कनलोग वार्ड में मुश्किलें हजार

शिमला। नगर निगम की पूर्व महापौर मधू सूद के गृह वार्ड कनलोग में दिक्कतों का अंबार है। बच्चे सड़क पर खेलने को मजबूर हैं। गंदगी से भरी नालियां पूरी घरों के आगे ही खुली पड़ी हैं। यहां रोगी वाहन लायक सड़कें भी गड्ढों से भरी हैं। जंगल से होते हुए लोगों को कनलोग पहुंचना पड़ता है। रास्ते में स्ट्रीट लाइटों के खंभे तो हैं लेकिन ट्यूब नहीं हैं। रात को लोगों को मजबूरी में बाजार आना पड़े तो उन्हें टैक्सी का ही सहारा लेना पड़ता है। शुक्रवार को कनलोग वार्ड…

Read More

क्याओ में एक साथ जलीं चार चिताएं

ज्यूरी (शिमला)। क्याओ में हर व्यक्ति की आंख में आंसू थे और लव खामोश थे। ऐसा की कुछ मंजर शुक्रवार को क्याओ में देखने को मिला, जब सड़क हादसे में मारे गए लोगों की एक साथ चार चिताएं जलीं। हादसे के बाद से ही क्षेत्र में मातम का माहौल है। वहीं, जब सात माह की मासूम बच्ची को दफनाया गया तो हर किसी की आंखों से आंसू छलक पड़े। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि ये क्या हो गया? वीरवार को गानवी से क्याओ जाते वक्त…

Read More

मारपीट के आरोप में चार मजदूर गिरफतार

रोहड़ू। शिमला विद्युत परियोजना में कार्यरत इंजीनियर ने मजदूरों पर परियोजना स्थल में काम के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है। इंजीनियर की शिकायत पर चिड़गांव पुलिस ने मारपीट के आरोप में चार मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चिड़गांव तहसील की शिमला विद्युत परियोजना में काम कर रहे सांई ऊर्जा के इंजीनियर ऋषि कुमार के साथ मजदूरों ने मारपीट की है। उन्होंने मारपीट के बाद चिड़गांव थाने में मजदूरोें के खिलाफ शिकायत की है। चिड़गांव पुलिस ने इंजीनियर की शिकायत पर आरोपियों के…

Read More

सुरेंद्र चौपाल पंचायत समिति अध्यक्ष

चौपाल (शिमला)। सुरेंद्र मोहन मेहता पंचायत समिति के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष सुशील चौहान को नौ मतों से हराकर जीत हासिल की है। चौपाल में पंचायत समिति अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव के बाद दूसरी बार चुनाव की बैठक में सभी 22 सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम कृष्ण चंद की अध्यक्षता में हुई। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थक पूर्व समिति अध्यक्ष सुशील चौहान तथा कांग्रेस के सुरेंद्र मोहन मेहता ने नामांकन भरा।…

Read More

जातिवाद का जहर घोल रही कांग्रेस : कश्यप

रामपुर बुशहर। लोकसभा सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि कांग्रेस मंडी लोकसभा उपचुनाव में वोट लेने के लिए जातिवाद का जहर घोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस को हर चाल का जवाब देगी और प्रत्याशी जयराम ठाकुर को रिकार्ड लीड दिलाएगी। वह शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। सांसद ने कहा कि चुनाव को चुनाव की तरह लेना चाहिए, लेकिन कांग्रेस इतनी बौखलाहट में है कि प्रत्याशी को लीड दिलाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस ने अनुसूचित…

Read More

गाड़ी से 97 किलो नागछतरी पकड़ी

रोहडू। चिड़गांव पुलिस ने अवैध रूप से नागछतरी की तस्करी करते हुए दो नेपाली मूल के व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नाका लगाकर लड़ोट के पास दोनों को पिकअप में नागछतरी ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लड़ोट में एसएचओ चिड़गांव चंद्रशेखर ने नाका लगाया हुआ था। इसी बीच चांशल घाटी की ओर से पिकअप नंबर एचपी 10 ए 4811 गाड़ी वहां आई। चैकिंग के दौरान पुलिस ने गाड़ी…

Read More

मारपीट के दोषी को छह महीने कारावास

रोहड़ू। मारपीट के आरोप में चिड़गांव तहसील के कोयला गांव निवासी भगत राम को न्यायालय ने दोषी करार दिया है। दोषी को छह महीने कारावास तथा पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास के आदेश किए गए हैं। सहायक जिला न्यायवादी सीएस नेगी ने बताया कि रनोल गांव निवासी बिहारी लाल ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि 11 जून 2010 को शाम के समय रनोल गांव से घूमने के लिए निकला था। लौटने समय रात करीब नौ बजे…

Read More

हर समय सिर पर मंडरा रही ‘मौत’

कोटखाई (शिमला)। यहां क्षेत्र में बिजली की तारें लोगों के सिर पर ‘मौत’ बनकर लटकी हुई हैं। आलम यह है कि कहीं लोगों के घर की छत पर तो कहीं रास्तों में और सेब बगीचों में तारें झूल रही हैं। यही नहीं, यहां कई बार लोग बिजली के करंट की चपेट में भी आ चुके हैं। जबकि, अब तो लोगों का घर से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं रहा है। सेब बगीचों में भी काम नहीं हो पा रहा है। हालांकि, क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या के बारे…

Read More

खदराला में संदिग्ध अवस्था में शव मिला

रोहडू। उपमंडल के तहत खदराला में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचा दिया है। पुलिस प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की मौत का कारण अधिक शराब का सेवन मान रही है। हालांकि, मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खदराला निवासी टेक चंद (31) दो दिन से शराब का अधिक सेवन कर रहा था।…

Read More

मातृत्व सुख: भोगने के लिये इनफर्टिलिटी गाईड लाइंस व उपचार में बिलम्ब न करे दम्पति : डॉ उमेश जिंदल ।

शिमला : (वीरेन्द्र खागटा) इस जहाँ में मनुष्य को परमात्मा के द्वारा रची गई सर्वश्रेष्ठ रचना का दर्जा प्राप्त है । वही इस कड़ी को विकसित करने व मातृत्व सुख भोगने से अधिकतर दम्पति वंचित रह जाते है और परमात्मा को कोसते है । शिमला प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेसवार्ता में चंडीगढ़ की जिंदल आई वी एफ व संत मैमोरियल नर्सिंग होम की डायरेक्टर डॉ उमेश जिंदल ने इसे दम्पति को इनफर्टीलिटी गाईड लाइंस व सही समय पर उपचार न करवाना इसका मुख्य कारण बताया है । मीडिया से…

Read More