पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पिता-पुत्र की मौत, अब एक कंधे पर परिवार का जिम्मा

पांवटा साहिब (सिरमौर)/शिमला/बैजनाथ (कांगड़ा) शिवपुर पंचायत में कोरोना से दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इन बच्चों ने 12 दिन के भीतर ही पिता के साथ दादा को भी खो दिया। पांवटा की शिवपुर पंचायत निवासी देवेंद्र सिंह (33) ठेकेदारी से परिवार पाल रहे थे। उनके छोटे भाई कमलजीत सिंह ने बताया कि एक दिन बड़े भाई की तबीयत खराब हुई। सूरजपुर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच और दवा लेकर अपना काम करने लगे। एक दिन तबीयत ज्यादा बिगड़ी और सांस में तकलीफ के चलते टेस्ट…

Read More

पिछले साल के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार महंगाई की ज्यादा मार

पिछले साल के लॉकडाउन के मुकाबले इस बार महंगाई की ज्यादा मार

शिमला/नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता जा रहा है। निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। बजरी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री के रेट में भी काफी इजाफा हो रहा है। पिछले एक साल में सरिया करीब 1500 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ चुका है, जबकि सीमेंट के रेट भी 25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संकट के बीच घरों या भवनों का निर्माण कार्य लगातार महंगा होता…

Read More

डाक्टर मां ने छह माह तक बच्चों से अलग रहकर जारी रखी मरीजों की सेवा

डाक्टर मां ने छह माह तक बच्चों से अलग रहकर जारी रखी मरीजों की सेवा

नाहन (सिरमौर) डॉ. प्रतिभा गुप्ता कर्तव्य परायणता की ऐसी मिसाल हैं जिन्होंने कोरोना काल में भी परिवार से बढ़कर अपने कर्तव्य को तरजीह दी। आज भी वह मरीजों को अपनी सेवाएं देने में मैदान में पूरी संजीदगी के साथ डटीं हैं। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कालेज नाहन में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा ने बीते साल कोरोना महामारी की दस्तक के दौरान ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। दिनभर अस्पताल और आपरेशन थियेटर में सेवाएं देने के बाद घर पर वह बच्चों से अलग रहीं। तकरीबन मार्च से…

Read More

अंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान

अंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा  मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान

रोनहाट (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल पार कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने अतिक्रमण किया है। प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 14 मीटर अंदर तक सड़क कार्य करवा दिया है। उत्तराखंड ने सूबे के अधीन आने वाली सड़क में करीब 10 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार और चार पैरापिट बनाए हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से टौंस नदी के पुल के निर्माण की लगी लोकार्पण पट्टिका भी तोड़ दी है।  जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने…

Read More

सात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल

सात अप्रैल को पांवटा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत हो सकते हैं शामिल

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सात अप्रैल को किसानों की महापंचायत होगी। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर महापंचायत में हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों के किसानों से जुटने का आह्वान किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि देश में कृषि कानून से कंपनीराज की शुरुआत हो रही है। हिमाचल की सेब मार्केट पर भी निजी कंपनियां आधिपत्य जमाना चाहती है। सेब मार्केट पर अधिकार जमाने के लिए…

Read More

निर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुना बढ़ गई लागत, केंद्र सरकार से बजट का नहीं हो पा रहा है प्रावधान 

निर्माण कार्य में हो रही देरी से पांच गुना बढ़ गई  लागत, केंद्र सरकार से बजट का नहीं हो पा रहा है प्रावधान 

ददाहू (सिरमौर) राष्ट्रीय महत्व की रेणुका बांध परियोजना के निर्माण कार्य में हो रही देरी से इसकी लागत पांच गुना बढ़ गई है। 1284 करोड़ रुपये की प्रस्तावित इस परियोजना पर अब लगभग सात हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी भी कार्य में देरी हुई तो निर्माण लागत और बढ़ सकती है। बांध का निर्माण कार्य कब शुरू होगा, इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी है। केंद्र सरकार से इसके लिए बजट का प्रावधान नहीं हो पा रहा है।  केंद्र सरकार के बजट में वर्ष  2021-22 के वित्त…

Read More

आशीष डोगरा मिस्टर और सोनिका बनीं मिस हिमाचल

आशीष डोगरा मिस्टर और सोनिका बनीं मिस हिमाचल

पालमपुर के बॉडी बिल्डर आशीष डोगरा ने नवमी मिस्टर हिमाचल प्रतियोगिता अपने नाम की। जबकि ऊना की सोनिका वशिष्ठ ने पहली मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा की ट्रॉफी हासिल की। इन दोनों ने अपने-अपने वर्ग में प्रदेश भर के बॉडी बिल्डरों को पछाड़ते हुए यह खिताब जीता है। हिमाचल प्रदेश बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन की ओर से आयोजित नवमी मिस्टर हिमाचल और प्रथम मिस हिमाचल फीमेल फिटनेस मॉडल स्पर्धा का समापन रविवार को नाहन में हुआ जिसमें नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। …

Read More

भाजपा के लिए मंडी और सिरमौर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं

भाजपा के लिए मंडी और सिरमौर में जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं

मंडी/नाहन (सिरमौर)  हिमाचल प्रदेश के मंडी और सिरमौर जिले में भाजपा के लिए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हासिल करना आसान नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में बहुमत के बावजूद जहां दोनाें पद हासिल करने के लिए पार्टी के भीतर ही जंग जारी हो गई है, वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप के जिले सिरमौर में भाजपा-कांग्रेस में बराबरी की टक्कर के बाद बाजी निर्दलीय पार्षद नीलम शर्मा मार सकती हैं। यहां सत्ता के लिए कम पड़ रहा एक नंबर हासिल करने के लिए कांग्रेस…

Read More

भाजपा-कांग्रेस के पास सिरमौर में 8-8 सीटें निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम

भाजपा-कांग्रेस के पास सिरमौर में 8-8 सीटें निर्दलीय प्रत्याशी की भूमिका अहम

नाहन (सिरमौर) जिला परिषद सिरमौर में सियासी संकट गहरा गया है। पांवटा साहिब में छह जिला परिषद वार्डों के परिणाम घोषित होते ही जिला परिषद की सियासी तस्वीर साफ हो गई है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का प्रदर्शन बराबरी पर छूटा। सियासत के इस खेल में दोनों ही राजनीतिक दल 8-8 सीटें जीतने में कामयाब हुए। हालांकि, बहुमत के लिए जरूरी 9 का आंकड़ा दोनों दल नहीं छू पाए। लिहाजा, पच्छाद क्षेत्र के बाग पशोग से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में उतरीं नीलम शर्मा की भूमिका…

Read More

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत, एक घायल

बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त तीन की मौत,  एक घायल

नाहन (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। शिलाई उपमंडल के तहत कांडो-भटनोल संपर्क मार्ग पर एक गाड़ी 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 साल का एक किशोर घायल हुआ है। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कांडो-बागना संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी ( एचपी-85 0181) कांडो से बागना की ओर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। बोहलधार के निकट बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त…

Read More