बजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा

बजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा

राज्य का चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट 13,141.07 करोड़ रुपये बढ़ गया है। तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 4 मार्च, 2022 को 51,365 करोड़ का बजट पेश किया था, जो चर्चा के बाद 54,592 करोड़ रुपये का पारित हुआ था। इसके बाद भी सरकार को 13,141.07 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की जरूरत पड़ी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को बजट सत्र के पहले दिन भोजनकाल के बाद वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ की अनुपूरक अनुदान मांगों की प्रथम और अंतिम किस्त प्रस्तुत की। विधानसभा अध्यक्ष…

Read More

राज्यपाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की

राज्यपाल ने नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश को नशामुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए लोगों से प्रत्येक स्तर पर सहयोग करने की अपील की है ताकि युवाओं को नशे के चंगुल में फंसने से बचाया जा सकेे। राज्यपाल ने आज राजभवन में नशामुक्ति तथा नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक से संबंधित विषयों पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पंचायती राज, शैक्षणिक संस्थानों, गैर…

Read More

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन भोजनावकाश के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों तथा लोगों से भेंट की और जन शिकायतों का निवारण किया। इस अवसर पर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव जगदीश रेड्डी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के परिचालक संघ ने मुख्यमंत्री से भेंट की और परिचालकों की विभिन्न समस्याओं व मांगों से उन्हें अवगत करवाया। उन्होंने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए…

Read More

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान आरंभ

हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने आज बोर्ड के मुख्यालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ई-अपशिष्ट एकत्रीकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह वैन हिमाचल प्रदेश सचिवालय तथा शिमला शहर के अन्य भागों से ई-अपशिष्ट एकत्रित करेगी। उन्होंने कहा कि ई-अपशिष्ट के उचित निष्पादन की महत्ता के बारे में जागरूकता लाने तथा लोगों को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड द्वारा उत्पादक उत्तरदायित्व संगठन मैसर्ज करो संभव, के साथ संयुक्त तत्वावधान में 14 से 25 मार्च, 2023 तक ई-वेस्ट एकत्रीकरण एवं जागरूकता अभियान…

Read More

विधानसभा सत्र: सदन में बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने का विधेयक पेश

विधानसभा सत्र: सदन में बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने का विधेयक पेश

 शिमला  उप मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को बिजली परियोजनाओं पर वाटर सेस लगाने के विधेयक को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदन में प्रस्तुत किया। विधेयक पेश करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की नदियों और सहायक नदियों में जो पानी बह रहा है, उससे आय हो सकती है। बिजली उत्पादन पर ऐसा कर दूसरे राज्यों में भी लगा हुआ है। प्रदेश पर कर्ज बहुत है, लेकिन टैक्स से आमदनी कम है। इससे चार हजार करोड़ रुपये की आमदनी होगी। यह जो कानून लेकर आए हैं,…

Read More

हिमाचल हाईकोर्ट ने सुनाया भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले में अहम फैसला, यहां जानें

हिमाचल हाईकोर्ट ने सुनाया भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले में अहम फैसला, यहां जानें

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले में अहम निर्णय सुनाया है। न्यायधीश विवेक सिंह ठाकुर ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि एक ही उद्देश्य के लिए भूमि का अधिग्रहण करने पर भूमि का एक ही मूल्य तय किया जाएगा। अदालत ने गुजरात अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट की ओर से भूमि अधिग्रहण के मामले का निपटारा करते हुए यह निर्णय सुनाया। अदालत ने कहा की भूमि के वर्गीकरण के आधार पर अधिग्रहित भूमि का बाजार मूल्य तय नहीं किया जा सकता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि…

Read More

राज्यपाल ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर बल दिया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 12 मार्च से 18 मार्च, 2023 तक नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित किए जा रहे 14वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के संवाद व आदान-प्रदान कार्यक्रमों के माध्यम से देश की सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत, परम्पराओं एवं अर्थव्यवस्था की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर बनने के साथ-साथ भारत निर्माण के लिए अपने कर्तव्य का पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। नेहरू युवा केंद्र…

Read More

मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन ने दिया अंशदान

मुख्यमंत्री राहत कोष में ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन ने दिया अंशदान

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन रोहड़ू, जिला शिमला के अध्यक्ष बलबीर बांशटू ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपये की राशि का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बांशटू भी उपस्थित थे।

Read More

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के लिए 6 कंपनियां तैनात, 500 जवान संभालेंगे मोर्चा

बजट सत्र: चालू वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 13,141.07 करोड़ का बजट बढ़ा

शिमलाा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के आगामी बजट सत्र को लेकर शिमला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। राजधानी शिमला में विस सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 6 कंपनियों की तैनाती की गई है। पुलिस के 12 उच्च अधिकारी सहित करीब 500 जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। रविवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने विस सत्र के लिए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए विधानसभा परिसर में विस सत्र में ड्यूटी पर लगे जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। विधानसभा बजट सत्र…

Read More

भाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार कर रही है रणनीति

भाजपा बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार कर रही है रणनीति

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार शाम को विपक्ष सुक्खू सरकार को घेरने की रणनीति बनाएगा। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विलीज पार्क में भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई है। पहले दिन ही सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। भाजपा प्रश्नकाल में ही काम रोको प्रस्ताव पर अड़ सकती है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर वित्त मंत्री 17 मार्च को अपने कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगे। 14…

Read More