शिमला। विवादित नक्शे को मंजूरी देने पर नगर निगम के पूर्व कमिश्नर विजिलेंस जांच की जद में आ गए हैं। अपने कार्यकाल के दौरान एक ऐसे विवादास्पद भवन के नक्शे को स्वीकृति दे दी, जिस पर नगर निगम ने पहले ही आपत्ति लगा रखी थी। मामला विजिलेंस के पास पहुंचने के बाद केस से खुद को बाहर रखने के लिए पूर्व कमिश्नर अब खूब हाथ पांव भी मार रहे हैं लेकिन विजिलेंस के पास मौजूद इस मामले से संबंधित दस्तावेज इन्हें एफआईआर में नामजद करने के लिए काफी हैं। इसी…
Read MoreCategory: Shimla
संजौली, आरकेएमवी में एनएसयूआई, एसएफआई का प्रदर्शन
शिमला। एनएसयूआई की संजौली कॉलेज इकाई ने एक्सीलेंस कॉलेज की साइंस और अन्य विषयों की मेरिट लिस्ट को देरी से लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इकाई अध्यक्ष ईशान शर्मा और उपाध्यक्ष आशीष मेहता तथा जिला अध्यक्ष अरविंद धीमान की अगुवाई में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे कॉलेज प्रशासन की नाकामी करार देते हुए कहा कि इससे छात्र परेशान हुए और बारह बजे तक सूची न लगने के कारण कई छात्रों को निराश हो कर लौटना पड़ा। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के इन कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से…
Read Moreपर्यटकों की दादागीरी, महिला को टैक्सी से धक्का दिया
शिमला। रिट्स के समीप जाखू मंदिर की ओर जाने वाली एचआरटीसी की टैक्सी से पर्यटकों ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का दे दिया। महिला को चोटें लगी हैं। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने टैक्सी को घेर कर सभी को नीचे उतारा। यह घटना शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। इस कारण करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बताया जा रहा है कि टैक्सी के आते ही मौके पर मौजूद लोग सीट के लिए भागे। इसमें दिल्ली से आए कुछ पर्यटक सीट पर जम गए। कायदे…
Read Moreबेहोश कर पकड़ा जाएगा आदमखोर तेंदुआ
शिमला। हिमलैंड के समीप शिवपुरी में नौ जून को राहगीर को घायल करने वाले तेंदुए को अब बेहोश कर पकड़ा जाएगा। घटना के 11 दिन बाद भी तेंदुए के पकड़ में नहीं आने के बाद वन विभाग के वाइल्ड लाइफ विंग ने टीम गठित कर दी है। टुटीकंडी एनिमल हेल्थ सेंटर की यह टीम कनलोग के लोगों से तेंदुए के बारे में जानकारी जुटाएगी। 11 दिन के दौरान शिवपुरी और समिट्री में लगाया गया पिंजरा अभी तक खाली ही है। आदमखोर तेंदुआ लोगों को दिख रहा लेकिन यह पिंजरे तक…
Read Moreहे भगवान! जीते जी नरक भोग रहे मासूम
शिमला। ढली के मूक बधिर और दृष्टिहीन स्कूल में छात्र जीते जी नरक भुगत रहे हैं। सोने के कमरे में इतनी दुर्गंध है कि वहां खड़े रहना मुश्किल है। हर ओर मक्खियां भिनभिना रही हैं। संस्थान में हुई छात्र की मौत के बाद मौके पर पहुंचे जिला कल्याण अधिकारी के सामने यह सब हो रहा था। जब ‘अमर उजाला’ ने खामियों के बारे में पूछा तो उन्हाेंने दो टूक कहा, यहां सब बेहतर है। ‘अमर उजाला’ टीम शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे यहां पहुंची। 130 छात्र स्कूल में गंदगी भरे…
Read Moreढीला चल रहा राहत एवं बचाव कार्य : अनुराग
रामपुर बुशहर। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने किन्नौर जिले में राहत एवं बचाव कार्य पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को रामपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले के भीतर राहत एवं बचाव कार्य ढीला चल रहा है। जिले के चगांव में 67 लोग पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। इन लोगों को न तो खाना नसीब हो रहा है और न रहने को छत । वहीं, टापरी में अभी कई मकानों में मलबा भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री…
Read Moreरामपुर में 67, 278 वोटर डालेंगे वोट
रामपुर बुशहर। मंडी लोकसभा उपचुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के 67 हजार 278 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 131 वोटर पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां के सभी 136 पोलिंग बूथों के लिए ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई हैं। चुनावी ड्यूटी में करीब साढ़े नौ सौ कर्मचारी और जवान तैनात किए गए हैं। 23 जून को हो रहे मंडी लोकसभा उपचुनाव में रामपुर विधानसभा हलके में 35 हजार 125 पुरुष और 32 हजार 153 महिलाएं वोट डालेंगे। यहां कुल 67 हजार 278 वोटरों में 131 वोटर ऐसे…
Read Moreटिप्पर और ऑटो टकराए, तीन जख्मी
रामपुर बुशहर। निरसू के पास टिप्पर और ऑटो आपस में टकरा गए। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार करीब डेढ़ बजे बिथल की ओर से रामपुर आ रहा एचपी 06-4172 नंबर का टिप्पर की निरसू के पास ऑटो से टकरा गया। इससे ऑटो में सवार महिला समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। इनमें ऑटो चालक संजय कुमार निवासी सांगटीधार, अनिल कुमार निवासी राजपुरा और लीला निवासी तकलेच शामिल हैं। हादसे…
Read Moreठियोग में शीघ्र बनेगा बस अड्डा : स्टोक्स
शिमला। सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य और बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने जारी बयान में कहा है कि शिमला जिला के अंतर्गत ठियोग उपमंडल में नए अस्पताल भवन एवं परिसर का निर्माण किया जाएगा। नए अस्पताल भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर निर्धारित समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित बनाई जाएगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि नए अस्पताल भवन में स्पेशल वार्ड, इंडोर पेशेंट वार्ड, ओपीडी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य उपचार केंद्र और लेबर रूम इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई…
Read Moreसरस्वती नगर कालेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
रोहड़ू। सरस्वती नगर कालेज में शुक्रवार को एबीवीपी ने धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कालेज प्रशासन के माध्यम से प्रदेश विवि प्रशासन से आग्रह किया कि कालेज में छात्रों के प्रवेश की तारीख बढ़ाई जाए। उन्होने कहा कि यदि छात्रों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को जारी रखा जाएगा। एबीवीपी की जिला प्रमुख मंजू जमटा ने बताया कि कालेज में प्रवेश बंद होने से कई छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कालेज में विवि के निर्देशानुसार कालेज प्रशासन ने प्रवेश बंद कर दिया…
Read More