पांवटा साहिब (सिरमौर)। हत्यारोपी हरभजन सिंह का बहुत ज्यादा नशा करना व बंदूक को अधिकतर समय साथ रखना खतरनाक साबित हुआ। गुस्से व मामूली बहस पर तैश में आकर अपने ही चचेरे भाई की हत्या करने के आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 4 जून तक न्यायिक हिरासत में नाहन जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी चचेरा भाई हरभजन सिंह काफी नशा करता था। एक बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड के तौर पर वह कार्यरत था इसलिए अकसर पांवटा आते…
Read MoreCategory: Sirmaur
एलआईसी भर्ती करेगा 500 ग्रामीण कैरियर एजेंट
नाहन (सिरमौर)। भारतीय जीवन बीमा निगम शिमला उपमंडल मई-जून के तहत हर जिले में लगभग 500 के करीब ग्रामीण कैरियर एजेटों की नियुक्ति कर रहा है। शिमला मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक सत पाल भानू ने बताया कि शिमला मंडल राज्य के ग्रामीण बेरोजगारों के लिए रूरल कैरियर एजेंट की नौकरी देगा जिसमें शिक्षित युवाओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर प्रदान होगा। उन्होंने बताया कि चयन हो जाने पर युवाओं को पहले दो वर्षों में प्रतिमाह 1500 तथा 1200 रुपये दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आकर्षण कमीशन एवं बोनस भी…
Read Moreलाखों की जड़ी-बूटी से भरा ट्रक पकड़ा
राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग ने यशवंतनगर में बैरियर के समीप गैंगहट पर एक ट्रक से अवैध तस्करी करके ले जाई जा रही लाखों रुपये की औषधीय जड़ी-बूटी बरामद की गई है। कीमती औषधीय जड़ी व पत्तियों के 82 बोरी टेक्सस वकाटा (गल्ला) के पत्ते तथा आठ बोरी सतवा बरामद करने में सफलता हासिल की। इन पत्तियों व जड़ी की बाजार भाव करीब सात आठ लाख रुपए आंकी जा रही है। वन विभाग ने ट्रक को माल सहित जब्त करके मामला आगामी छानबीन के लिए पुलिस को दे दिया है। यशवंतनगर…
Read Moreददाहू में बढ़ रही नकली नोटों की भरमार
ददाहू (सिरमौर)। प्रसिद्ध रेणुका जी तीर्थ के प्रवेश द्वार ददाहू क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से नकली नोटों की भरमार बढ़ रही है। इसे लेकर शातिर 100 व एक हजार के नोटों के साथ जालसाजी कर रहे हैं। ध्यान से परखने व देखने के बाद ही नोटों की पहचान की जा रही है। जबकि नकली नोट देखने में हल्का, फीका व पतला है। ददाहू क्षेत्र में यह नोट कहां से आए अभी तक इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं हैं। नकली नोटों की भरमार केचलते दुकानदार सचेत हैं। कई दुकानदारों को…
Read Moreकार खाई में लुढ़की, बाल-बाल बचे सवार
जमटा (सिरमौर)। शिमला से पांवटा जा रही क्लूजर कार संख्या एचआर-51एजी-9989 बनेठी के समीप वीरवार देर रात 300 फुट गहरी खाई में लुढ़क गई। कार में सवार चालक सचिन कुमार तथा कार मालिक अशोक अग्रवाल (45) निवासी एसएस कालोनी बांगरन पांवटा साहिब हैरतअंगेज ढंग से बाल-बाल बच गए। देर रात हुए इस हादसे में दोनों सवारों को मामूली सी चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर के लिए रवाना कर दिया गया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी दीपक शर्मा ने बताया कि बनेठी के पास देवसनीघाट में हुए इस…
Read Moreसमिति का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में व्याप्त खामियों को लेकर जनवादी महिला समिति की जिला व स्थानीय इकाई ने शुक्रवार को ददाहू में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। समिति ने सरकार को अस्पताल में व्याप्त व्यवस्थाओं को सुधारने व रिक्त पदों को भरने के लिए दो माह का अल्टीमेटम दिया है। जनवादी महिला समिति की राज्य महासचिव संतोष कपूर ने हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनता की स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। ददाहू अस्पताल में लाखों की मशीनरी व उपकरण बिना तकनीशियन व आपरेटर के…
Read Moreस्थानांतरण के साथ पगार रुकी
सतौन (सिरमौर)। गिरीपार क्षेत्र की कमरऊ पंचायत में स्थित आईपीएच विभाग के पंप हाउस पर वीरवार देर शाम ताला जड़े जाने की घटना प्रमुखता से चर्चा में है। विभाग ने ‘अमर उजाला’ में छपी खबर पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए पंप हाउस पर तैनात विभाग के कर्मचारी को स्थानांतरित कर दिया गया है और लापरवाही बरतने पर एक माह की पगार पर भी रोक लगा दी गई है। ग्रामीणों ने विभाग की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। इलाके में पीने के पानी की किल्लत झेल रहे ग्रामीण…
Read Moreपावंटा से सरकारी स्कूल पिछड़े
पांवटा साहिब / राजपुर (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों में बोर्ड की कक्षा 10वीं का परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। स्कूलों के खराब परीक्षा परिणाम को देखते हुए उच्च शिक्षा उप निदेशक ने स्कूल मुखियाओं को रिकार्ड सहित तलब किया है। रावमापा निहालगड़ में 10+2 कला वर्ग में 29 में से 24 विद्यार्थी पास हैं। वहीं कक्षा 10वीं परीक्षा में 99 में से केवल 26 विद्यार्थी पास हो सके। रावमा पाठशाला पांवटा-तारुवाला में 10+2 कला वर्ग में 29 में से 18 पास, कामर्स में 35 में से 25 पास,…
Read Moreओवर लोडिंग करने पर 1.46 लाख जुर्माना
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के खोड़ोवाला-पुरुवाला क्षेत्र में एआरटीओ की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम द्वारा करीब 100 वाहनों की चैकिंग की गई। ओवर लोडिंग की क्षेत्र से शिकायतें ज्यादा आ रही थी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दो दर्जन वाहनों से करीब 1.46 लाख जुर्माना राशि वसूली गई। एआरटीओ टीम के क्षेत्र में पहुंचते ही वाहन संचालकों में हड़कंप मची रही। कुछ अधूरी दस्तावेजों वाले वाहनों को चालक, सड़क किनारे खड़ा कर खिसकते बने। एआरटीओ पांवटा सोना चौहान की टीम ने पांवटा के गिरिपार…
Read Moreसराहां पुलिस पर मारपीट करने का आरोप
नाहन (सिरमौर)। सराहां पुलिस द्वारा धौलाकुआं निवासी एक व्यक्ति पर जबरन मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति मोहन सिंह ने बाद में इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी से की। मामले को संज्ञान में लाते हुए एसपी सिरमौर ने डीएसपी राजगढ़ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि इसकी जांच पारदर्शिता से की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। धौलाकुआं निवासी मोहन सिंह ने एसपी को सौंपी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह 21…
Read More