जेसीबी खाई में लुढ़की, तीन की मौत

ठियोग (शिमला)। ठियोग के रझाणा-माहोग के पास किलरा सड़क के निर्माण में लगी जेसीबी अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। बुधवार देर शाम हुए इस हादसे में जेसीबी आपरेटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारण जानने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी 9सी-1832 नंबर की जेसीबी बुधवार करीब शाम साढ़े सात बजे रझाणा के पास किलरा सड़क के कार्य में लगी हुई थी। इस दौरान जेसीबी अनियंत्रित हो गई और सड़क से गहरी…

Read More

खनन के खिलाफ 29 को पक्ष रखेगा हिमाचल

शिमला। हिमाचल सरकार खनन पर रोक के खिलाफ केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के सामने 29 सितंबर को पक्ष रखेगी। इसके लिए उद्योग एवं पर्यावरण विभाग के अफसर नई दिल्ली जा रहे हैं। केंद्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल ने 5 अगस्त, 2013 को देशभर में नदी किनारों (रिवर बेड) से रेत निकालने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार की खनन पॉलिसी के उस प्रावधान पर भी रोक लग गई, जिसमें रेत निकालने को शॉर्ट परमिट दिए जाने थे। सरकार ने प्रावधान किया था कि लोग नदी किनारे की जमीन पर जमा रेत…

Read More

अब बर्फबारी में भी गुल नहीं होगी बिजली

शिमला। हिल्सक्वीन में बर्फबारी के बीच बिजली गुल नहीं होगी। बिजली की निर्बाध आपूर्ति के लिए बोर्ड ओवर हेड केबल बिछाने जा रहा है। ओवर हेड केबल बिछाने से बर्फबारी के दौरान तारें टूटने की समस्या से निजात मिलेगी। इधर, बोर्ड ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए पुरानी तारों को बदलने का काम भी शुरू कर दिया है। पुरानी तारों को बदलकर नई तारें बिछाई जा रही हैं। कंपनी ने दिवाली से पहले यानि 31 अक्तूबर तक तारें बदलने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। बिजली बोर्ड…

Read More

हड़ताल पर जाने को तैयार केंद्रीय कर्मी

शिमला। केंद्रीय कर्मचारी और वर्कर समिति के आह्वान पर शिमला में केंद्रीय कर्मचारियों ने 15 सूत्रीय मांगपत्र को लेकर संयुक्त हड़ताल सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 250 से ज्यादा डेलीगेट ने हिस्सा लिया। समिति के महासचिव केएल गौतम ने बताया कि केंद्र कर्मचारियों को निकट भविष्य में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने के लिए तैयार करना था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी लगातार पिछले सालों से अपनी मांगों को उठा रहे हैं, लेकिन सातवें वेतन आयोग के गठन, पचास फीसदी महंगाई भत्ते को वेतन में विलय करने, नई पेंशन स्कीम…

Read More

पुलिस ने काटे कारोबारियों के चालान

रामपुर बुशहर। बाजार में दुकानों के बाहर सामान सजा कर बैठे दुकानदारों पर शहरी पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को दुकानों से बाहर सामान लगा कर बैठे करीब 15 दुकानदारों के चालान काटे हैं। वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों को अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ियों को हटाने के आदेश दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बाजार में अवैध रास्तों में अतिक्रमण कर कारोबार कर रहे दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। ये दुकानदार दुकानों से बाहर रास्ते में सामान रख कर…

Read More

मारपीट के सात दोषियों को कैद

ठियोग(शिमला)। अतिरिक्त मुख्य दंडा अधिकारी सचिन रघु की अदालत ने मारपीट के आरोपी सिद्ध होने पर छह लोगों को तीन-तीन माह की कैद की सजा सुनाई है। सहायक जिला न्यायवादी नवीन चंद्र गौतम ने बताया कि वर्ष 2010 के माह में ठियोग के साथ लगते मत्याना के रौणी चदारा गांव के विजेंद्र,अमरजीत,लीला देवी,हीरा देवी,मिना देवी,रविद्रं और शकुतंला सभी ने मिलकर उसी गांव के हितेंद्र और राजेंद्र पर हमला किया था। देर रात घर को घुस कर छह आरोपियों ने दोनों भाईयों के साथ मारपीट की थी। इस मौके पर विजेंद्र…

Read More

बेघर हुए; जमीन भी गई, नहीं मिली नौकरी

रामपुर बुशहर। लोक कल्याण और क्षेत्र के विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाला एसजेवीएनएल का रामपुर प्रोजेक्ट अभी तक एक भी प्रभावित परिवार को रोजगार नहीं दे पाया है। जिस परियोजना के लिए लोगों ने अपने घर तक दांव पर लगा दिए, आज उसी परियोजना में प्रभावितों की सुध लेने वाला कोई नहीं। प्रभावित परिवार रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर हैं। जबकि, परियोजना अंतिम चरण में है। अब परियोजना प्रबंधन प्रभावितों को रोजगार मांगने पर कायदा कानून की बातें करता है। जबकि, एमओयू में साफ…

Read More

विंकल हत्याकांड में एक गिरफ्तार

रोहडू। विंकल हत्याकांड में पुलिस ने लंबे समय के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को युवक पर हत्याकांड में संलिप्त होने का शक हुआ। इसी आधार पर युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिमांड में लेने के बाद युवक से मामले को लेकर पूछताछ की जारी है। पुलिस पूछताछ में हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की संभावना है। नगर परिषद रोहडू के तहत गंगटोली में शुक्रवार, एक मार्च 2013 की सुबह 24 वर्षीय विंकल का शव पुलिस थाना से दो सौ मीटर…

Read More

सड़क हादसे में दो लोग घायल

कुमारसैन(शिमला)। एनएच 22 पर स्थित बारूबाग में एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन में भर्ती किया गया। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या एचपी-26 ए -1270 बारूबाग के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार जितेंद्र और आशुतोष निवासी निचार जिला किन्नौर गंभीर रूप से घायल हुई। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कुमारसैन लाया । जहां उनका…

Read More

वन भूमि में तिब्बतियों के अवैध कब्जों पर रोक

शिमला। हिमाचल में शरणार्थियों के अवैध तरीके से वन भूमि पर निर्माण के मामले में ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कड़ा संज्ञान लिया है। ट्रिब्यूनल ने मैकलोडगंज और रिवालसर में वन भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण करने पर रोक लगा दी है। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने दोनों जगह तिब्बतियों की ओर से चट्टानों पर बनाई गई कलाकृतियों पर भी रोक लगा दी है। कांगड़ा और मंडी जिलों के डीसी और एसपी को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं कि इन कलाकृतियों को मिटाकर चट्टान को उसके प्राकृतिक रूप में…

Read More