आज हाईकोर्ट को जांच रिपोर्ट सौंपेगा विजिलेंस

शिमला। कांग्रेस के पूर्व कार्यकाल में हुई चिट भर्ती मामले की जांच विजिलेंस ने पूरी कर दी है। सोमवार को विजिलेंस हाईकोर्ट के समक्ष अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही चिट भर्ती मामले की जांच फिर से खोली गई थी। एसपी की अध्यक्षता वाली जांच टीम कोर्ट की देखरेख में मामले की जांच कर रही है। इस मामले में 59 विभागों पर चिटों के आधार पर 3200 से अधिक चहेतों की भर्तियों के आरोप हैं। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस ने अपनी जांच में करीब 51…

Read More

विशेषज्ञों ने बगीचों में जागरूक किए बागवान

शिमला। नव ज्योति युवा मंडल भड़ेच कोटखाई और बागवानी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भड़ेच में आयोजित कार्यशाला में 60 बागवानों ने भाग लिया और सेब में लगने वाले रोगों और नई किस्मों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में फल विशेषज्ञ डॉ. नवीन शर्मा ने सेब की नई किस्मों, रूट स्टॉक, कटिंग, स्प्रे शेड्यूल, केंचुआ खाद संयंत्र, सेब जीर्णोद्धार योजना, ग्रेडिंग, पैकिंग सेंटर, पॉलीहाउस की अनुदान आधारित योजनाओं से अवगत करवाया गया। इसके अलावा उन्होंने सेब के पौधों में लगने वाले रोगों…

Read More

नित्‍थर की समस्याओं पर किसान सभा उग्र

रामपुर बुशहर। नित्थर उप तहसील में स्टाफ की कमी और सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याओं की तरफ ध्यान न देने पर किसान सभा उग्र हो गई है। इस संबंध में रविवार को नित्थर में अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसान सभा 20 फरवरी को नित्थर में सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगी। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंघा ने कहा कि सरकार बार-बार मांग उठाने के बावजूद नित्थर उप तहसील में स्टाफ उपलब्ध करवाने में नाकाम रही है।…

Read More

पंचायतों के हवाले होंगी सिंचाई योजनाएं

शिमला। हिमाचल में सिंचाई योजनाओं को पंचायतों के हवाले करने की तैयारी है। आईपीएच विभाग ने यह निर्णय उन योजनाओं को लेकर लिया है, जिन्हें पूरा किया जा चुका है मगर पंचायतें और कृषक संघ इनकी देखरेख नहीं कर रहे हैं। यह मामला विधायक प्राथमिकता की इरिगेशन योजनाओं से संबंधित है। अतिरिक्त मुख्य सचिव सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विनीत चौधरी ने विभाग के प्रमुख अभियंता, सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा है कि संबंधित पंचायतें पूरी की जा चुकी योजनाओं को टेकओवर करने में लेटलतीफी…

Read More

राहुल बने कांग्रेस खेल विभाग के संयोजक

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्काल प्रभाव से राहुल पांटा को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस खेल विभाग का संयोजक नियुक्त किया है।

Read More

सीएम के चुनाव क्षेत्र की कांग्रेस कमेटी भंग

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निर्वाचन हलके शिमला ग्रामीण की कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया है। इसके साथ ही शिमला शहरी और चंबा जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को तुरंत प्रभाव से भंग किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने इन कांग्रेस कमेटियों को भंग करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही इन सभी कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि 15 जनवरी तक नई कमेटी का निर्माण कर कांग्रेस कार्यालय में अनुमोदन के लिए भेजें। इसमें शिमला शहरी…

Read More

आप बताएं, कितना टैक्स लगाएं

शिमला। नगर निगम शिमला आम आदमी पार्टी की राह पर निकल पड़ा है। दिल्ली में सरकार बनाने के अरविंद केजरीवाल के फंडे को निगम प्रापर्टी टैक्स को तय करने के लिए अपनाने जा रहा है। निगम ने टैक्स की दरें तय करने का जिम्मा आम जनता पर छोड़ दिया है। शुक्रवार को टैक्स को लेकर बुलाए गए विशेष सदन में टैक्स की दरों पर पार्षदों की ओर से आपत्ति जताने पर महापौर संजय चौहान ने जन सुनवाई के माध्यम से दरें तय करने का फैसला लिया है। 16 और 17…

Read More

ज्योति मर्डर केस: प्रेग्नेंसी-मर्डर-वार्निंग, सब सनसनीखेज

कौन थी ज्योति, विधायक चौधरी से क्या नाता? आम लड़कियों की तरह ज्योति भी पूरी तरह आत्मनिर्भर लड़की थी। मूलरूप से होशियारपुर से 21 किलोमीटर दूर गांव भूंगा में रहने वाली ज्योति चंडीगढ़ में पीजी में रहती थी। 9 दिसंबर 2009 को ज्योति की छोटी बहन इशु की शादी में विधायक रामकुमार चौधरी अपने एक अन्य साथी के साथ आए थे व शगुन के तौर पर 2100 रुपए भी दिए थे। यही नहीं, खुद ज्योति ने रामकुमार चौधरी से परिचय करवाने के दौरान बताया था कि चंडीगढ़ में जिस कंपनी…

Read More

नब्बे हजार परिवारों की सब्सिडी बंद

शिमला। शिमला जिले के करीब नब्बे हजार रसोई गैस उपभोक्ताओं ने अपनी गैस एजेंसियों और संबंधित बैंकों में आधार कार्ड नंबर को लिंक नहीं करवाया है। पहली जनवरी से इन परिवारों को 462 रुपये में गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। इन्हें गैस सिलेंडर लेेने के लिए 1357 रुपये चुकाने होंगे। लापरवाही बरतने वाले इन उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार सब्सिडी की राशि भी नहीं लौटाएगी। इन उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए करीब 900 रुपये अधिक चुकाने होंगे। जिला में करीब दो लाख रसोई गैस उपभोक्ता हैं। गैस कंपनियों इंडियन आयॅल,…

Read More

जेल में ब्रेड-बिस्कुट बनाएंगे कैदी

शिमला। दिल्ली की तिहाड़ और हरियाणा की करनाल जेल की तर्ज पर नाहन जेल के कैदी भी जेल के अंदर बेकरी तैयार करेंगे। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जेल विकास भटनागर और उनकी टीम दोनों जेलों का दौरा कर बेकरी प्लांट के बारे में जानकारी ले चुके हैं। जेल प्रबंधन ने मुजफ्फरनगर की एक कंपनी को बेकरी ओवन लगाने का कार्य सौंपा है। यह एक-दो दिन में पूरा हो जाएगा। एक सप्ताह के भीतर बेकरी में बिस्कुट, ब्रेड और बंद आदि बनने शुरू होंगे। इसके बाद मोबाइल वैन से इन्हें बाजार में बेचा…

Read More