सेब सीजन में सड़कों पर तैनात रहेंगे अधिकारी

शिमला। सेब सीजन के दौरान अधिकारी आम लोगों के बीच सड़कों पर तैनात रहेंगे। उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने सेब सीजन की तैयारियों को लेकर बचत भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सीजन के दौरान दफ्तरों से बाहर निकलकर बागवानों के सीधे संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने बताया कि इस सीजन में लगभग 2.6 करोड़ पेटी सेब उत्पादन की संभावना है। सेब ढुलाई के लिए आसपास की ट्रक यूनियनों से ट्रकों का बंदोबस्त किया जाएगा। प्रति पेटी सेब की ढुलाई की दरें तय की जाएंगी।…

Read More

बारिश से दोबारा दरक रहा रिज मैदान!

शिमला। मानसून की दस्तक के साथ ही ऐतिहासिक रिज मैदान दोबारा दरकना शुरू हो गया है! इस बार मैदान के नए हिस्से में दरारें पड़ रही हैं। 2008 में भी रिज मैदान में दरारें आई थीं। तबसे लेकर रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम महज लीपापोती ही करता आया है। रिज मैदान को ढहने से बचाने के लिए अंडर ग्राउंड शापिंग कांप्लेक्स की योजना भी अभी फाइलों में दफन है। रिज मैदान में इस बार इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने वाले हिस्से और एचपीएमसी के जूस काउंटर…

Read More

पुलिस का कौन ‘सर’ रोक रहा ओवरलोड बसों के चालान से

शिमला। सोमवार को वक्त दोपहर के 2:10 बजे, जगह घोड़ा अस्पताल बस स्टॉप (सर्कुलर रोड)। ओल्ड बस स्टैंड से हिमलैंड की ओर जा रही निजी बस स्टॉपेज पर पहुंची। बस अभी रुकी ही थी कि सड़क के दूसरी ओर पुलिस गुमटी से महिला पुलिस कांस्टेबल भागते हुए बस के पास पहुंचीं। हाथ में पकड़ा वायरलेस सेट बस पर पटका और गाड़ी को साइड में खड़ा करने का इशारा किया। बस से उतरकर कंडक्टर ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैडम, लोगों को बस में चढ़ने से रोक तो नहीं सकते, हम…

Read More

सब्जी मंडी में बनेगा बहुमंजिला कांप्लेक्स

शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी मैदान और सूजी लाइन में बहुमंजिला शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। सामुदायिक भवन, पार्किंग, दुकानों, कार्यालय और आवासीय कालोनी का निर्माण करने को लेकर डीपीआर बनाने में नगर निगम जुट गया है। करोड़ों की लागत से बनाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट को नगर निगम बीओटी (बील्ट एंड आपरेट) पर देने का विचार कर रहा है। आगामी माह तक कंसलटेंट बुलाए जाएंगे। शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित सब्जी मंडी मैदान अभी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। मैदान नगर निगम की गाड़ियों को खड़े करने या…

Read More

रिकार्ड मतों से जीतेंगी प्रतिभा : खाची

रामपुर बुशहर। कांग्रेस के शिमला जिला (ग्रामीण) अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने दावा किया है कि मंडी उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेंगी। दावा किया कि अकेले रामपुर विस क्षेत्र से उनको तीस हजार से अधिक मतों की लीड मिलेगी। रामपुर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रतिभा सिंह के चुनाव प्रचार में दिन-रात एक कर रहे हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर उनके लिए समर्थन जुटा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल भाजपा जनता से…

Read More

साढ़े चार हजार मासिक वेतन मांगा

रोहडू। मिड-डे-मील वर्कर्स की बैठक यूनियन की प्रधान मीरा कायथ की अध्यक्षता में लोनिवि के विश्राम गृह में हुई। इस दौरान मुख्य रूप से मिड-डे मील वर्कर्स को दैनिक वेतन भोगी बनाने तथा वेतन बढ़ोतरी की मांग को उठाया गया। प्रधान मीरा कायथ ने बताया कि मिड-डे-मील वर्कर्स की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। वर्कर्स की मांग है कि छह वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके मिड-डे-मील वर्कर्स को शिक्षा विभाग से नियुक्ति पत्र देकर…

Read More

पेड़ सड़क पर; यातायात ठप, पैदल पुल बहे

रोहड़ू। क्षेत्र में 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश आफत बन गई है। पब्बर नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। भारी बारिश से रोहडू उपमंडल में सड़कों, पुलों और पैदल रास्ताे को भारी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों में चौबीस घंटे से बिजली गुल है। सोमवार को लगातार बारिश के कारण बडियारा के समीप पब्बर नदी के तट पर बना हिमफेड का गोदाम बह गया है। गोदाम से सेब की खाली पेटियों, ट्रे तथा कुछ खाद के नदी में बहने की सूचना है। पब्बर नदी…

Read More

नोगवैली में तूफान से सेब को नुकसान

डंसा (शिमला)। उपमंडल रामपुर की नोगवैली में तीन दिन से चल रहे तूफान से क्षेत्र की नकदी फसल सेब को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त खुमानी, बादाम और चुली की फसल भी बर्बाद हुई है। इतना ही नहीं, कुछ स्थानों में तो सेब के पौधे तेज तूफान से जड़ समेत ही जमीन से उखड़ गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। क्षेत्र के बागवान पवन हुडन, छतर सिंह, दिनेश, धर्म सेन, लायक राम, सूरज, प्रेमदास, चतर सिंह, हिम्मत सिंह, यशपाल, कुलदीप सिंह…

Read More

ट्रैकिंग दल के तीन सदस्य लापता

रोहड़ू। डोडरा क्वार से किन्नौर के सांगला को रवाना हुआ तीन सदस्यीय ट्रैकिंग दल लापता हो गया है। तीन दिन से दल के सदस्यों का पता नहीं चला है। सूचना के बाद प्रशासन तथा पुलिस का बचाव दल लापता लोगों की तलाश में रवाना हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोगों का ट्रैकिंग दल 12 जून को शिमला से वाया डोडरा क्वार किन्नौर के सांगला को निकला है। तीन दिन से दल के सदस्यों का परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो रहा है। सोमवार को दल के परिजनों…

Read More

दुकान में चोरी करते तीन युवक पकड़े

ठियोग (शिमला)। ठियोग थाना के तहत संधू में एक दुकान में चोरी करने घुसे तीन युवकों को ग्रामीणों ने धर दबोचा। बाद में युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सागर चंद्र ने बताया कि ओम प्रकाश, सुनील बोरा और कैलाश को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों ने पहले कामाक्षा माता मंदिर के दानपात्र से करीब चार सौ रुपये की नकदी उड़ाई। उसके बाद संधू में ही एक दुकान में…

Read More