पुलिस का कौन ‘सर’ रोक रहा ओवरलोड बसों के चालान से

शिमला। सोमवार को वक्त दोपहर के 2:10 बजे, जगह घोड़ा अस्पताल बस स्टॉप (सर्कुलर रोड)। ओल्ड बस स्टैंड से हिमलैंड की ओर जा रही निजी बस स्टॉपेज पर पहुंची। बस अभी रुकी ही थी कि सड़क के दूसरी ओर पुलिस गुमटी से महिला पुलिस कांस्टेबल भागते हुए बस के पास पहुंचीं। हाथ में पकड़ा वायरलेस सेट बस पर पटका और गाड़ी को साइड में खड़ा करने का इशारा किया। बस से उतरकर कंडक्टर ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैडम, लोगों को बस में चढ़ने से रोक तो नहीं सकते, हम…

Read More

सब्जी मंडी में बनेगा बहुमंजिला कांप्लेक्स

शिमला। राजधानी के सब्जी मंडी मैदान और सूजी लाइन में बहुमंजिला शापिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। सामुदायिक भवन, पार्किंग, दुकानों, कार्यालय और आवासीय कालोनी का निर्माण करने को लेकर डीपीआर बनाने में नगर निगम जुट गया है। करोड़ों की लागत से बनाए जाने वाले इस प्रोजेक्ट को नगर निगम बीओटी (बील्ट एंड आपरेट) पर देने का विचार कर रहा है। आगामी माह तक कंसलटेंट बुलाए जाएंगे। शहर की प्राइम लोकेशन पर स्थित सब्जी मंडी मैदान अभी उपेक्षा का शिकार हो रहा है। मैदान नगर निगम की गाड़ियों को खड़े करने या…

Read More

वार्ड में जमा हो जाएंगे पानी-सीवरेज के बिल

शिमला। नगर निगम के तहत आने वाले वार्डों में अब बिलों के भुगतान की सुविधा मिल सकेगी। केंद्र सरकार की ई-गवर्नेंस योजना के तहत वार्ड कार्यालयों का जल्द ही कंप्यूटरीकरण हो जाएगा। जवाहर लाल नेहरू शहरी नवीनीकरण योजना के तहत सभी वार्डों के कार्यालयों को निगम के मुख्य कार्यालय से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने जेएनएनयूआरएम के तहत नगर निगम शिमला को 11 करोड़ की राशि जारी की है। अब ई-गवर्नेंस को प्रोजेक्ट किस कंपनी को दिया जाना है, सिर्फ इसकी औपचारिकता शेष है। ई-गवर्नेंस योजना के तहत नगर निगम…

Read More

एचआरटीसी की लाल बसों में भिड़ंत, ड्राइवर घायल

शिमला। खलीनी के पास बुधवार को एचआरटीसी की लाल बसों में भिड़ंत हो गई। एक बस ओल्ड बस स्टैंड से न्यू शिमला और दूसरी बस न्यू शिमला से ओल्ड बस स्टैंड की ओर आ रही थी। खलीनी पहुंचते ही दोनों बसों में भिड़ंत हो गई। दुघर्टना में एक चालक को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद खलीनी में लंबा जाम लग गया, जिस कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सड़क की दोनों ओर वाहनाें की लंबी कतारें लगने से सर्कुलर रोड से बाईपास के लिए वाहनाें की आवाजाही…

Read More

छात्रों को छूट, आज पांच बजे तक कराओ एडमिशन

शिमला। कालेज में एडमिशन का आज आखिरी दिन है। हर दिन दोपहर 2:00 बजे तक चलने वाली दाखिला प्रक्रिया बुधवार को 5:00 बजे तक चलेगी। छात्रों को राजकीय कन्या महाविद्यालय और कोटशेरा कालेज ने तीन घंटे की छूट दी है जबकि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कालेज में दो घंटे की छूट रहेगी। संजौली कालेज में शाम चार बजे तक दाखिला फार्म जमा किए जाएंगे। आरकेएमवी की प्राचार्य मीरा वालिया ने कहा कि छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण समय बढ़ाया गया है। इसमें सेमेस्टर सिस्टम के तहत पहले सेमेस्टर…

Read More

तो टेलीकॉम कंपनियों से प्रति कनेक्शन शुल्क लेगा एमसी

शिमला। उप महापौर टिकेंद्र पंवर ने शहर की सड़कों को खोदकर ऑप्टिकल फाइबर बिछाने वाली टेलीकॉम कंपनियों से हिस्सेदारी लेने की मांग की है। निगम महापौर और आयुक्त को भेजे पत्र में उप महापौर ने सिर्फ सड़क की खुदाई की राशि लेने पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम टेलीकॉम कंपनियों से प्रति कनेक्शन शुल्क लेगा तो करोड़ों की होगी। उप महापौर ने कहा कि टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे-तीसरे माह सड़कों को खोद देती हैं। सड़क खोदकर कंपनियां तो करोड़ों का कारोबार कर रही हैं, लेकिन शहर…

Read More

सैकड़ों अनसेफ भवनों में सेफ नहीं जिंदगी

शिमला। बारिश अब बर्बादी बरसाने लगी है। उत्तराखंड और किन्नौर में लोगों के घर बचे हैं न घाट। कइयों को जान से हाथ धोना पड़ा है। भगवान न करे! पर कुदरत ने तेवर कड़े किए तो राजधानी में भी भारी तबाही मच सकती है। 1995 से यहां 258 भवन असुरक्षित घोषित किए गए हैं। लेकिन इन भवनों में आज भी स्कूल, आधा दर्जन होटल, एक दर्जन सरकारी दफ्तर, मकान और दुकानें चल रही हैं। वहीं, नगर निगम हर साल किसी पर्व की तरह नोटिस देने की रस्म निभा रहा है।…

Read More

बोलेरो सतलुज में गिरी, दो लापता

रामपुर बुशहर। रामपुर की बजीर बावड़ी के पास एक बोलेरो कैंपर सतलुज में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग नदी में बह गए। एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नदी में बह गए दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो कैंपर (एचपी-06ए 3714) जगातखाना से नोगली की ओर जा रही थी। इसी दौरान बजीर बावड़ी के पास गाड़ी सतलुज नदी…

Read More

मलबे में चार लोग दबे; दो की मौत, दो गंभीर

चौपाल (शिमला)। पुलवाहल पंचायत के सरी गांव में भारी बारिश से सोमवार रात को दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक महिला की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई है। वहीं, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बच्चों को शिमला अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलवाहल के सरी गांव में रात करीब साढ़े आठ बजे हादसा हुआ है। उस समय मकान मालिक रमेश चंद अपने परिवार के साथ घर पर ही मौजूदा था। रात…

Read More

काजा में सेब, राजमाह, मटर की फसल तबाह

काजा (लाहौल-स्पीति)। घाटी की दो पंचायतों में हुई भारी बर्फबारी ने किसानों और बागवानों की करोड़ों रुपये की फसल को नष्ट कर दिया है। भारी बर्फबारी के चलते ताबो और गियू में सेब, राजमाह सहित अन्य नकदी फसलें तबाह हो चुकी हैं। हैरत की बात तो यह है कि बर्फबारी स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न होकर निचली दो पंचायतों में हुई है। यहां सबसे अधिक सेब, मटर और राजमाह की फसल होती है। पूर्व उप प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि ताबो तथा गियू पंचायत में 15 से…

Read More