नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में हंसी-मजाक में मर्डर के मामले में दबोचे गए आरोपी को 3 दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद आज पुलिस ने पुन: अदालत में पेश किया था, जहां से आरोपी को 14 दिन तक ज्यूडीशियल रिमांड पर रखने के आदेश देकर सैंट्रल जेल नाहन भेज दिया गया है। एसएचओ कालाअंब योगेंद्र सिंह ने बताया कि जोहड़ों में गैर-इरादतन हत्या के जुर्म में दबोचे गए आरोपी जसविंद्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजाब को आज 3 दिन का रिमांड समाप्त होने के बाद पुन: अदालत में…
Read MoreCategory: Sirmaur
बोनस मांगने पर मजदूरों को मिल रही धमकी
नाहन: औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को किस प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं, यह किसी से छुपा नहीं है। समय-समय पर मजदूर संगठनों द्वारा उद्योग प्रबंधनों के खिलाफ आवाज बुलंद की जाती रही है लेकिन फिर भी अधिकतर औद्योगिक इकाइयों में मजदूर उन्हें मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की आज भी मांग कर रहे हैं। अधिकतर इकाइयों में तो मजदूरों का पीएफ व ईएसआई ही नहीं काटा जाता। इसी कड़ी में आज औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में स्थित एक औद्योगिक इकाई के मजदूरों ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की…
Read Moreजॉबकार्ड का इस्तेमाल कर बेरोजगारों की मजदूरी से कूट रहे हैं मोटी चांदी
नाहन: केंद्र सरकार द्वारा पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक परिवार के व्यक्ति को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है। एक तौर से यह एक कल्याणकारी योजना है, जो बेरोजगारों को 100 दिन 18 से 60 वर्ष तक के ग्रामीणों को दे रही है। लेकिन असल में इस योजना का दुरुपयोग हो रहा है। जमीनी स्तर पर यह योजना पंचायत के पदाधिकारियों व कुछ उनके ठेकेदारों तक सीमित होकर रह गई है। पंचायत की मिलीभगत के चलते इस योजना में ठेकेदारी प्रथा चली हुई है। पंचायत के कुछ…
Read Moreराज्यपाल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
नाहन: महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत की अचानक तबीयत खराब हो जाने के बाद उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के समापन समारोह में सर्किट हाऊस से रवाना होने के बाद शिमला हाईवे पर महामहिम को अचानक उल्टियां लगनी शुरू हुईं। सीएमओ सिरमौर डा. संजय शर्मा ने बताया कि राज्यपाल को अचानक उल्टियां लगने के बाद घुटन भी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया। राज्यपाल खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा…
Read Moreमुझे निशाना बना रही केंद्र सरकार, मैं डरने वाला नहीं: वीरभद्र
रेणुका जी: केंद्र सरकार एक साजिश के तहत मुझे निशाना बना रही है और मेरे खिलाफ झूठे मामले दर्ज करवाकर डराया जा रहा है लेकिन मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। प्रदेश की जनता का प्यार व आशीर्वाद मेरे साथ है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देर शाम अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मेरे खिलाफ आय के एक मामले में 3-3 एजैंसियों से जांच करवा रही है जोकि देश में अपने आप में एक विचित्र मामला है। उन्होंने कहा कि यह काम केंद्र…
Read Moreपहाड़ से गिरे मलबे के नीचे दबी जिंदगी
श्री रेणुका जी: बडवाना माइन पर अचानक पहाड़ से गिरे मलबे के नीचे एक 32 वर्षीय व्यक्ति दब गया। जानकारी के अनुसार व्यक्ति उक्त स्थान पर घास लेने के लिए गया था और इसी बीच अचानक पहाड़ से मलबा खिसक गया और व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम संगड़ाह अशोक कुमार व डीएसपी प्रताप ठाकुर तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे व्यक्ति को निकालने के लिए तुरंत जेसीबी मशीन लगवाई लेकिन तभी पहाड़ से ओर अधिक…
Read Moreवन माफिया ने वनरक्षक पर किया हमला
नेरवा: वन मंडल चौपाल के तहत वन्य अपराध से जुड़े अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि ये लोग ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों पर हमले कर रहे हैं। बीते कुछ ही दिन पूर्व मालत वन बीट के तहत चामड़ी नाला में वनरक्षक लायक राम समाला जब वन काटुओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था तो उस समय अवैध कटान कर रहे 4 लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका बीट हैम्बर व मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गए। लायक राम ने घटना की सूचना…
Read More50 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला केशव
कालाअंब (सिरमौर) से अगवा मासूम केशव 50 घंटे की खोजबीन के बाद मिल गया है। शनिवार दे शाम करीब पौने दस बजे पुलिस टीम ने उसे घर के साथ ही एक मकान से बरामद किया। मामले में महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस केशव को नाहन ले गई है। यहां उसका मेडिकल करवाया गया। इसकी पुष्टि एसपी एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश में पुलिस टीम ने शक के आधार पर आसपास के चार-पांच घरों की तलाशी ली। इस…
Read Moreमहिला ने किया मासूम का अपहरण, मांगे 15 लाख
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सटी त्रिलोकपुर रोड कॉलोनी में एक कारोबारी के छह साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया। लगभग 15 घंटे बाद एक महिला ने फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी। फोन की लोकेशन हरियाणा के नारायणगढ़ के बस्सी गांव की बताई जा रही है। फोन अब स्विच ऑफ आ रहा है। कालाअंब थाना पुलिस ने सूचना पर मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम को रामेश्वर शर्मा का बेटा केशव…
Read Moreजंगल में मिला युवती का शव, सनसनी
सिरमौर जिले के संगड़ाह थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को एक युवती का शव जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की कुछ दिनों से घर से गायब थी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती ने जंगल में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि गनोग गांव की एक 20 वर्षीय युवती किरण कुछ समय से गायब थी जिसका शव शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने जंगल में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। संगड़ाह थाना से पुलिस की टीम…
Read More