फिर शुरू होंगी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं!

शिमला। प्रदेश में पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं दोबारा शुरू हो सकती हैं। केद्र सरकार ने शिक्षा का अधिकार कानून में संशोधन को राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी बनाई है। इसकी पहली बैठक 28 अक्तूबर को होगी। इसमें हिमाचल की ओर से एक्ट में संशोधन को कई मसले उठाए जाएंगे। सबसे बड़ा मसला पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं दोबारा शुरू करने का है। इनके बंद होने से प्रदेश में अब आठवीं तक परीक्षाएं बंद हैं। स्कूल स्तर पर परीक्षाएं होती हैं। बोर्ड स्तर पर पहली परीक्षा छात्रों को दसवीं…

Read More

स्क्रब टायफस से रोहड़ू की युवती की मौत

शिमला। आईजीएमसी अस्पताल में स्क्रब टायफस से रोहडू़ की बीस साल की युवती की मौत हो गई। युवती 20 अक्तूबर से अस्पताल में दाखिल थी। स्क्रब टायफस से अस्पताल में अब तक 23 मरीजों की मौत हो चुकी है। आईजीएमसी में स्क्रब टायफस के 961 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। मौजूदा समय में मरीजों की संख्या में कमी आई है। बुधवार को केवल एक मरीज में स्क्रब टायफस के लक्षण पाए गए हैं। अस्पताल में स्क्रब टायफस टेस्ट निशुल्क हैं। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा…

Read More

31 को विजिलेंस में पेश नहीं होंगे अनुराग

शिमला/धर्मशाला। एचपीसीए मामले में पूछताछ की तिथि को लेकर अनुराग और विजिलेंस में विवाद गहरा गया है। अनुराग ठाकुर 24 अक्तूबर को उपलब्ध होने की बात कह रहे हैं तो विजिलेंस उन्हें 31 को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है। विजिलेंस को भेजी ई-मेल में अनुराग ने कहा है कि वह 31 अक्तूबर को पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। 24 के बाद वह पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रचार पर निकल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर में उपलब्ध हो पाएंगे। विजिलेंस ने भी अनुराग ठाकुर को…

Read More

हर में पहुंचा ‘अली बाबा चालीस चोर’

शिमला। पहाड़ों की रानी शिमला में ‘अली बाबा चालीस चोर’ पहुंच गए हैं। 24 घंटे के भीतर जेब कटने की तीन घटनाओं से राजधानी में सनसनी फैल गई है। पुलिस का दावा है कि जेब कतरा गिरोह बाबाओं और भिखारियों के भेष में पहुंचा है। ओवरलोड बस में सफर के दौरान महिला के पर्स से करीब तीन लाख की ज्वेलरी उड़ाने के मामले में एसपी कार्यालय में मंगलवार को 40 लोगों की शिनाख्त परेड करवाई गई। सभी मध्य प्रदेश के छतरपुर के हैं। इनमें तीस महिलाएं और दस पुरुष शामिल…

Read More

सरकार से वापस मांगे राजधानी के जंगल

शिमला। नगर निगम महापौर संजय चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को निगम पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शहर के जंगलों को वापस देने की मांग की। सचिवालय पहुंचे निगम पार्षदों ने संविधान के 74वें संशोधन से अवगत कराते हुए वनों को लौटाने की मांग की। चौहान ने मुख्यमंत्री से कहा कि 2011 में भाजपा सरकार ने नगर निगम को 842 हेक्टेयर वन क्षेत्र सौंपा था लेकिन वन अधिकार सरकार के पास ही रखे थे। शहर में 1880 हेक्टेयर वन क्षेत्र है। ऐसे में 2006 से पूर्व की तर्ज पर…

Read More

हिमाचल में बढे़गी जेबीटी कोर्स की फीस!

शिमला। सूबे में जेबीटी कोर्स करना महंगा हो सकता है। दस से बीस फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अब तक करीब 25 हजार में यह कोर्स हो जाता है। निजी जेबीटी संस्थानों ने प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा गया है। सरकार ने कमेटी का गठन किया है। संयुक्त निदेशक एलीमेंटरी शिक्षा आशीष कोहली इसके अध्यक्ष होंगे। कमेटी में इनके अलावा विभाग के अधिकारियों और सचिवालय के अधिकारी भी शामिल किए हैं। कमेटी शीघ्र ही निजी जेबीटी संस्थानों का दौराकर अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपेगी। विभाग कमेटी की…

Read More

पटाखे फूटने से पहले प्रशासन के कान-आंख बंद

शिमला। आप पटाखे जलाते हैं? हां, तो पटाखे में आग लगाने के बाद आप अपनी सुरक्षा के लिए दूर भागकर आंख-कान बंद कर लेते हैं। लेकिन प्रशासन ने पटाखे फूटने से पहले ही आंख-कान बंद कर लिए हैं। आपकी सुरक्षा दाव पर लगा दी गई है। राजधानी का अति संवेदनशील और भीड़भाड़ वाला लोअर बाजार पटाखों से पटने लगा है। भगवान न करे, लेकिन यहां कोई हादसा हो गया तो भारी तबाही मचेगी। व्यवस्था बनाए रखने का दावा करने वाला जिला प्रशासन फिलहाल लापता है। लोअर बाजार में पटाखा व्यवसाय…

Read More

सौ करोड़ के लिए पांच शर्तों का पेंच

शिमला। प्रदेश को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) में करोड़ों की राशि लेने के लिए दस दिन में पांच शर्तें पूरी करनी होंगी। इन शर्तों को पूरा करने के बाद ही पैसा बरसेगा। प्रदेश विवि को करीब 100 करोड़ रुपये रूसा के मिलने हैं। 31 अक्तूबर तक इन शर्तों को पूरा कर रूसा का विस्तृत प्लान हिमाचल को केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजना है। केंद्र सरकार ने रूसा के प्रारूप को अब मंजूर कर दिया है। इसमें जो भी शर्तें हैं, राज्यों को उन शर्तों को पूरा…

Read More

बस में महिला के लाखों के जेवर चोरी

शिमला। एक निजी बस में महिला के पर्स से शातिर जेवरात और सत्तर हजार नगद उड़ा कर ले गए। महिला को बस से उतरने के बाद चोरी का पता चला। महिला गहनों को बैंक के लॉकर में जमा करवाने के लिए ले जा रही थी। बस में भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला अंजू भोटका नार्थ आक संजौली की रहने वाली हैं। सुबह करीब ग्यारह बजे यह संजौली से एक निजी…

Read More

जल्द सुलझाया जाएगा वेतन विवाद

शिमला। प्रदेश के स्कूलों में वोकेशनल कोर्सों के शिक्षकों के वेतन विवाद को शीघ्र सुलझाने की तैयारी चल रही है। प्रधान सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में इस मसले पर शीघ्र बैठक प्रस्तावित है। सरकार ने पांच कंपनियों को इन कोर्सों को चलाने का जिम्मा सौंपा है। कंपनियों की ओर से शिक्षकों को दिए जा रहे वेतन में कई विसंगतियां सामने आ रही थीं। कई जगह शिक्षकों को आठ तो कई स्कूलों में चौदह हजार रुपये तक वेतन का भुगतान किया जा रहा है। विभाग के पास शिक्षकों की ओर से…

Read More