शिमला। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के वेतन-पेंशन का बढ़ता बोझ विकास के रास्ते संकरे करता जा रहा है। शुक्रवार को सदन में पेश वित्त वर्ष 2014-15 के बजट अनुमान बताते हैं कि हिमाचल 100 रुपये में से महज 34 रुपये विकास कार्यों पर खर्च कर रहा है। पिछले साल यह राशि 36 रुपये थी। राज्य सरकार वेतन और पेंशन पर 47 रुपये और ऋणों को चुकाने पर 18 रुपये लगा रही है। एक पहलू ये भी है कि बजट के कुल आकार में बढ़ोतरी केवल 1846 करोड़ हुई, जबकि वित्तीय…
Read MoreCategory: Shimla
बिजली प्रोजेक्टों को एंट्री टैक्स में छूट
शिमला। बिजली प्रोजेक्टों के लिए बाहर से आने वाली मशीनों पर एंट्री टैक्स नहीं लगेगा। सरकार ने इसमें छूट दी है। सरकार ने वैट में भी छूट दी है। जलविद्युत उत्पादन में प्रयोग होने वाली सभी प्रकार की मशीनरी एवं संयंत्र पर वैट भी घटा कर दो फीसदी किया है। पहले यह 13.75 या 5 प्रतिशत रहता था। हिमाचल में मूल निवासियों के लिए आरक्षित 2 मेगावाट की परियोजनाओं से 12 साल तक की अवधि को सात के बजाय तीन फीसदी निशुल्क बिजली देनी होगी। 5 मेगावाट तक जलविद्युत परियोजनाओं…
Read More490 किमी नई सड़कें बनाएगा हिमाचल
शिमला। आगामी वित्त वर्ष में हिमाचल में 490 किमी मोटर योग्य सड़क और 30 पुलों के निर्माण का प्रावधान किया गया है। 2,000 किमी वर्तमान सड़कों का नवीकरण होगा। 550 किमी नई सड़कें पक्की होंगी। 600 किमी सड़कों पर जलनिकासी का कार्य किया जाएगा। ग्रामीण सड़कों को बनाने में तारकोल के मूल्यों में बढ़ोतरी को स्वीकृति दी है। नई खनन नीति में निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। आगामी वित्तीय वर्ष में 2,384 करोड़ के बजट का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तारकोल बिछाने और नई बस्तियों…
Read Moreनिवेश खींचने की जुगत दिखी बजट में
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा शुक्रवार को पेश बजट में निवेश को खींचने की जुगत नजर आई है। कर्मचारियों, पेंशनरोें के हित पर अधिक केंद्रित रहे इस बजट में उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित करने का पूरा प्रयास दिखा। एक साल की हुई इस वीरभद्र सरकार ने स्वास्थ्य, बागवानी जैसे हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण कई क्षेत्रों में निवेश की नई राह सुझाई है। उद्योगपति अरसे से बिजली शुल्क को कम करने की मांग उठाए हुए थे। सरकार ने इसे 15 और 17 फीसदी से कुछ शर्तों को जोड़कर दो फीसदी…
Read Moreबर्फबारी से किन्नौर में यातायात ठप
रामपुर बुशहर/सांगला (किन्नौर)। प्रदेश भर में वीरवार शाम से हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते क्षेत्र में यातायात सेवा प्रभावित हुई है। रामपुर में जहां करीब दस रूटों पर आधे रास्ते तक बस सेवा भेजी गई, वहीं दो रूट पूर्ण रूप से बंद हैं। वहीं, किन्नौर जिला में सभी ग्रामीण रूटों पर बस सेवा बंद है। शिमला और दिल्ली के लिए बस सेवा टापरी से भेजी जा रही है, जबकि नारकंडा में एनएच बंद हो गया है। इसके चलते बसों को वाया बसंतपुर होकर भेजा जा रहा है। हालांकि…
Read Moreहिमखंड गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
रिकांगपिओ/सांगला(किन्नौर)। जनजातीय जिला में हिमखंड गिरने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भी युला में हिमखंड की चपेट में दो मकान और एक सेब का बागीचा आया है। हालांकि घरों को अधिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन सेब का बागीचा नष्ट हो गया है। प्रशासन ने घरों को खाली करवा कर लोगों को दूसरे स्थानों में शिफ्ट कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने जिला में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों से अपील की है कि अपने घरों से बिना किसी काम के बाहर न निकले और न…
Read Moreकिन्नौर घाटी में चार फुट ताजा बर्फबारी
रामपुर बुशहर/सांगला/नारकंडा। क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। रामपुर और आसपास वाले क्षेत्रों में जहां लगातार बारिश हो रही है। वहीं, किन्नौर सहित रामपुर के सराहन,15/20, बहाली, दरकाली, नारकंडा और काशापाठ में भी बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा किन्नौर जिला में भारी बर्फबारी हो रही है। ताजा बर्फबारी के चलते क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। लोगों ने पूरा दिन अपने घरों में ही बिताया। जबकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में…
Read Moreबजट पर कहीं खुशी तो कहीं मायूसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से पेश वार्षिक बजट पर रामपुर में कहीं खुशी, तो कहीं मायूसी नजर आई। जहां कर्मचारियों ने बजट की सराहना की, तो वहीं मजदूर नेताओं ने बजट को लेकर सरकार को कोसा। सुबह से टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे लोग बजट में रामपुर के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज का प्रावधान न किए जाने पर नाराज दिखे। मजदूरों का कहना है कि घोषणा पत्र में सरकार ने मजदूरों की दिहाड़ी 250 रुपये करने का वायदा किया था पर सरकार वायदे को भी पूरा नहीं कर पाई…
Read Moreरामपुर के नाम रही क्रिकेट प्रतियोगिता
डंसा (शिमला)। नोगवैली के लालसा में योगेश, जितेश और हिमेश की याद में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर जिला परिषद सदस्य पदमा कुमारी बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुईं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। वहीं, खेल मैदान को चौड़ा करने के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए भी अलग से दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वर्ल्ड इलेवन रामपुर और एमसीसी लालसा के बीच खेला गया। लालसा…
Read Moreवन कर्मियों से हाथापाई की कोशिश
रोहड़ू। वन परिक्षेत्र बशला के तहत वन भूमि पर भलाड़ा गांव में अतिक्रमण को हटाते समय एक व्यक्ति ने विभाग के कर्मचारियों के साथ हाथापाई और गाली गलौज के बाद मारपीट की कोशिश की है। वन विभाग के रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बशला वन परिक्षेत्र अधिकारी कृष्ण चंद ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि बुधवार को वन रक्षक बशला, मलखून, भलाड़ा के साथ भलाड़ा गांव में वन भूमि पर लगाए सेब के पौधोें को उखाड़ने गए थे।…
Read More