रिश्वत का आरोपी एएसआई पुलिस रिमांड पर

रामपुर बुशहर। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के दल ने शनिवार को शिमला के लक्कड़ बाजार में कार छुड़ाने की एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े एएसआई को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। यहां आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर भेजने की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश रतन ने की है। एएसआई मोहन लाल पुलिस पोस्ट सैंज में बतौर प्रभारी तैनात था, जहां कुछ माह पहले चरस के साथ एक कार को कब्जे में लिया…

Read More

मेलठी में युवक कार की टक्कर से घायल

रोहड़ू। मेलठी में कलगांव के एक युवक को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया। युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला में भर्ती किया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कलगांव के युवक अनिल दत्ता पुत्र आमी चंद ने पुलिस में शिकायत की है कि 14 जून को रवि दत्ता से वह अपने पांच हजार रुपये लेने मेलठी गया था। भूठली बाजार में वह रवि के इंतजार में अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इसी दौरान…

Read More

अब शिमला में भी देख सकेंगे ‘राष्ट्रपति भवन’

देश के राष्ट्रपति के शिमला स्थित निवास के दरवाजे आम जनता के लिए खोले जा रहे हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी चाहते हैं कि छराबड़ा स्थित रिट्रीट को न केवल वे, उनका परिवार और मेहमान प्रयोग करें, बल्कि आम लोग भी इस भवन के इतिहास से रूबरू हों। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन की तरह इसे भी एक टूरिस्ट प्वाइंट के तौर पर सैलानियों को दिखाया जाए। राष्ट्रपति की सचिव ओमिता पाल ने शिमला आकर मुख्य सचिव से इस मसले पर बैठक की है। उन्होंने कहा है कि रिट्रीट को नया…

Read More

बैंक कर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर चोरी

शिमला। शहर में चोर बेखौफ हो गए हैं। शुक्रवार को जिस समय लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी के बाहर कारोबारियों का प्रदर्शन चल रहा था, उसी समय चोरों ने पुलिस की ढील का फायदा उठाते हुए चैप्सली के समीप एक बैंक कर्मी के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। शिकायतकर्ता जगदीप सिंह निवासी सेट नंबर तीन बतरा हाउस चैप्सली लक्कड़ बाजार ने बताया कि वे स्टेट कोआपरेटिव बैंक की ठियोग शाखा में कार्यरत हैं और उनकी पत्नी बालूगंज स्कूल में शिक्षिका हैं। दोनों हर दिन की तरह सुबह…

Read More

लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी पर बैठाई जांच

शिमला। पुलिस चौकी लक्कड़ बाजार के सभी कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। कारोबारी और उनके बेटे सहित दो अन्य लोगों से मारपीट के मामले में चौकी के निरीक्षण को पहुंचे महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था संजय कुन्दू ने विभागीय जांच करने के आदेश दिए। होमगार्ड जवान भी विभागीय जांच के दायरे में रखे गए हैं। इसके अलावा लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी के प्रभारी जसवीर सिंह को ट्रांसफर कर दिया गया है। बीते शुक्रवार सुबह पुलिस के रवैये के खिलाफ लक्कड़ बाजार के दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया…

Read More

बह गए दावे, बची है बस बदइंतजामी

शिमला। बारिश की तेज धार शहर पर मार की तरह पड़ी है। तीन दिन से हो रही बारिश में सरकारी दावे बह गए। पीछे बची है, तो बस बदइंतजामी। ट्रैफिक के लिए बनी सड़कें मलबे, पानी और पत्थरों के हवाले हो चुकी हैं। रास्तों और सड़कों पर पहाड़ियों से पत्थर गिर रहे हैं। डंगे भी जवाब दे रहे हैं। इससे घंटों ट्रैफिक जाम लग रहा है। कई बस्तियों में मकानों को खतरा हो गया है। लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थान ढूंढ रहे हैं। पेयजल योजनाओं में गाद भर गई है।…

Read More

प्रदर्शन कर मंजूर के लिए मांगा दस हजार वेतन

शिमला। सीटू की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर शनिवार को उपायुक्त आफिस के बाहर सीटू की जिला कमेटी ने प्रदर्शन किया। मजदूरों के न्यूनतम वेतन को दस हजार रुपये मासिक करने की मांग की है। सीटू ने केंद्र और राज्य सरकार को चेताया कि अगर मजदूरों के हित में नीतियां नहीं बनाई गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। सीटू के जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि मजदूरों पर कार्य का अतिरिक्त बोझ है। इसके चलते कार्य की अवधि आठ की बजाय छह घंटे होनी चाहिए। महंगाई को ध्यान में…

Read More

दालचीनी जहरीली, बीमार कर देगा ताकत का कैप्सूल

शिमला। सभी समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर ‘दालचीनी नहीं, जहर खा रहे हैं आप!’ में दिए गए तथ्य सही साबित हुए हैं। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा द्वारा बीते माह बालूगंज की चार दुकानों से भरे गए दालचीनी के सैंपल फेल हो गए हैं। जांच रिपोर्ट में दालचीनी की जगह कैसिया नामक विषैले पौधे की खाल बेचे जाने का खुलासा हुआ है। निगम की स्वास्थ्य शाखा ने जांच के आधार पर चारों कारोबारियों के खिलाफ न्यू फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी…

Read More

कांग्रेसियों ने भरोसा दिया, सरकार ने तोड़ दिया

शिमला। स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है पर बिना बदलाव के। दो साल से सरकारी स्कूलों के शिक्षक, निजी स्कूल संघ, पंचायत प्रतिनिधि और स्कूल प्रबंधन समितियां शेड्यूल बदलवाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। शेड्यूल जारी होने के बाद आरोप लगाया गया है कि चुनाव के वक्त कांग्रेस नेताओं ने शेडयूल बदलने के नाम पर वोट मांग थे। भरोसा मिला था कि सत्ता में आने के बाद शेड्यूल को बदल दिया जाएगा। पर जिस कांग्रेस ने भरोसा दिया था, सरकार में आने के बाद उसे…

Read More

निराशाजनक रहा कांग्रेस का कार्यकाल : खीमीराम

सैंज (कुल्लू)। पूर्व वन मंत्री खीमीराम ने भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के लिए सैंज घाटी में डोर टू डोर प्रचार किया। पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जयराम की जीत सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से अवगत करवाएं। शैंशर में चुनावी सभा में खीमीराम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का पांच माह का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। बंजार क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदला-बदली की…

Read More