शिमला। नगर निगम प्रशासन ने नई टैक्स पद्धति यूनिट एरिया मेथड का प्रारूप तैयार कर लिया है। किस इलाके से कितना टैक्स लेना है और उन इलाकों में निगम की ओर से क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं इसका पूरा विवरण है। तीन जनवरी को नगर निगम का विशेष सदन बुलाया गया है। इस विशेष सदन में टैक्स की दरें लागू करने के लिए जोन और फैक्टर तय किए जाएंगे। विशेष सदन में मंजूरी के बाद टैक्स के प्रारूप पर शहरवासियों से सुझाव और आपत्तियां मांगी जाएंगी। सभी औपचारिकताएं…
Read MoreCategory: Shimla
शांता और धूमल बने मतदान केंद्र पालक
शिमला। हिमाचल भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक नया प्रयोग किया है। पार्टी ने सभी शीर्ष नेताओं, पूर्व मंत्रियों और पदाधिकारियों को मतदान केंद्र पालक बनाया है। सभी नेताओं को एक कमजोर और एक मजबूत बूथ दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने भी दो-दो बूथ लिए हैं। इन मतदान केंद्रों पर लीड दिलाने के लिए अब इनके पालकों को पसीना बहाना होगा। यह फार्मूला भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के अपना बूथ-सबसे मजबूत नारे के आधार पर अपनाया गया…
Read Moreकारोबारियों के लिए आनलाइन रिटर्न जरूरी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के कारोबारियों को वैट की रिटर्न भरने के लिए विभाग के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक जुलाई 2014 से प्रदेश में हर कारोबारी को कंप्यूटर पर ही रिटर्न भरनी होगी। कारोबारियों को सभी फार्म भी आन लाइन ही जारी किए जाएंगे। अभी तक प्रदेश में सालाना 40 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने वाले कारोबारियों को ही यह अनिवार्यता थी, लेकिन जुलाई 2014 के बाद हर कारोबारी पर यह अनिवार्यता लागू होगी। राज्य सरकार ने कंप्यूटर के माध्यम से आन लाइन रिटर्न की अनिवार्यता पहले…
Read Moreनए साल के जश्न में डूबी हिल्स क्वीन
शिमला। हिल्स क्वीन में सुबह से ही नए साल के आगाज को लेकर सैलानियों और स्थानीय लोगों में गजब का उत्साह दिखा। रिज और मालरोड़ पर दोपहर बाद तिल धरने तक की जगह नहीं थी। युवा टोलियों में घूम कर नाच गा कर जश्न मनाते रहे। शहर के अधिकांश होटलों में नए साल के जश्न को लेकर अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। बर्फ की चाह लेकर शिमला आने वाले पर्यटक कुफरी और छराबड़ा की ओर रूख किया। देर रात तक रिज और माल रोड़ पर सैलानियों का हजूम नाचते…
Read Moreसात हजार उपभोक्ताओं ने नहीं भरे लिंकेज फार्म
कोटखाई। कोटखाई एजेंसी में रसोई गैस के लिए लिंकेज फार्म भरने की अंतिम तारीख तक सात हजार उपभोक्ता दस्तावेज जमा नहीं करवा पाए हैं। आधार कार्ड उपलब्ध न होने के कारण उपभोक्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने सरकार से दूसरे विकल्प की मांग की है। कोटखाई गैस एजेंसी में 12 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। गैस की सब्सिडी के लिए अभी तक आधार कार्ड के साथ करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने अपने फार्म जमा करवाए हैं। अन्य उपभोक्ताओं के पास आधार कार्ड ही उपलब्ध नहीं है। सुरेश…
Read Moreनिजी होटलों में किराये पर कसेगा शिकंजा
शिमला। सैलानियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध न करवाने वाले होटलों के अप्रूवड रेट में कटौती की जाएगी। निम्न स्तरीय सुविधाओं की एवज में सैलानियों से कमरों के किराये के रूप में मोटी वसूली करने वालों पर पर्यटन विभाग शिकंजा कसेगा। पर्यटन विभाग की टीम शहर के होटलों का औचक निरीक्षण करेगी और व्यवस्थाओं में खामियां पाए जाने पर होटल के अप्रूवड रेट में कटौती की सिफारिश की जाएगी। होटल के साधारण, डीलक्स और एसी कमरों में ठहरने वाले सैलानियों को तय मापदंडों के आधार पर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इतना…
Read More2200 लोगों को मिलेगा स्वरोजगार
शिमला। हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत विभिन्न बैंकों से वित्तपोषण को 23.24 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसे वर्तमान वित्त वर्ष के लिए मंजूर किया गया है। यह जानकारी उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की 214वीं बैठक में दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इसका लाभ 214 लाभार्थियों को मिलेगा। इनसे 2200 लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होेंने कहा कि बोर्ड की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में किया जाएगा। उद्योग मंत्री मुकेश…
Read Moreकोटखाई नपं में अध्यक्ष और वार्ड सदस्य आमने-सामने
कोटखाई (शिमला) कोटखाई नगर पंचायत में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस कारण कोटखाई में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष ने वार्ड सदस्यों पर विकास कार्यों में रोड़ा डालने का आरोप लगाया है तथा वार्ड सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाई है। वहीं दूसरी ओर वार्ड सदस्य नगर पंचायत में लटके विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष रविंद्र चौहान को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं तथा अध्यक्ष की सदस्यता रद्द करने की मांग उठा…
Read Moreबडियारा के समीप जीप गिरी, तेरह घायल
रोहड़ू। बडियार के समीप जांगला सड़क पर बूलेरो जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेरह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल पांच लोग शिमला के लिए रेफर कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रोहड़ू ने अस्पताल पहुंच कर घायलों को फौरी राहत दी है। सभी लोग कुटाड़ा के रहने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। जांगला सड़क पर बडियारा के समीप जीप एचपी 01 ए 2823…
Read Moreरामपुर व्यापार मंडल का दो गुटों में बंटना तय
रामपुर बुशहर। शहर में व्यापारियों का दो गुट में बंटना लगभग तय हो चुका है। वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने चुनाव के लिए 29 दिसंबर को जनरल हाउस बुलाने को कहा था, लेकिन जनरल हाउस न बुलाने पर उखड़े व्यापारियों ने मंगलवार से व्यापारियों का नए सिरे से पंजीकरण करने का निर्णय लिया है। इसके बाद नए व्यापार मंडल का चुनाव किया जाएगा। इसको लेकर व्यापार मंडल संघर्ष समिति की एक विशेष बैठक रामपुर में हुई, जिसमें व्यापारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यापार मंडल के अध्यक्ष जान-बूझकर चुनाव…
Read More