सीसीटीवी कैमरे के पहरे में काम करेगी पुलिस

शिमला। अब थाने में पुलिस आपकी शिकायत को लेकर टाल मटोल नहीं कर पाएगी। थाने जाने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस को व्यवहार भी सामान्य रखना होगा। थानों की गतिविधियों को कैद करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम होगा। थाने में स्टाफ क्या कर रहा है, इसकी पूरी जानकारी रिकार्ड होगी। जरूरत पड़ने पर आला अफसर सीसीटीवी में मौजूद फुटेज को खंगाल पाएंगे। इसका सीधा फायदा शिकायतकर्ता के साथ पुलिस को भी होगा। अमूमन थाने के कर्मचारियों से आम जनता की शिकायत रहती है कि इनका…

Read More

कांग्रेस चार्जशीट की जांच में अब अफसर

शिमला। कांग्रेस चार्जशीट आधार पर जांच की आंच में अब अफसर भी आएंगे। चार्जशीट में पुलिस और राजस्व विभाग के र्कई आला अफसरों को लपेटा है। अब इनके खिलाफ जांच पूरी कर केस दर्ज करने की बारी है। प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही विजिलेंस को भ्रष्टाचार से संबंधित 50 मामलों की सूची वाली चार्जशीट जांच को सौंपी थी। इनमें 18 मामलों में सरकार ने पहले चरण में प्राथमिकता के आधार पर जांच करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं 18 मामलों में से उक्त तीन मामलों में बिंदल, किशन…

Read More

टॉय ट्रेन से शिमला पहुंची मीरा कुमार

शिमला। लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) मीरा कुमार रविवार को कालका-शिमला हैरिटेज रेलवे ट्रैक पर चलने वाली हाली डे स्पेशल गाड़ी से शाम साढ़े पांच बजे शिमला पहुंची। रेवले स्टेशन शिमला पर विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, आईपीएच एवं बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, परिवहन मंत्री जीएस बाली और रेलवे स्टेशन अधीक्षक जीएस राजपूत ने उनका स्वागत किया। मीरा कुमार विधानसभा की गोल्डन जुबली पर आयोजित होने वाले विशेष सत्र को संबोधित करने शिमला पहुंची हैं।

Read More

फटकार पड़ी तो बदले सुर

रामपुर बुशहर। आला नेताओं से डांट फटकार पड़ी तो कार्यकर्ताओं के सुर ही बदल गए। एक दिन पहले विकास के मामले में अपनी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कार्यकर्ता अब धारगौरा क्षेत्र में विकास की गति बढ़ने की बातें कर रहे हैं। यहां तक की कार्यकर्ताओं ने मुख्य संसदीय सचिव एवं विधायक नंदलाल की कार्यशैली को भी सराहा है। कांग्रेस जोन गौरा ने समस्याओं की अनदेखी पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। 17 अक्तूबर को हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने जन समस्याएं जल्द हल न…

Read More

मालरोड, लोअर बाजार में टूटेंगे अवैध निर्माण

शिमला। राजधानी में अवैध निर्माण करने वाले पांच लोगों को भवन तोड़ने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को निगम आयुक्त के कोर्ट ने मालरोड, लोअर बाजार, राम बाजार, लक्कड़ बाजार और मिडल बाजार के मामलों की सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। अवैध निर्माण करने वालों पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया। शनिवार को निगम आयुक्त के कोर्ट में अवैध निर्माण के कुल 57 मामलों की सुनवाई हुई। अवैध निर्माण से जुड़े इन मामलों का निगम आयुक्त के कोर्ट में केस चला हुआ था। शनिवार को…

Read More

मेरी धड़कन में बसा हिमाचल : मोहित

शिमला। बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहित चौहान ने कहा कि हिमाचल मेरी धड़कन में बसा है। यहां के लोक संगीत और मस्त कर देने वाली उसकी लय ताल को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलवाना और लोक गीतों में फ्यूजन कर इसे बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास रहेगा। गानों का मतलब आसानी से भले ही समझ न आए, लेकिन यहां के गीत-संगीत को हर कोई बखूबी समझेगा। चौहान ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं के बैंड को आगे बढ़ने के लिए मदद करते रहेंगे। प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने में सहयोग…

Read More

उन्नाव के सोने पर एक और दावा

शिमला। आचार्य महेंद्र कृष्ण शर्मा ने उन्नाव में सोने के भंडार को शिमला में गुरु गोरखनाथ के कमंडल मेें दिखाने का दावा किया है। महेंद्र कृष्ण ने दावा है कि इसे उन्होंने एक दस साल की कन्या को शिमला में गुरु गोरखनाथ के कमंडल में जल भरकर दिखाया है। आचार्य ने कहा कि कन्या ने जो दृश्य देखा, उसके अनुसार शोभन सरकार के दावे का वह समर्थन करते हैं, लेकिन वहां पर सोने की मात्रा 1000 टन नहीं है। यह इससे कम है। काल योग सेवा संस्थान के संगठन सचिव…

Read More

कोर्स के साथ मिलेगी जॉब ट्रेनिंग

शिमला। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रदेश के विभागों में जॉब ट्रेनिंग का मौका भी मिलेगा। स्कूलों में परीक्षाएं खत्म होने के बाद इन्हें विभागों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। तीस से साठ दिन तक प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने पुलिस, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, खाद्य आपूर्ति विभाग, आईटी विभाग, एचआरटीसी, खाद्य आपूर्ति निगम, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला और अग्निशमन विभाग को पत्र भेज दिए हैं। इन विभागों में छात्रों को वालंटियर के तौर पर प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित…

Read More

आधा किमी में छह जगह फंसा दमकल वाहन

शिमला। में लगातार खबरें छपने के बाद आखिरकार नगर निगम को जागना ही पड़ा। शनिवार को नगर निगम ने दमकल वाहन के साथ लोअर बाजार का दौरा किया। 11:15 बजे टीम ने उपायुक्त दफ्तर की ओर से अभियान शुरू किया। आधा किलोमीटर में दमकल वाहन करीब छह बार दुकानों के छज्जों में फंस गया। इतने से सफर में वाहन को एक घंटे से ज्यादा वक्त लग गया। खासकर उपायुक्त कार्यालय के पास, सुरंग के पास, सब्जी मंडी को जाने वाले मार्ग के पास और शेरे पंजाब से सब्जी मंडी को…

Read More

पुरानी सड़कें ही पक्का करने पर जोर

शिमला। हिमाचल के गांवों की कच्ची सड़कें पक्का करने को डीपीआर तैयार कर शीघ्र केंद्र के पास मंजूरी को भेजी जाएगी। दो सौ करोड़ रुपये तक डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार की जाएगी। ग्रामीण सड़कों के लिए निजी भूमि न मिलने से लोक निर्माण विभाग ने पीएमजीएसवाई के तहत पुरानी सड़कें पक्का करने पर जोर दिया है। इससे हिमाचल कोटे का बजट भी अधिक खर्च होगा। साथ ही प्रदेश को केंद्र से ज्यादा राशि मिलने में आसानी होगी। नवंबर में विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर भेजी जानी प्रस्तावित…

Read More