चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते राज्य सरकार बजट घोषणाएं चुनाव आयोग की अनुमति के बिना लागू नहीं कर सकती बजट घोषणाएं फिलहाल लटक गई हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने बजट में कई अहम घोषणाएं की हैं। आयोग की मंजूरी नहीं मिली तो आचार संहिता खत्म होने के बाद ही इन्हें लागू किया जाए सकेगा। सरकार ने बजट में अस्थायी कर्मचारियाें और कामगारों का मानदेय बढ़ाने का एलान किया था, जलरक्षकों, मल्टी पर्पज वर्करों, पंचायत चौकीदार, एसएमसी, कंप्यूटर शिक्षकों आदि विभिन्न श्रेणियों के कर्मियों को इससे…
Read MoreCategory: Shimla
राकेश और आशीष शर्मा ने किया हाई कोर्ट का रुख, कोर्ट ने सरकार से तलब किया जबाव
राज्यसभा चुनाव के दौरान उठे सियासी घमासान के बाद कांग्रेस के दो विधायकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 171ए, 171सी,120बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सेक्शन 7 व 8 के तहत मामला दर्ज किया पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा और निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए सोमवार को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सेक्शन 7 व 8 के…
Read Moreप्रदेश की सरकारी लग्ज़री बस में सफर हुआ महंगा, टोल दर में भी हुई बृद्धि
यात्रीगण ध्यान दे : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सोमवार से लग्जरी बसों में यात्रियों को सफर करना महंगा हो जाएगा। निगम एसी वोल्वो बसों में प्रदेश से दिल्ली, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को 30 सितंबर तक पर्यटन सीजन के चलते 10 फीसदी किराये में छूट नहीं देगा। यह छूट हर साल ऑफ सीजन में 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक लग्जरी बसों दी जाती है। उधर, एचआरटीसी कांगड़ा-चंबा के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने बताया कि ऑफ सीजन में किराये…
Read Moreकंगना मेरी बड़ी बहन जैसी मगर सियासी मैदान में जनभावना से जुड़े सवाल तो होंगे : विक्रमादित्य
राजनीति के मैदान में उतरने से पहले जनता एक सवाल तो जरूर पूछती है की समाज सेवा में प्रत्याशी का क्या योगदान रहा है ? किस आधार पर प्रत्याशी को वोट किया जाए ? लोकतंत्र में ऐसे सवाल उठना भी लाज़मी है । कांग्रेस के मंडी संसदीय क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत में मेरी बड़ी बहन हैं। उनसे कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है लेकिन, चुनाव लड़ने पर सवाल तो उठेंगे। उनसे पूछा जाएगा कि जब कुल्लू और मंडी…
Read Moreकांग्रेस नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे, प्रत्याशी तय करने में असंजस : जय राम ठाकुर
हिमाचल में डेढ़ वर्ष में ही लड़खड़ाने लगी सुक्खू सरकार । पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के खिलाफ माहौल चल रहा है। डेढ़ वर्ष की इस सरकार के खिलाफ निराशाजनक वातावरण बना हुआ है, उसका निश्चित रूप से फायदा भाजपा को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव में भी होगा। मंडी में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया है कि किसी नई नवेली सरकार के खिलाफ जनआक्रोश बढ़ता…
Read Moreहिमाचल में आंधी ने किया भारी जानमाल का नुकसान
हिमाचल में आंधी कुछ लोगो के लिए काल बनकर आयी और लोगो की ज़िन्दगी लीलकर चली गई कांगड़ा की कुड़ना पंचायत में शुक्रवार देर रात अंधड़ से बिजली के खंभों से तार टूट कर खेत में गिरे थे। शनिवार सुबह सपना देवी (50) अपने खेतों में बंदर भगाने गईं। उनके साथ दोहती अरूही (5) भी थी। दोनों खेत में गिरे बिजली के तारों की चपेट में आईं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। वहीं, ऊना के टक्का गांव में बीती रात अंधड़ से एक पेड़ झुग्गी पर जा गिरा।…
Read Moreमुंबई की तर्ज़ पर एचआरटीसी शिमला में तैयार करेगी बस म्यूजियम
हिल स्टेशन शिमला में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम का सराहनीय कदम । हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर बस संग्रहालय बनाया जा रहा है। अपने आप में अनोखे संग्रहालय में एचआरटीसी की बसों के मॉडल, पुरानी टिकटें, बसों की पुरानी तस्वीरें और कलपुर्जे संजोए जाएंगे। मुंबई में बेस्ट कंपनी की बसों और ट्रामों का एक अनोखा संग्रहालय है जो मुंबई जाने वाले सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। इसी तर्ज पर शिमला में देश का दूसरा…
Read Moreसीएम सुक्खू पहले करेंगे तिरुपति बाला जी के दर्शन, फिर शुरू करेंगे चुनावी अभियान
सीएम सुक्खू चुनावी अग्नि परीक्षा देने से पूर्व तिरुपति बाला जी का आशीर्वाद प्राप्त कर विरोधी दल से करेंगे दो – दो हाथ । मुख्यमंत्री वीरवार दोपहर चंडीगढ़ से हैदराबाद के लिए रवाना हुए। शुक्रवार को मुख्यमंत्री हैदराबाद में रहेंगे। 30 मार्च को तिरुपति बालाजी के मंदिर में जाएंगे। 31 मार्च को मुख्यमंत्री का शिमला लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से मुख्यमंत्री प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों के लिए प्रचार शुरू करेंगे। जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत बंगाणा में मुख्यमंत्री…
Read Moreचुनाव प्रचार के दौरान बागवान नेताओ से पूछेंगे यह सवाल, हलके में लिया तो आगे सोच समझकर मांगे वोट
प्रदेश के बागवान ही नहीं बल्कि देश में सभी सेब उत्पादक राज्य के बागवान चिंतित है अब देश के विभिन्न राज्य के बागवान संगठन आपसी मेलझोल बढाकर एक पटल पर आकर इस मांग का मसौदा तैयार करने में लगे है हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ सेब बागवान दर्द से कराह रहा है। दर्द है विदेशी सेब के कारण घरेलू सेब की घटती मांग व कीमत और कीटनाशक व दवाइयां महंगा मिलना। विदेशी सेब के आयात पर सौ फीसदी आयात शुल्क लगाने की उत्पादकों की मांग एक मुद्दा बन चुकी…
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष ने तीन निर्दलीय विधायकों को जारी किया नोटिस, जानिए क्या है इनके खिलाफ शिकायत?
हिमाचल में आए सियासी भूचाल का गतिरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है । इसी कड़ी में कांग्रेस ने तीनों निर्दलीय विधायकों की शिकायत कर विधानसभा अध्यक्ष से इनके इस्तीफों के कारणों की जांच करने की मांग की है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की ओर से संज्ञान लेने पर विधानसभा सचिवालय ने तीनों निर्दलीय विधायकों केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा को नोटिस जारी किए हैं और उनसे 10 अप्रैल तक जवाब मांगा है। शिकायत में इन पर आरोप हैं कि इन्हें इस्तीफे देने के…
Read More