हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी कॉलेजो की मांगी जानकारी, आधारभूत ढांचा न होने पर लिया कड़ा संज्ञान

हाईकोर्ट ने प्रदेश के सभी कॉलेजो की मांगी जानकारी, आधारभूत ढांचा न होने पर  लिया कड़ा संज्ञान

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सूबे के डिग्री कॉलेजों में आधारभूत ढांचा न होने पर कड़ा संज्ञान लिया है। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और संदीप शर्मा की खंडपीठ ने सरकार से प्रदेश के सभी कॉलेजों की जानकारी की तलब की है। अदालत ने सरकार को यह जानकारी देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है। मामले की सुनवाई 21 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत ने अपने आदेशों में कहा कि याचिका के निपटारे के लिए प्रदेश के सभी कॉलेजों की जानकारी शपथपत्र के माध्यम से अदालत के समक्ष…

Read More

प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही : सुक्खू

प्रदेश सरकार औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दे रही : सुक्खू

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें आपदा राहत कोष के लिए 2.02 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने तथा उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विशेष तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे संपर्क सुविधा…

Read More

प्रदेश की 3615 पंचायतों से बजट वापस लेने की तैयारी, सरकार करेगी सख्ती

प्रदेश की 3615 पंचायतों से बजट वापस लेने की तैयारी, सरकार करेगी सख्ती

हिमाचल प्रदेश की 3615 पंचायतों पर राज्य सरकार सख्ती करने जा रही है। इन पंचायतों के अनखर्चे बजट को राज्य सरकार वापस मांग सकती है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। कुछ पंचायतों में लंबे समय से सरकार की कई योजनाओं में दिया बजट बगैर व्यय किए पड़ा है। कुछ पंचायतों में तो आलम यह है कि बजट ही खर्च नहीं किया गया है। इनमें विकेंद्रीयकृत योजना के अलावा एमएलए लैड, एमपी लैड या एसडीआरएफ के तहत दिया बजट तक शुमार है। राज्य सरकार आपदा राहत के लिए हिमाचल में…

Read More

प्रदेश में सभी तबादला आदेशों को करना होगा सार्वजनिक

प्रदेश में सभी तबादला आदेशों को करना होगा सार्वजनिक

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों में कर्मचारियों के होने वाले सभी तबादला आदेशों को सार्वजनिक करना होगा। सभी स्थानांतरण आदेशों को सरकार की वेबसाइट या अन्य तरीके से जनता के साथ साझा करना होगा। इस संबंध में राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान ने सचिव प्रशासनिक सुधार सी पाल रासू को भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों को भेजा है। हर विभाग और स्वायत्त संस्थान को इन आदेशों को 6 मार्च 2024 से पहले तक लागू करना होगा। इसकी अनुपालना रिपोर्ट राज्य मुख्य सूचना…

Read More

वन विभाग पर एनजीटी की सख्ती, अधिकारीयों को भेजे नोटिस

वन विभाग पर एनजीटी की सख्ती, अधिकारीयों को भेजे नोटिस

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यटन स्थल कुफरी में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर कड़ा संज्ञान लिया है। एनजीटी ने उपचारात्मक कदम उठाने में नाकाम रहे डीएफओ शिमला और प्रधान मुख्य वन संरक्षक को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। ट्रिब्यूनल ने कहा कि दिल्ली के अधिवक्ता ने एनजीटी को कुफरी में सफाई व्यवस्था न होने के बारे में पत्र से अवगत करवाया था। पत्र पर संज्ञान लेते हुए एनजीटी ने 13 मार्च, 2023 को संयुक्त कमेटी का गठन कर रिपोर्ट तलब की थी। कमेटी…

Read More

मौसम : इन हिस्सों पर वापस लौट सकता है अभी मानसून, बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान

मौसम : इन हिस्सों पर वापस लौट सकता है अभी मानसून, बादलों के जमकर बरसने का पूर्वानुमान

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो सकती है। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ है। इसके और सक्रिय होने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटीय…

Read More

नर्सिंग संस्थानों दवारा नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की तैयारी : प्रदेश सरकार

नर्सिंग संस्थानों दवारा नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की तैयारी : प्रदेश सरकार

हिमाचल में नियमों का पालन नहीं करने वाले नर्सिंग संस्थानों पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को नर्सिंग संस्थानों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अगर इन निजी संस्थानों में आधारभूत ढांचा, प्रयोगशाला और अध्यापन स्टाफ पूरा नहीं होगा तो इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इन संस्थानों की मान्यता भी रद्द हो सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग स्कूलों और कॉलेजों के लिए गाइडलाइन तैयार की है। इसमें आधारभूत ढांचा, सीट और टीचिंग फैकल्टी, लैब आदि शर्तों को अनिवार्य किया गया है। जिन…

Read More

सरकार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ने लौटाई फॉर्च्यूनर गाड़ी, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

सरकार को मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ने लौटाई फॉर्च्यूनर गाड़ी, सियासी गलियारों में चर्चा शुरू

मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी फॉर्च्यूनर कार सरकार को वापस कर दी है। उन्होंने अचानक ही यह फैसला लिया है। जहां एक ओर कांगड़ा जिला से संबंधित एक मुख्य संसदीय सचिव नई फॉर्च्यूनर की मांग रहे हैं। वहीं सुंदर सिंह ठाकुर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटाकर सियासी गलियारों में एक अलग तरह की चर्चा शुरू कर दी है।  यह उल्लेखनीय है कि सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू से कांग्रेस के विधायक हैं। वह मंत्री पद के लिए भी पात्र बताए जा रहे थे, मगर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू…

Read More

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को होटलों और होम स्टे पर 30 से 50 फीसदी छूट

हिमाचल प्रदेश में सैलानियों को होटलों और होम स्टे पर 30 से 50 फीसदी छूट

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने चयनित होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। प्रदेश के निजी होटलों और होम स्टे संचालकों ने भी अक्तूबर माह के लिए कमरों की एडवांस बुकिंग पर 30 से 50 फीसदी छूट का एलान कर दिया है। हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के बाद बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल की जगह कश्मीर का रुख कर रहे थे। सैलानियों को हिमाचल के पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के लिए ऑफर जारी किए गए…

Read More

हिमाचल प्रदेश के बागवानों को मिलेगी 1300 करोड़ रुपये की सौगात : मंत्री जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानों को मिलेगी 1300 करोड़ रुपये की सौगात :  मंत्री जगत सिंह नेगी

धर्मशाला। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि शिवा प्रोजेक्ट के अंतर्गत 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय करके किसानों, बागवानों को खेत संरक्षण, सिंचाई, निशुल्क पौधे एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। रविवार को शाहपुर विस क्षेत्र के ठेहड़ में 40 लाख से बनने वाले लोक भवन और 20 लाख रुपये से बनने वाले पंचवटी पार्क का शिलान्यास करने के उपरांत हार चक्कियां में जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश को फल राज्य के रूप…

Read More