अरुण फाल्टा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत

रोहडू। भाजपा युवा मोर्चा के नवनिर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण फाल्टा के सम्मान में देव सांस्कृतिक मंच तथा युवा भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण फाल्टा का ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार अभिनंदन किया। सम्मान समारोह में नवनिर्वाचित भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने कहा कि प्रदेश लोकसभा चुनाव नजदीक है। ऐसे में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कमर कसनी होगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जो दायित्व उन्हें सौंपा है, वह उसे पूरा करेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेेंगे। कहा कि संगठन की…

Read More

थाना भैधार मार्ग पर मैटलिंग कार्य लटका

रोहडू। नावर क्षेत्र के तहत थाना भैधार सड़क पर मैटलिंग कार्य टेंडर होने के आठ माह बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। अनुकूल मौसम में मैटलिंग न होने से अब वर्षा का सिलसिला शुरू होने पर एक बार फिर मैटलिंग का कार्य अधर में लटक गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि शीघ्र मैटलिंग का कार्य शुरू किया जाए। थाना भैधार सड़क पर करीब आठ लाख रुपये की लागत से होेने वाली मैटलिंग का टेंडर 25 सितंबर वर्ष 2012 को हुआ था। लेकिन,…

Read More

भाजपा ने की ननखड़ी की अनदेखी : सिंघी

रामपुर बुशहर। पूर्व मंत्री सिंघी राम ने ननखड़ी ब्लाक में चुनाव प्रचार जारी रखते हुए शनिवार को यहां के कई गांवों का दौरा किया और प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। उन्होंने शीला, अड्डू, जवाल्डा, ननखड़ी, पूनन, कुंगलबाल्टी, देई, खमाडी आदि क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। गांव-गांव चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने इस ब्लाक की जमकर अनदेखी की। वर्ष 2007 में करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत कराने के बावजूद भाजपा की सरकार टिक्कर खमाडी मुख्य सड़क की दशा नहीं सुधार पाई। पूर्व…

Read More

डकोलड़ में वाहन ने युवक कुचला, मौत

रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगते डकोलड़ में वाहन ने एक युवक को बुरी तरह कुचल डाला। इससे उसकी मौत हो गई। युवक यहां गैमन कंपनी में बतौर जेसीबी आपरेटर था। युवक को कुचलने वाली गाड़ी के बारे में अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मंडी जिले के सुंदरनगर निवासी संजू (24) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डकोलड़ के पास शुक्रवार रात पौने दस बजे के करीब एक…

Read More

मजदूरों की गिरफ्तारी पर भड़की सीटू

रोहड़ू। शिमला परियोजना में चार मजदूरों की मारपीट के आरोप में गिरफ्तारी के बाद सीटू भड़क उठी है। सीटू के नेताओं ने परियोजना प्रबंधन पर मजदूरों की आवाज को दबाने का आरोप लगाया है। सीटू ने चेतावनी दी है कि मजदूरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो परियोजना निर्माण का पूरा काम ठप कर देंगे। सीटू की क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष संसार चंद तथा महासचिव अजय दुल्टा ने आरोप लगाया कि शिमला परियोजना में काम कर रही कंपनी मजदूरों पर झूठे मामले बनवा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस…

Read More

नंद लाल और विक्रमादित्या ने किया प्रचार

रामपुर बुशहर। सीपीएस एवं रामपुर के विधायक नंदलाल और मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार किया। इस दौरान दोनों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। नंदलाल ने बढावली पंचायत के करेरी, रमांडली, मसारना, कमलाऊ, छलावट, कुमसु, मतरेऊल, नालारी नाड तथा राजपूरा में चुनाव प्रचार किया। जबकि, विक्रमादित्य सिंह ने नोगली, तकलेच, बाहली, नरैण, जराशी, पलजार, देवनगर तथा खनेवली में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। जबकि, कांग्रेस सरकार के मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की अगुवाई में एक दल ने ग्राम पंचायत सराहन,…

Read More

गाद से हांफी गिरि ; आधे शहर में जल संकट

शिमला। गाद से गिरि पेयजल योजना हांफ गई है। शुक्रवार को आधे शहर में सुबह पानी की सप्लाई नहीं हुई। इन क्षेत्रों में सप्लाई देने के लिए नगर निगम ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इस कारण हजारों की आबादी को जल संकट का सामना करना पड़ा। उधर, नगर निगम ने शहर में दोपहर और शाम के समय पीने के पानी की सुचारु सप्लाई देने का दावा किया है। शुक्रवार को छोटा शिमला, ब्राकहास्ट, निगम विहार, खलीणी, अप्पर खलीणी, लोअर खलीणी, वीरखाना, ऐरा होम कसुम्पटी, पेट्रोल पंप एरिया विकासनगर, नॉलजवुड,…

Read More

चौकी प्रभारी, स्टाफ को बदलने पर अड़े दुकानदार

शिमला। पुलिस के रवैये के खिलाफ लक्कड़ बाजार के दुकानदारों जोरदार प्रदर्शन किया। आईजीएमसी और रिज मैदान की ओर जाने वाली सड़क पर दर्जनों दुकानदार बैठ गए और नारेबाजी की। सुबह दस बजे से चला प्रदर्शन दोपहर साढ़े बारह बजे पुलिस अधिकारी के आश्वस्त करने के बाद खत्म हुआ। दुकानदारों ने लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी प्रभारी और यहां तैनात अन्य स्टाफ को बदलने की मांग की। शिमला शहर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष अश्वनी सूद के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। दुकानदार ओम प्रकाश, अनीश, श्यामा गुप्ता, राजकुमारी और पीड़ित दुकानदार के…

Read More

एक सिगरेट के धुएं में उड़े रहे जिंदगी के 11 मिनट

शिमला। शिमला को धूम्रपान मुक्त जिला घोषित कर दिया गया है। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने इस आशय का प्रमाण पत्र जारी किया। आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने बताया कि सर्वे में पांच मापदंडों को लिया गया। इसमें सार्वजनिक और कार्य स्थलों पर धूम्रपान की घटनाएं, होटल, ढाबों के आसपास बीड़ी-सिगरेट के टोटों का पाया जाना, इन स्थानों पर धूम्रपान की गंध और इन स्थानों पर तंबाकू निषेध चेतावनी के बोर्डों का लगा होना सर्वे के आधार रखे गए। इस सर्वे के मुताबिक जिला शिमला में तंबाकू निषेध अधिनियम…

Read More

आनलाइन देखिए अपने टेस्ट की रिपोर्ट

शिमला। आईजीएमसी में किए गए टेस्ट की रिपोर्ट अब आप घर बैठकर ले सकते हैं। मोबाइल पर भी आप रिपोर्ट देख सकते हैं। कहीं से भी आप आनलाइन टेस्ट रिपोर्ट ले सकते हैं। शुक्रवार से यह सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए आपको अब अस्पताल आने की जरूरत नहीं है और न ही रिपोर्ट खोने का डर। डाक्टर भी अपने लैपटाप में मरीज की रिपोर्ट आराम से देख पाऐंगे। आन लाइन टेस्ट रिपोर्ट मुहैया करवाने वाला आईजीएमसी प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है। मरीज को सबसे पहले आईजीएमसी…

Read More