शादी का झांसा देकर युवती से दुराचार

रोहडू। जुब्बल तहसील के एक गांव की युवती के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। युवती ने ढली पुलिस थाना में मंढोल गांव के युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। यहां से मामले को रोहडू पुलिस थाने में स्थानांतरित किया गया है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जुब्बल के एक गांव की युवती ने पुलिस को दिए अपने बयान में…

Read More

झाकड़ी प्रोजेक्ट में उत्पादन फिर ठप

रामपुर बुशहर। एसजेवीएन लिमिटेड के 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन फिर ठप हो गया। रविवार को भारी बारिश के कारण टापरी नाले में आई बाढ़ से सतलुज नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई, जिससे उत्पादन में ब्रेक लग गई। रविवार छह बजे बंद हुए प्रोजेक्ट में सोमवार को भी उत्पादन शुरू नहीं हो पाया। बताया जाता है कि नदी में सिल्ट की मात्रा 15 हजार पीपीएम से ऊपर चल रही है, जिससे टरबाइनों को नहीं चलाया जा सका। उत्पादन ठप रहने से हिमाचल, हरियाणा, जम्मू…

Read More

हिमाचल में 10 की मौत, सांगला में फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह !

हिमाचल में 10 की मौत, सांगला में फंसे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह !

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर में भारी बारिश से काफी तबाही हुई है जहां 10 लोगों के भूस्खलन में मरने की आशंका है वहीं कई महत्वपूर्ण सड़के अवरूद्ध हो गई हैं और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सांगला घाटी में फंस गए हैं। अधिकारियों ने आज कहा कि विभिन्न स्थानों पर करीब एक हजार पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए हैं जिसमें अकेले सांगला में 800 लोग शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से राहत और बचाव कार्य में बाधा आ रही है। हिंदुस्तान-तिब्बत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर…

Read More

लोकगायिका बसंती देवी की मदद को बढ़े हाथ

शिमला। प्रसिद्ध हिमाचली लोकगायिका 69 वर्षीय बसंती देवी को उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने रेडक्रास फं ड से चार हजार रुपये की राशि बतौर मेडिकल सहायता प्रदान की। यह जानकारी देते हुए कथाकार एसआर हरनोट ने उपायुक्त का आभार जताया है। उनके मुताबिक बसंती देवी कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी द्वारा सात साल से मिल रही कलाकार पेंशन के अचानक बंद होने से आहत हैं। उपायुक्त ने यह राशि हिमालय साहित्य एवं संस्कृति मंच के अध्यक्ष एवं लेखक एसआर हरनोट के आवेदन पर मंजूर की थी। बसंती देवी ने फ ोन…

Read More

पर्यटकों पर जबरन थोपे जा रहे पैकेज

शिमला। … एक दिन के लिए कमरा खाली नहीं है। तीन दिन रुकना है तो बात करो। हां, होटल में रुकना है तो टैक्सी भी होटल की ही हायर करनी पड़ेगी। आजकल हिल्सक्वीन के कुछ होटलों में सैलानियों से कुछ इसी तरह बारगेनिंग की जा रही है। सैलानियों से लूट खसोट का धंधा जोरों पर है और पर्यटन विभाग को कोई खैर खबर नहीं है। हिल्सक्वीन में टूरिस्ट सीजन पीक पर है। मैदानी इलाकों से रोजाना हजारों सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) सहित शहर…

Read More

आधे शहर को नहीं मिला पूरा पानी

शिमला। अश्वनी खड्ड परियोजना में गाद भरने से पंपिंग नहीं हो पाई, जिससे शहर को पूरा पानी नहीं मिल पाया है। सात से आठ एमएलडी पानी देने वाली अश्वनी खड्ड परियोजना से शहर को सिर्फ तीन एमएलडी पानी ही मिल पाया। गाद की मात्रा बढ़ने के कारण ऐहतियातन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को पंपिंग रोकनी पड़ रही है। छोटा शिमला जोन में दस से बीस मिनट का कट लगाकर पानी की आपूर्ति की गई है। इतना ही नहीं, शाम की सप्लाई करीब दो घंटे देरी से छोड़ी गई। सिंचाई…

Read More

जमीन धंसने से चार मंजिला भवन को खतरा

शिमला। ढली में नगर निगम के सामुदायिक भवन के पास जमीन धंसने से चार मंजिला भवन को खतरा हो गया है। भवन में दरारें आ गई हैं। रविवार को पार्षद शैलेंद्र चौहान ने प्रभावित स्थल का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। ठियोग के लाफूघाटी (संधू) निवासी घनश्याम शर्मा के ढली स्थित भवन ‘हरि निवास’ पर खतरे के बादल छा गए हैं। चार मंजिला हरि निवास में 8 परिवारों के 30 से अधिक लोग रहते हैं। घनश्याम शर्मा का कहना है कि उनके…

Read More

अनाडेल के जंगल में अकेले गए थे मैनेजर

शिमला। बैंक मैनेजर अकेले ही अनाडेल के जंगल में गए थे उनके साथ दूसरा कोई व्यक्ति नहीं था। एक जून से लापता बैंक मैनेजर का सिर कटा शव अनाडेल के समीप जंगल में मिला। पुलिस में मैनेजर की गुमशुदगी की रपट तीन जून से दर्ज थी अगर पुलिस गंभीर होती तो मैनेजर की लोकेशन पुलिस शव बरामदगी के काफी दिन पहले पता कर सकती थी। मैनेजर के पास मोबाइल था इसकी टावर लोकेशन को भी पुलिस ने जानने की कोशिश नहीं कि जब किसी राहगीर ने कटा सिर सड़क किनारे…

Read More

आईजीएमसी में मारपीट-चोरियां, बदलेगी सिक्योरिटी

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज (आईजीएमसी) में नए सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन ने मौजूदा सिक्योरिटी को यहां से हटाने का फैसला लिया है। अस्पताल में बढ़ रही चोरियों और ठगी की घटनाओं को रोक पाने में सुरक्षा गार्ड नाकाम रहे। इतना ही नहीं, डाक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ आए दिन यहां मारपीट को रोक पाने में भी सिक्योरिटी फिसड्डी साबित हुई है। प्रबंधन के इस फैसले के बाद करीब 108 सुरक्षा कर्मचारियों को यहां से हटाया जाएगा। हर माह आईजीएमसी की सुरक्षा पर करीब आठ…

Read More

आंगनबाड़ी वर्कर्स की समस्याओं पर मंथन

रामपुर बुशहर। यहां अयोध्यानाथ मंदिर परिसर में रविवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की बैठक हुई। इंटक इकाई रामपुर के अध्यक्ष कुशाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं पर मंथन किया गया। इंटक अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को जागरूक करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल्द इंटक की प्रदेश स्तरीय इकाई की बैठक हो रही है, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। समस्याओं के समाधान के…

Read More