राज्य के साथ यमुना नदी पर करीब 17 किलोमीटर क्षेत्र तथा टौंस नदी पर 10 किलोमीटर हिस्सा दोनों राज्यों के साथ लगता है। इन सीमा क्षेत्रों में सही पैमाइश तथा सीमा बुर्जियां नहीं लगी हैं। इसका अवैध खनन…

Read More

पच्छाद 123 उठाऊ योजनाओं पर संकट

सराहां (सिरमौर)। आईपीएच विभाग में विभिन्न पद खाली होने से सराहां उपमंडल में पेयजल योजनाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्षेत्र में विभाग के 4 सेक्शनों का काम मात्र दो कनिष्ठ अभियंताओं के सहारे चल रहा है। ऐसे में इलाके की 43 उठाऊ पेयजल योजनाओं की कार्यप्रणाली भी संकट में है। विभाग में खाली पड़े इन पदों को कौन भरेगा फिलहाल इसका जवाब किसी के पास नहीं है। क्षेत्र के तहत जयहर, नैना टिक्कर, सराहां और बागथन सेक्शन वर्तमान में आते हैं। इन चार सेक्शनों के भीतर 123…

Read More

राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना से ग्रामीण वंचित

शिलाई (सिरमौर)। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत विद्युत उप मंडल शिलाई के तहत बीपीएल परिवारों के घरों में अभी तक बिजली के मीटर नहीं लग पाए हैं। यह काम एक निजी कंपनी को सौंप रखा है। मीटर इन परिवारों के घरों में निशुल्क लगने हैं। लेकिन योजना पूरी होने के बाद भी इन घरों में आज तक मीटर नहीं लग सके हैं। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना का मुख्य उद्देश्य दूर दराज क्षेत्र में बिजली पहुंचाकर बीपीएल परिवारों को मुफ्त में बिजली के मीटर लगाकर कनेक्शन देना है। उप मंडल…

Read More

मेले में अश्लील सीडी बेचता एक दबोचा

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा होली मेले में एक प्रवासी व्यापारी अश्लील सीडी बेचता पकड़ा गया। स्थानीय पुलिस टीम ने आरोपी व्यापारी से सीडी कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को देर शाम पांवटा पुलिस के एएसआई रविंद्र लाल की टीम ने एक सीडी दुकान की तलाशी ली। सूचना मिली थी कि गुपचुप रूप से आरोपी चरणजीत सिंह निवासी शुभखेड़ा पांवटा साहिब व्यापारी अश्लील सीडी बेच रहा था। इसके बाद पुलिस टीम ने मेले पर दुकान की तलाशी शुरू की। इस दौरान उसके पास से 14 अश्लील सीडी…

Read More

देवामानल में चार दिन से बिजली ठप

नौहराधार (सिरमौर)। क्षेत्र के अखरोट फार्म बस्ती और पंचायत देवामानल में चार दिन से पसरे अंधेरे को विद्युत बोर्ड दूर नहीं कर पाया है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से इन क्षेत्रों के 120 परिवार भारी परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को मोमबत्ती जलाकर अपने कामकाज निपटाने पड़ रहे हैं। देवामानल पंचायत के उपप्रधान अभिमन्यु पुंडीर, सुखदेव, देवेंद्र, संजीव, राजेश, जयपाल, अशोक ठाकुर, मनोज और यशवंत सिंह ने कहा कि चार दिन से उन्हें बिजली को लेकर भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली की आंख-मिचौनी से घरेलू महिलाओं को घर…

Read More

कैजुअल कलाकारों के आवेदन 12 तक

नाहन (सिरमौर)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सरकार के विभिन्न विभागों के विकास एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों का गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार प्रसार के लिए जिला लोक संपर्क कार्यालयों के लिए सांस्कृतिक दलों का पैनल तैयार किया जाएगा। जिला लोक संपर्क अधिकारी रवि वर्मा ने बताया कि जिला सिरमौर के लिए तैयार किए जाने वाले पैनल के लिए कोई भी पात्र कलाकार आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन जिला लोक संपर्क अधिकारी…

Read More

उत्तराखंड के दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते दबोचेे

पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल पुलिस टीम ने अवैध खनन करते दो ट्रैक्टर दबोचे हैं। उत्तराखंड क्षेत्र से ट्रैक्टर हिमाचल क्षेत्र में पहुंचे थे। दोनों ट्रैक्टर संचालकों से करीब 70 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है। पड़ोसी राज्य की सीमा से लगते यमुना नदी क्षेत्र में दबिश की सूचना फैलते ही कई ट्रैक्टर वापस उत्तराखंड लौट गए। पांवटा पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं, जिसमें यमुना नदी किनारे उत्तराखंड से ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत बजरी उठा रहे हैं। पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थलों पर नजर रखनी शुरू की है। इस…

Read More

नशीली दवाओं के तस्कर को दो साल का कारावास

नाहन (सिरमौर)। नशीली दवाओं के मामले में जिला सत्र न्यायाधीश राजेश वर्मा की अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर अभियुक्त को छह महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इस फैसले की जानकारी जिला न्यायवादी महेश सेन ने दी। उन्होंने बताया कि आरोपी रजनीकांत उर्फ मोनू पुत्र प्रकाश चंद मकान नंबर 234/13 वाल्मीकि बस्ती नाहन जिला सिरमौर को एक अक्तूबर 2010 को पुलिस…

Read More