शिमला। घूमने के बहाने शिमला लाए गए आठ बाल मजदूरों को सब्जी मंडी से पुलिस की मानव व्यापार निरोधक इकाई ने छुड़ा लिया है। सभी बच्चों की उम्र 12 से 14 साल के बीच है। इनमें 6 बच्चे नेपाल और और 2 उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। 5 बच्चों को पोल्ट्री फार्म और 3 बच्चों को ढाबों से छुड़ाया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस के साथ चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य भी मौजूद रहे। सभी बच्चे डेढ़ से दो महीने से यहां काम कर रहे थे। पोल्ट्री फार्म में…
Read MoreCategory: Shimla
पांच सहायक प्रोफेसरों की भर्ती करेगा आरकेएमवी
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय में सेल्फ फाइनेंसिंग कोर्स में सेल्फ फाइनेंसिंग स्कीम के तहत पीरियड आधार पर पांच सहायक प्रोफेसर, लैब तकनीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर और क्लर्क की तैनाती की जाएगी। कालेज प्रशासन ने नियुक्तियों के लिए साक्षात्कार की तिथि तय कर ली है। सहायक प्रोफेसर के पदों में कंप्यूटर साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, गणित और कॉमर्स में एक-एक शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। एक लैब तकनीशियन और एक कंप्यूटर ऑपरेटर, एक क्लर्क भी तैनात किया जाएगा। सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए यूजीसी और प्रदेश सरकार द्वारा तय किए गए सभी…
Read Moreपब्बर उफान पर, खतरा बढ़ा
रोहड़ू। मूसलाधार बारिश के चलते रोहड़ू-चिड़गांव के बीच मुख्य सड़क नदी की चपेट में आने से कभी भी बंद हो सकती है। पब्बर नदी के बहाव से सड़क के साथ भू कटाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क टूटने से चिड़गांव तहसील तथा उपमंडल डोडरा क्वार के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोनिवि की ओर से सड़क को बचाने की अभी तक कोई पहल नहीं की जा रही है। रोहड़ू-चिड़गांव सड़क के किनारे भारी बारिश के बाद सीमा तथा मांदली के बीच कई स्थानों पर पब्बर नदी के…
Read Moreसीटू का परियोजना प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन
रोहड़ू। चिड़गांव तहसील के धवाड़ी में सीटू के मजदूरों ने परियोजना प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने चिड़गांव थाने में शिमला परियोजना में तैनात मजदूरों के खिलाफ दर्ज मामले को वापस लेने की मांग की है। सीटू के महासचिव अजय दुल्टा ने बताया कि परियोजना में काम कर रहे मजदूरों पर परियोजना प्रबंधन की ओर से पुलिस के साथ मिल कर झूठे मामले बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रम नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होने आरोप लगाया कि कंपनी प्रबंधन की ओर से मजदूरों की…
Read Moreमजदूरों को तीन माह से नहीं मिला वेतन
जुब्बल (शिमला)। सावड़ा कुड्डू परियोजना की कोस्टल कंपनी में काम कर रहे मजदूरों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। सावड़ा कुड्डू हाईडल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन ने चेतावनी दी है कि 22 जून तक मजदूरों को वेतन नहीं मिला तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश कोटवी, सह सचिव रजनीश नैंटा ने बताया कि कोस्टल कंपनी में काम कर रहे करीब साढ़े चार सौ मजदूरों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे पहले 11 अप्रैल को…
Read Moreट्रैकिंग दल के सभी सदस्य सुरक्षित
रोहड़ू। दो दिन तक तलाश करने के बाद ट्रैकिंग के लिए रवाना हुए युवक डोडरा में मिले हैं। मौसम खुलने के बाद युवक मंगलवार को शिमला रवाना हो चुके हैं। एसडीएम ने युवकों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। डोडरा क्वार क्षेत्र से किनौर के लिए घर से निकले ट्रैकिंग दल के सदस्य बारिश के बाद डोडरा गांव में डेरा डाले हुए थे। मोबाइल नेटवर्क तथा बिजली न होने के कारण उनका संपर्क परिजनों से नहीं हो रहा था। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस की टीम युवकों की…
Read Moreकभी भी ढह सकता है स्कूल भवन
चौपाल (शिमला)। उपमंडल के तहत भारी बारिश के चलते राजकीय उच्च विद्यालय झीना के भवन को खतरा पैदा हो गया है। भूस्खलन के बाद स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के लिए परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सरकार से अस्थायी व्यवस्था तथा स्कूल भवन की सुरक्षा की मांग उठाई है। झीना ग्राम पंचायत प्रधान दुलचीराम, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुरेश मेहता, युवक मंडल जखोली के प्रधान सुनील मेहता, सदस्य जीवन सिंह नंबरदार, प्रेम सिंह, गोपाल सधाईक, वरिष्ठ नागरिक श्याम सिंह मेहता तथा भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश मेहता ने सरकार से…
Read Moreचौपाल में तीन सरकारी बसें फंसीं
चौपाल (शिमला)। भारी बरसात से बंद चौपाल क्षेत्र की कई सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। परिवहन निगम की तीन बसें ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर फंसी हुई हैं। लोगों को मौसम खुलने के बाद भी पैदल सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। चौपाल-चौकिया-झिकनीपुल, चौपाल-देवत, देईया-चयामा, बाग मझोली, कोटी सरांह मार्ग अभी तक यातायात के लिए नहीं खुले हैं। सड़कें बंद होने के बाद देईया, बाग मझोली तथा कोटी सरांह में एचआरटीसी की तीन बसें फंसी हैं। प्रधान ग्राम पंचायत पौड़िया निर्मला झिंटा, उप प्रधान राजेंद्र…
Read Moreविकास देखकर बौखलाई भाजपा : नंदलाल
रामपुर बुशहर। मुख्य संसदीय सचिव एवं रामपुर के विधायक नंदलाल ने बुधवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इनके अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी लोगों के घर-घर जाकर प्रतिभा सिंह के लिए समर्थन मांगा। नंदलाल ने कहा कि कांग्रेस ननखड़ी क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से किए गए पांच माह के विकास कार्य को देखकर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे को एक नाकाम दौरा करार दिया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष केहर सिंह खाची ने…
Read Moreबारिश से दोबारा दरक रहा रिज मैदान!
शिमला। मानसून की दस्तक के साथ ही ऐतिहासिक रिज मैदान दोबारा दरकना शुरू हो गया है! इस बार मैदान के नए हिस्से में दरारें पड़ रही हैं। 2008 में भी रिज मैदान में दरारें आई थीं। तबसे लेकर रिज मैदान को बचाने के लिए नगर निगम महज लीपापोती ही करता आया है। रिज मैदान को ढहने से बचाने के लिए अंडर ग्राउंड शापिंग कांप्लेक्स की योजना भी अभी फाइलों में दफन है। रिज मैदान में इस बार इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सामने वाले हिस्से और एचपीएमसी के जूस काउंटर…
Read More