रामपुर बुशहर। गौरा जोन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। इनका कहना है कि समस्याओं की ओर ध्यान न देने से उन्हें जनता को जवाब देना मुश्किल हो गया है। गौर जोन कांग्रेस के अध्यक्ष संसार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि समूह क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है।…
Read MoreCategory: Shimla
आईएफएस को जारी हो सकते हैं नोटिस
शिमला। भाजपा कार्यकाल में वन विभाग में हुए 32 अधिकारियों की पदोन्नति मामले में सरकार शीघ्र अधिकारियों को नोटिस जारी कर सकती है। नोटिस में उनकी पदोन्नति संबंधी कई अहम सवाल होंगे। इसके बाद की कमेटी प्रमोट अधिकारियों को डिमोट करने पर फैसला करेगी। सरकार ने वन विभाग से पूर्व भाजपा कार्यकाल में 32 अधिकारियों की सूची के अलावा उस दौरान खाली पदों का ब्योरा मांगा है। इसके साथ ही इन अधिकारियों के प्रमोशन के बाद निचले स्तर पर कितने अधिकारियों को प्रमोट किया गया, के संबंध में भी विभाग…
Read Moreलोअर बाजार की संकरी सड़कों पर सजीं दुकानें
शिमला। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। बाजार सज गए हैं। बाजारों की सड़क पर तिल धरने को जगह नहीं। कई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर बाजार की सड़कों तक सामान सजा लिया है तो कुछ ने तहबाजारियों से पैसे लेकर दुकान के सामने रेहड़ी फड़ी लगाने की अनुमति दे दी है। इन सब पर नजर रखने वाला नगर निगम इन दिनों लापता है। भगवान न करे पर आपदा आई तो हजारों जानें संकट में पड़ जाएंगी। लोअर बाजार में अग्निशमन की गाड़ियां तो दूर, आदमी पैदल भी नहीं चल सकता।…
Read Moreसर्दी जुकाम का इलाज भी 40 किमी दूर
रामपुर बुशहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवठी में चिकित्सक और अन्य सहयोगी स्टाफ न होने से लोगों को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा भी नहीं मिल रही है। सीपीएस (स्वास्थ्य) एवं विधायक नंदलाल की गृह पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक का पद दो साल से रिक्त है। फार्मासिस्ट भी नहीं है। लोगों को सर्दी जुकाम भी हो जाए, तो उपचार करवाने करीब 40 किमी दूर रामपुर आना पड़ता है। पीएचसी में रिक्त पदों को भरने की मांग बार-बार उठती रही है, लेकिन लोगों को हर आश्वासन ही मिले। ऐसे…
Read Moreअनुराग को उन्हीं के घर में घेरेंगे वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच चला शह और मात का खेल और रोचक होने जा रहा है। हाल ही में धूमल के बेटों अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल ने खुद सामने आकर सीधे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा था। इन आरोपों का जवाब खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देते, इसके बजाय कांग्रेस सरकार भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को उन्हीं के घर में घेरना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि अनुराग ठाकुर को हमीरपुर सीट तक सीमित किया जाए। इसी मकसद से इसी महीने…
Read More1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मा नेपाली ही भारतीय
शिमला। नेपाली मूल के लोगों की भारतीय नागरिकता को लेकर संशय खत्म हो गया है। पंचायती राज विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी पर विधि विभाग ने साफ किया है कि सिटीजन एक्ट-1955 के क्लॉज धारा(ए)सब सेक्शन (1) सेक्शन तीन में सब सेक्शन(2) में कहा गया है कि 26 जनवरी 1950 और 1 जुलाई 1987 से पूर्व जन्मे नेपाली को भारतीय नागरिकता जन्म से ही मिल जाएगी। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय शिमला की ओर से ठियोग की संधू पंचायत द्वारा नेपाली लड़की लीला आर्या पुत्री बाबू राम का नाम परिवार रजिस्टर…
Read Moreमहंगाई पर भाजपा का हल्ला बोल
रामपुर बुशहर। आनी भाजपा मंडल ने महंगाई और बस के किराये में तीस प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में निरमंड में सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरमंड में महंगाई और किराया बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य खाद्य वस्तुओं…
Read Moreबिना ई-डेक्लेरेशन सामान भेजा तो पेनल्टी
शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग ने छह उत्पादों की आन लाइन डेक्लेरेशन की व्यवस्था को लागू किया है। इसमें औषधि, बिजली, खाद्य तेल, संगमरमर, फर्नीचर और इमारती लकड़ी के उत्पाद शामिल हैं। अब इन उत्पादों की तीस हजार रुपये से ज्यादा की बिक्री की आनलाइन सूचना पहले ही देनी होगी। आनलाइन सूचना के बगैर ऐसे उत्पादों का सामान हिमाचल में ही भेजने पर 25 फीसदी की पेनल्टी की व्यवस्था कर दी है। इसे आबकारी एवं कराधान विभाग ने लागू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना कर इसे अनिवार्य…
Read More151 ग्राम पंचायतों को नोटिस
शिमला। हिमाचल की 151 ग्राम पंचायतों को इस साल मनरेगा योजना में जीरो परफारमेंस पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन पंचायतों से इस वित्त वर्ष में मनरेगा के काम की डिमांड ही नहीं भेजने पर जवाब तलब किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संज्ञान के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने सोमवार को आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें इन पंचायतों को बीडीओ के माध्यम से नोटिस जारी कर यह पूछने के आदेश जारी किए गए कि इनमें मनरेगा के…
Read Moreसब्जी मंडी सड़क पर लगेंगे पार्किंग के पैसे
शिमला। सब्जी मंडी सड़क पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्क करने पर अब फीस चुकानी होगी। नगर निगम ने सब्जी मंडी सड़क एक साल के लिए ठेके पर दे दी है। सब्जी मंडी मैदान से ऊपर और नीचे 6 घंटे के लिए दोपहिया वाहन खड़े करने के लिए 10 रुपये और 12 घंटे के 15 रुपये चुकाने होंगे। सब्जी मंडी में सब्जियां लेकर आने वालों और यहां से सब्जियां ले जाने वालों को भी अब गाड़ी खड़ी करने के लिए जेब ढीली करनी होगी। इन्हें 6 घंटे के 15…
Read More