स्क्रब टायफस से चौदहवीं मौत

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में स्क्रब टायफस से चौदहवीं मौत हो गई है। शुक्रवार को रामपुर से पचपन साल के बुजुर्ग को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन शनिवार रात इनकी मौत हो गई। आईजीएमसी में अब तक करीब आठ सौ मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। यही नहीं, राज्य के अन्य अस्पतालों में भी स्क्रब टायफस के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आईजीएमसी में ज्यादातर मामले शिमला जिले के चौपाल, नेरवा, सुन्नी और रामपुर से आ रहे…

Read More

स्क्रब टायफस से चौदहवीं मौत

शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में स्क्रब टायफस से चौदहवीं मौत हो गई है। शुक्रवार को रामपुर से पचपन साल के बुजुर्ग को गंभीर हालत में उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन शनिवार रात इनकी मौत हो गई। आईजीएमसी में अब तक करीब आठ सौ मरीजों में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। यही नहीं, राज्य के अन्य अस्पतालों में भी स्क्रब टायफस के मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आईजीएमसी में ज्यादातर मामले शिमला जिले के चौपाल, नेरवा, सुन्नी और रामपुर से आ रहे…

Read More

शिक्षक बनने को हजारों पहुंचे परीक्षा केंद्र

शिमला। टीजीटी बनने के लिए रविवार को टेट परीक्षा में हजारों आवेदकों ने हिस्सा लिया। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लगभग सत्रह हजार आवेदकों के लिए 85 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा केंद्रों में 608 आवेदक अनुपस्थित रहे। लगभग साढ़े सोलह हजार प्रार्थियों ने टेट की परीक्षा दी। नॉन मेडिकल संकाय के टेट के लिए बोर्ड के पास 11 हजार से अधिक आवेदन पहुंचे थे। वहीं, मेडिकल संकाय के लिए 5900 आवेदन पहुंचे थे। इनमें से नॉन मेडिकल में 377 और मेडिकल संकाय में 231 आवेदक अनुपस्थित रहे। इनके अलावा…

Read More

कोई सैनिक तो कोई बना डॉक्टर

चौपाल (शिमला)। डीएवी स्कूल चौपाल के परिसर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एलकेजी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रंगारंग वेषभूषा की प्रस्तुतियां दीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने छात्र छात्राओं ने सैनिक, डॉक्टर, दूल्हा-दुल्हन सहित विभिन्न प्रकार की वेशभूषाओं का प्रदर्शन किया। एलकेजी कक्षा के छात्रों की स्पर्धा में पूर्वा पांटा प्रथम, श्रेयसी दूसरे तथा उपासना तीसरे स्थान पर रही। यूकेजी कक्षा से दर्ष प्रथम, अश्मिता द्वितीय तथा लक्ष्य और भव्यता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर…

Read More

आज दिल्ली जाएंगे सीएम, कैबिनेट अब 25 को

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक के बाद नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वह वहां राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह करेगे। वह 24 को चंडीगढ़ लौटेंगे और शाम को शिमला पहुंचेंगे। इस कारण 23 को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब 25 सितंबर को होगी। 26 सितंबर से 30 तक मुख्यमंत्री ट्राइबल क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वह 26 को किलाड़ जाएंगे और रात को भी वहीं रुकेंगे।…

Read More

दो माह बाद दबोचा दुराचार का आरोपी

शिमला। पुलिस थाना ढली के तहत दुराचार के मामले में फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जून में सुन्नी क्षेत्र के एक गांव की एक लड़की ने मामला दर्ज करवाया था। ढली पुलिस की टीम ने शनिवार को नारकंडा-लूहरी रोड से अजय ठाकुर निवासी नारकंडा को पकड़ा है। युवक पर लड़की को बहला-फुसला कर मनाली ले जाने और वहां दुराचार करने का आरोप है। ढली पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस थाना ढली के तहत 21 जून को एक लड़की ने टैक्सी चालक…

Read More

सैंपल रिजेक्ट, फिर भी खरीदे गए एंकल बूट

शिमला। पूर्व भाजपा सरकार के समय हुए हिमाचल पुलिस के एंकल बूट खरीद मामले में विजिलेंस जांच में नया खुलासा हुआ है। तत्कालीन खरीद कमेटी के अध्यक्ष पूर्व आईजी जोगराज ठाकुर की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष टेक्निकल बिड खोली गई। कमेटी ने पाया कि उनके समक्ष जो जूतों के सैंपल रखे गए वे टेस्ट रिपोर्ट के साथ सील्ड नहीं थे। इसके बाद कमेटी ने कुछ फर्मों के सैंपल को रिजेक्ट कर दिया। कमेटी ने आगामी कार्रवाई के लिए अपनी कार्रवाई रिपोर्ट एडीजीपी हेडक्वार्टर को भेज दी थी। विजिलेंस की…

Read More

एक लाख को कौशल विकास भत्ते का लक्ष्य

शिमला। हिमाचल सरकार ने इसी वित्त वर्ष में एक लाख बेरोजगारों को कौशल विकास भत्ता दिलाने का लक्ष्य रखा है। अभी तक इस भत्ते को पाने के लिए अपेक्षा से कम आवेदन आने की वजह से सरकार अधिकारियों पर सख्त हो गई है। इसके लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे आईटीआई, पालीटेक्निक जैसे संस्थानों में जाकर संपर्क करें और उनमें ऐसे बेरोजगारों को चिन्हित करें, जिन्हें इस योजना के दायरे में लाया जा सकता है। प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार उपमा चौधरी ने शनिवार को…

Read More

छात्राओं को परेशान करने का मामला शांत

शिमला। एपीजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं को परेशान करने का मामला शांत हो गया है। आरोपी प्रो वाइस चांसलर को विश्वविद्यालय से हटाने के बाद शिकायतकर्ता छात्राओं ने पुलिस से बात करने से इंकार कर दिया है। शनिवार को मौके पर बयान लेने गई पुलिस को छात्राओं ने प्रबंधन की कार्रवाई से संतुष्ट होने की बात कहकर लौटा दिया। डीएसपी सिटी पंकज शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने शिकायत नहीं की है। पिछले रोज एपीजी यूनिवर्सिटी के प्रो. वाइस चांसलर पर कुछ छात्राओं ने कॉल कर परेशान करने का…

Read More

एथलेटिक्स में कोटाधार जोन का दबदबा

रामपुर बुशहर। ननखड़ी ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेक्टिस मुकाबलों में कोटाधार जोन के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। छात्रा वर्ग में निशा पुरी और छात्र वर्ग में साहिल को बेस्ट एथलीट चुना गया। शनिवार को समापन समारोह में विधायक एवं सीपीएस नंदलाल ने विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में लोकनृत्य में कांदल शरण प्रथम, जबकि टेंडर हार्ट स्कूल ननखड़ी द्वितीय रहा। समूहगान में टेंडर हार्ट स्कूल ननखड़ी प्रथम और नैनगढ़ द्वितीय स्थान पर रहा। एकलगान में मोहित देलठ प्रथम, रिचा खुन्नी द्वितीय स्थान पर…

Read More