नाहन (सिरमौर)। ददाहू, नाहन एवं संगड़ाह के कुछ इलाकों में पिछले दो दिनों से दूरभाष सेवाएं प्रभावित हो रही है। ऐसे में इन क्षेत्रों के सैकड़ों उपभोक्ताओं को एक दूसरे से संपर्क साधने में परेशानी हो रही है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं में सेवाएं प्रभावित होने को लेकर विभाग के प्रति भारी रोष हैं। ददाहू क्षेत्र के उपभोक्ता दीपक, मान सिंह, राकेश, अमित कुमार, जयप्रकाश तथा नाहन के उपभोक्ता अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश एवं प्रेमपाल महिंद्रू ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में लैंडलाइन एवं मोबाइल सेवाएं प्रभावित हो रही…
Read MoreCategory: Sirmaur
पनोग के 12 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप
रोनहाट (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल पनोग के तहत पंचायत जरवा जुनेली, पनोग तथा अजरौली के एक दर्जन गांवों में पिछले तीन-चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी तथा वर्षा के चलते बिजली की तारों में ट्रिपिंग हुई है जिसके कारण एक दर्जन गांवों अंधेरे की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण धर्म सिंह, जगदीश कुमार, लाल सिंह, बलबीर ठाकुर, लायक राम, हीरा सिंह, केदार सिंह आदि ने बताया कि इस बारे विद्युत बोर्ड को अवगत करवा दिया गया है। उम्मीद है कि सोमवार को…
Read Moreबागथन पीएचसी में स्टाफ का टोटा
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बागथन पीएचसी में पिछले डेढ़ वर्ष से चिकित्सक एवं फार्मासिस्ट नहीं होने से क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाआें से महरूम है। सरकार ने लगभग 60 लाख रुपयों की राशि से पीएचसी का भवन बागथन का निर्माण करवाया था मगर इस पीएचसी में पिछले डेढ़ साल से न तो कोई चिकित्सक है और न ही फार्मासिस्ट। ऐसे में क्षेत्र की बागथन, बजगा, लाना बाका, डिंगर किन्नर, धार टिक्करी एवं नहर स्वार पंचायतों के सैकड़ों लोगों को भारी परेशानी उठानी…
Read Moreबारिश, बर्फबारी से निखरी रेणुका झील
ददाहू (सिरमौर)। क्षेत्र में दो दिन तक हुई लगातार बारिश से ऐतिहासिक रेणुका झील में निखार आ गया है। जलस्तर बढ़ने से झील के सौंदर्य में चार चांद लग गए हैं। रविवार को धूप खिलने के साथ ही रेणुका झील का सौंदर्य देखते ही बन रहा है। झील के जलस्तर में 8 से 10 इंच तक की वृद्धि दर्ज की गई है। झील के अंतिम छोर एवं स्नान घाटों के आखिरी पड़ाव तक पानी भर गया है। ऐसे में झील का सौंदर्य पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है।…
Read More‘बेटी है अनमोल’ नाटिका ने बटोरी वाहवाही
नाहन (सिरमौर)। सीनियर सेकेंडरी स्कूल कालाअंब ने रविवार को वार्षिक समारोह मनाया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में स्कूली बच्चों की ओर से कई सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान रणबीर सिंह रहे। उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया। स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार शर्मा ने समारोह में पहुंच कर सभी गणमान्य लोगों का स्वागत किया। बच्चों ने स्वागत गीत से उपस्थित लोगों का अभिनंदन किया। दसवीं कक्षा के छात्रों ने पंडाल में खूबसूरत नाटी डाल कर सभी को मंत्रमुग्ध कर…
Read More52 पंचायतों में बत्ती गुल
नौहराधार (सिरमौर)। ठठारना के पास 33 केवी विद्युत लाइन के ट्रांसफार्मर के खराब होने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। यह ट्रांसफार्मर शनिवार देर रात खराब हो गया। इसके चलते चाढ़ना एवं पनोग विद्युत उपमंडलों में बिजली सप्लाई रविवार को भी नहीं हो सकी। यहां दोनों उपमंडलों को मिलाकर लगभग 52 पंचायतें हैं। लगातार बारिश होने से तारों में ट्रिपिंग हो रही है। क्षेत्र के लोग बीते 4 दिनों से जिला से पूरी तरह से कटे हुए हैं। विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाएं पूरी तरह से चरमराई हुई…
Read Moreशहर की बुनियादी सुविधाओं पर नप एक करोड़ खर्चेगी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन शहर के दो वार्डों में बुनियादी सुविधाओं पर एक करोड़ खर्चेगी। साफ-सफाई एवं सड़क-नालियों के पक्के करने को नगर परिषद ने आधारभूत कदम उठाए हैं। इसके लिए नप ने एक करोड़ से अधिक राशि खर्च करने का मन बनाया है जिस पर वर्तमान समय में विभिन्न वार्डों में कार्य चल रहा है। स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करना, उखड़ी सड़कों में टारिंग करवाना, शहर के पाश एरिया कोआपरेटिव बैंक क्षेत्र में हाईमास्क लाइट स्थापित करना, वार्डों में सफाई व्यवस्था को ढर्रे पर लाना जैसे कार्य इसमें…
Read Moreकेंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप
नाहन (सिरमौर)। भाजपाई महिलाएं अब शहर भर की महिलाओं की हथेलियों में सुंदर मेंहदी रचाएंगी। नाहन भाजपा महिला मंडल मोर्चा ने बुधवार को मेहंदी अभियान की शुरूआत की। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मंडल मोर्चा की अध्यक्षा रेखा तोमर ने की। अभियान का मुख्य उद्देश्य नरेंद्र मोदी की सुजानपुर में होने वाली रैली को पूर्ण रूप से सफल बनाना है। रेखा तोमर ने बताया कि मेहंदी तथा हस्ताक्षर अभियान के तहत महिला मोर्चा घर-घर जाकर महिलाओं को मेंहदी लगाएंगी। महिलाओं के…
Read Moreमानव तस्करी मामले में फरार आरोपी महिला गिरफ्तार
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा मानव तस्करी मामले में पुलिस टीम को एक और सफलता हाथ लगी है। दिसंबर 2013 से एक आरोपी महिला फरार चल रही थी। बुधवार को उत्तराखंड के विकासनगर से महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को आरोपी महिला अदालत में पेश की जाएगी। इस मामले में अब दो महिलाओं समेत 7 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। बीते दिसंबर माह में पांवटा में मानव तस्करी मामला हुआ था जिसमें धौलाकुआं के आरोपी दंपति समेत आधा दर्जन आरोपी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन एक आरोपी महिला…
Read Moreपंचायत चौकीदारों ने मांगा वित्तीय लाभ
नाहन (सिरमौर) पंचायत चौकीदार यूनियन इंटक ने विभाग तथा सरकार पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाया है। संघ ने आरोप लगाया है कि न तो सरकार ने उन्हें नियमित किया है। न ही उनके लिए कोई ठोस नीति बनाई गई। जिला संघ ने कहा है कि उनके भत्ते में वर्तमान बजट में मात्र 200 रुपयों की बढ़ोतरी की गई है। संघ ने राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि 17 फरवरी तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती है तो संघ 18 फरवरी को शिमला सचिवालय पर…
Read More