शिमला। मूक बधिर स्कूल ढली में वीरवार को संदिग्ध हालत में एक छात्र की मौत हो गई। 17 वर्षीय कृष्ण मानसिक रोगी और बोलने में असमर्थ था। मौत की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रधानाचार्य विनय कुमारी ने बताया कि सुबह कृष्ण को जगाने वार्डन गए तो वह बेसुध मिला। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्कूल के स्टाफ ने मृतक छात्र का पोेस्टमार्टम करवाने के बाद इसका हिंदु रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया। उधर, आईजीएमसी के…
Read MoreCategory: Shimla
आईजीएमसी में अंधेर नगरी चौपट राजा!
शिमला। आईजीएमसी में अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत सटीक बैठ रही है। प्रबंधन स्टाफ नर्सिज से रोटेशन में ड्यूटी नहीं ले पा रहा। इमरजेंसी ड्यूटी देने में भी अधिकांश स्टाफ आनाकानी करता है। इतना ही नहीं 78 वार्ड सिस्टर में से महज 2 वार्ड सिस्टर की नाइट ड्यूटी दे रही हैं। 13 मैट्रन अस्पताल में मौजूद है, ये सभी एक ही कमरे में बैठती हैं। सुबह आती हैं और शाम को चली जाती हैं। इनके ऊपर तीन नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट हैं, जिनका अपने स्टाफ पर कोई नियंत्रण नहीं। करीब 300…
Read Moreऔरों को नसीहत खुद मियां फजीहत
शिमला। नगर निगम शहरवासियों और पर्यटकों को माल रोड और रिज पर कूड़ा नहीं फेंकने की नसीहतें दे रहा है। पकड़े जाने पर जुर्माना तक करने को चेताया गया है, लेकिन नगर निगम खुद माल रोड की दुकानों से कूड़ा दोपहर एक बजे उठा रहा है। दुकानदार सुबह दुकान खोलते ही करीब दस बजे दुकानों के बाहर डस्टबिन रख रहे हैं जो करीब तीन घंटे बाद उठाए जा रहे हैं। पर्यटक सीजन के चलते हजारों की तादाद में सैलानी माल रोड और रिज मैदान पहुंच रहे हैं। माल रोड के…
Read Moreओवरलोडिंग पर कार्रवाई को लेकर हंगामा
शिमला। ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस के अभियान पर वीरवार को जमकर बवाल हुआ। ओवरलोडिंग के चालानों से नाराज निजी बस आपरेटर सर्कुलर रोड पर गुरुद्वारा के पास लोकल बस स्टैंड में एकत्रित हुए और पुलिस की एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। ओवरलोडिंग के चालानों के बाद निजी बस आपरेटरों ने लोकल बस स्टैंड से अपनी बसें सिर्फ सीटों पर यात्री बैठाकर रवाना कीं। इस दौरान बस स्टैंड से गुजर रहीं एचआरटीसी की ओवरलोड बसों से निजी बस आपरेटरों ने सवारियां उतारीं, जिस पर विवाद हो गया। लोकल बस स्टैंड में…
Read Moreकांग्रेस ने प्रचार में झोंकी ताकत
रामपुर बुशहर। मंडी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के प्रचार में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के पंद्रह जोन के तहत आने वाले गांव-गांव में कार्यकर्ता प्रतिभा के लिए वोट मांग रहे हैं। इसी कड़ी में विधायक नंदलाल ने वीरवार को ननखड़ी ब्लाक के जवाल्डा, बरोली, बगलती, धनावली, चेबड़ी, शिल्ला, गाहण, नागाधार, खोलीघाट, खुन्नी पनोली, भमनोली, खड़ाहण और श्यामनगर में चुनाव प्रचार किया। उनके साथ ब्लाक अध्यक्ष सतीश वर्मा, साहिब सिंह मेहता, राजेंद्र चौहान, देवेंद्र श्याम, विजय कनैन, देवेंद्र ठाकुर, कंपा ठाकुर, शीला ठाकुर, राधा, द्रोपती…
Read Moreकांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगा : अनुराग
रामपुर बुशहर। युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने ननखड़ी और झाकड़ी में जयराम ठाकुर के लिए जनसभाओं का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होेंने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और महंगाई के अलावा कुछ नहीं दिया। अब तो कांग्रेस ने लोगों के राशन पर भी डाका डाल दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान हजारों युवाओं को रोजगार दिया। जबकि, कांग्रेस ने 2003 में कहा था कि हर घर से एक को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन ऐसा…
Read Moreबरसात ने तबाह की चेरी की फसल
रोहड़ू। कोटखाई तहसील की बाघी पंचायत में फ्रूट फ्लाई और बरसात ने चेरी की फसल को तबाह कर दिया है। हालात यह हैं कि बागवान पौधों से फलों को तोड़कर गोबर के गड्ढों में दबा रहे हैं। उद्यान विभाग की टीम ने बागवानों के आग्रह पर प्रभावित क्षेत्र के बगीचों का दौरा किया। नकदी फसल तबाह होने के बाद बागवानों की नींद हराम हो गई है। बाघी पंचायत निवासी बागवान शेर सिंह शोपटा ने बताया कि चेरी में पहले फल छेदक फ्लाई (कीट) ने भारी नुकसान पहुंचाया है। अब बारिश…
Read Moreसमस्याओं को लेकर भड़की किसान सभा
कुमारसैन (शिमला)। किसान सभा ने सड़क, पानी और बिजली से संबंधित समस्याओं पर चर्चा कर एजेंडा तैयार किया। खंड स्तरीय सम्मेलन में किसान सभा ने सरकार से समस्याओं के निराकरण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। कहा कि अगर समस्याएं जल्द हल नहीं की गईं तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि शरीक किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि नारकंडा ब्लाक में कहीं सड़क की हालत ठीक नहीं है। कहीं बिजली तो कहीं पानी नहीं है।…
Read Moreडोडरा क्वार में नौ पैदल पुल बहे
रोहड़ू। भारी बारिश के बाद डोडरा क्वार क्षेत्र में गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पूरी तरह बंद हो गए हैं। भारी बारिश से क्षेत्र की पांच पंचायतों में नौ पैदल पुल बह गए हैं। डोडरा क्वार के बीच रूपन नदी के कटाव से क्वार उपमंडल मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी बंद पड़ी है। इसके चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडार, जांखा जिश्कुण तथा धारा गांव के बीच नालों पर पैदल चलने के लिए बनाए गए सभी पैदल…
Read Moreएमसी में दस पदों के लिए हजार आवेदन
शिमला। नगर निगम के सैनिटेशन सेक्टर क्षमता निर्माण प्रोजेक्ट के तहत भरे जाने वाले दस पदों के लिए एक हजार से अधिक आवेदन आए हैं। यूरोपियन यूनियन इस प्रोजेक्ट के लिए सात करोड़ की फंडिंग करेगा। आवेदकों की संख्या बढ़ने के चलते नगर निगम को छंटनी करने में खासा पसीना बहाना पड़ा है। दस पदों के लिए एमबीए से लेकर पीएचडी होल्डरों तक ने आवेदन किया है। प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए एक प्रोजेक्ट मैनेजर, एक इनवायरमेंटल इंजीनियर, एक अकाउंट आफिसर, दो सोशल कोआर्डिनेटर, एक एडमीनिस्ट्रेटिव एंड लॉजिस्टिक आफिसर,…
Read More