ज्यूरी (शिमला)। परिवहन निगम के रामपुर डिपो में जल्द साठ नई बसें शामिल होंगी। विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने दोफदा पंचायत के मझेवली, शाह और धारगौरा के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि नई बसें आने से रामपुर क्षेत्र के भीतर परिवहन सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि धारगौरा में पीएचसी का नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जमीन का चयन करके जल्द काम शुरू करने को कहा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को दोफदा…
Read MoreCategory: Shimla
धनाल से बुजुर्ग लापता, मामला दर्ज
कुमारसैन (शिमला)। यहां की मलैंडी पंचायत के धनाल गांव से एक बुजुर्ग दस दिन से लापता है। जानकारी के मुताबिक सत्तर वर्षीय मंगत राम 11 सितंबर को नित्थर से चार साला मेला देखने कुमारसैन निकले थे, लेकिन वह वापस नहीं लौटे। मंगत राम के बेटे सुरेश वर्मा ने कुमारसैन थाना में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर उन्हें खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है। इधर, पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की तलाश की जा रही है।
Read Moreबीपीएल के गलत चयन पर भंग होंगी पंचायतें
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि बीपीएल का गलत चयन किया, तो ग्राम पंचायतों को भंग किया जाएगा। बीपीएल के नए सिरे से चयन के लिए शीघ्र ही फि र से ग्राम सभाएं होंगी। पंचायतों को सही गरीबों के चयन का एक और मौका दिया जाएगा। यह चयन दो सरकारी पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगा। इसके बाद भी शिकायतें आईं, तो ऐसी पंचायतों को भंग कर उनमें नए सिरे से चुनाव करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ये सख्त तेवर शुक्रवार को शिमला के रिज मैदान पर राजीव…
Read Moreआज से एक रुपया महंगा मिलेगा दूध
शिमला। प्रदेश में शनिवार से प्रति लीटर दूध के दाम एक रुपये बढ़ गए हैं। तीन प्रमुख कंपनियों वेरका, वीटा और सुपर ने महंगाई और डीजल के बढ़ते दामों का तर्क देते हुए दामों में बढ़ोतरी की है। शनिवार से राज्य में वेरका, वीटा और सुपर का एक लीटर दूध 36 रुपये के बजाए 37 रुपये में मिलेगा। वीटा कंपनी के एजीएम अशोक गुप्ता और सुपर कंपनी के सीनियर मैनेजर विजय कुमार शर्मा ने दाम बढ़ने की पुष्टि की है। सुबह की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करने वाले…
Read Moreहिमाचली सेब को 44 देशों की चुनौती
शिमला। हिमाचली सेब को 44 देशों से चुनौती मिल रही है। पिछले दो साल मेें इन देशों से सेब का खूब आयात किया गया। इनमें से सबसे ज्यादा सेब चीन से मंगवाया गया। अमेरिका, चिली, न्यूजीलैंड, ईरान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इटली से सर्वाधिक सेब आयात किया गया। विदेशों से सेब के आयात में वर्ष 2011-12 के मुकाबले 2012-13 में 8.55 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। आरटीआई में यह खुलासा केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने किया है। सार्क देश अफगानिस्तान, श्रीलंका, पाकिस्तान तो साउथ एशियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (साफ्टा) की छूट…
Read Moreसड़क हादसे में दो लोग घायल
कुमारसैन(शिमला)। एनएच 22 पर स्थित बारूबाग में एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन में भर्ती किया गया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी-26 ए -1270 बारूबाग के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार जितेंद्र और आशुतोष निवासी निचार जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन लाया । जहां उनका…
Read Moreजेसीबी खाई में लुढ़की, तीन की मौत
ठियोग (शिमला)। ठियोग के रझाणा-माहोग के पास किलरा सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बुधवार देर शाम हुए इस हादसे में जेसीबी आपरेटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण जानने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी 9सी-1832 नंबर की जेसीबी बुधवार करीब शाम साढ़े सात बजे रझाणा के पास किलरा सड़क के कार्य में लगी हुई थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित हो गई और सड़क से गहरी…
Read Moreपरीक्षाएं सिर पर, नहीं भेजे रोलनंबर
शिमला। हिमाचल में स्नातक कक्षाओं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू होने में छह दिन का समय बचा है, लेकिन अभी तक हजारों छात्रों को अनुक्रमांक नहीं मिले हैं। प्रदेश विश्वविद्यालय में अभी भी रोजाना बोरियों में परीक्षा फार्म पहुंच रहे हैं। पुराने फार्मों के भी अभी तक रोलनंबर नहीं भेजे गए हैं। विवि प्रशासन 23 सितंबर को बैठक करेगा। इसमें फैसला होगा कि जिन छात्रों को रोलनंबर नहीं मिलेगा, वे कैसे परीक्षा में बैठ सकेंगे। इस बार फीस की रसीद भी दस्तावेज के रूप में प्रमाण नहीं होगी। ऐसे में जिन…
Read Moreस्क्रब टायफस से एक और जान गई
शिमला। स्क्रब टायफस की चपेट में आकर जान गंवाने वालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वीरवार को एक और मरीज की स्क्रब टायफस से मौत हो गई है। मृतक दिलु राम (78) रामपुर के रहने वाले थे। दिलुराम एक सप्ताह से अस्पताल में दाखिल थे। बुधवार को स्क्रब टायफस से चौपाल के रहने वाले बुजुर्ग गुरुदयाल (74) की मौत हो गई थी। स्क्रब टायफस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। एक बेड पर दो दो मरीज रखे जा रहे…
Read Moreआनलाइन-एडवांस बुकिंग पर 5 फीसदी छूट
शिमला। हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम अपनी बसों में ई-टिकटिंग से सीट बुक करवाने या एडवांस बुकिंग पर 5 फीसदी की छूट देगा। ग्रुप बुकिंग पर टूअर एंड ट्रेवल एजेंसियों को भी 5 फीसदी की कमीशन दी जाएगी। यह फैसला परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। फैसलों की जानकारी परिवहन मंत्री जीएस बाली ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार एचआरटीसी के बेड़े में 1000 नई बसें जोड़ रही है। इनमें से 500 बसें अभी खरीदने का फैसला हुआ है। सभी बसें रेडीमेड खरीदी जाएंगी…
Read More