शिमला। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में हिमाचल के प्रशासनिक अफसरों की तैनाती पर केंद्र सरकार ने जिम्मेदारी प्रदेश सरकार पर डाल दी है। हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के सवाल पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने लोकसभा में लिखित जवाब दिया है कि पंजाब पुनर्गठन अधिनियम 1966 में प्रतिनियुक्ति पर भरे जाने वाले पदों का अनुपात या प्रतिशतता निर्धारित नहीं की गई है। गृह मंत्रालय ने हिमाचल सरकार की ओर से यह मसला उठाए जाने के बाद इसे चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने अधिनियम में…
Read MoreCategory: Shimla
10 लाख उपभोक्ताओं का चयन बना चुनौती
शिमला। हिमाचल में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत राजीव गांधी अन्न योजना का लाभ देने के लिए 10 लाख उपभोक्ताओं का चयन करना चुनौती बन गया है। ग्राम पंचायतों की संस्तुति के बाद इनका चयन किया जाना था, लेकिन यह नहीं हो पा रहा है। हिमाचल सरकार ने इस योजना को 20 सितंबर को लांच किया। 36.82 लाख उपभोक्ताओं को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल देने की घोषणा की। अंत्योदय परिवारों को 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल प्रति माह देने का ऐलान हुआ।…
Read Moreआंदोलन की राह पर विस्थापित
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी विस्थापित कल्याण समिति ने मांगों को लेकर शुक्रवार को भारी बारिश और ठंड में झाकड़ी बाजार से लेकर परियोजना गेट तक रैली निकाली। इस दौरान परियोजना प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को समय रहते पूरा नहीं किया तो वे आने वाले लोक सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। वहीं मांगों को लेकर विस्थापितों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। पहले दिन अनशन पर जीवा नंद, सलाहकार भगत राम, अनिल रांटा और राकेश मेहता बैठे। प्रभावितों…
Read Moreकर्मचारियों को दिए जाएं 4-9-14 के लाभ
रामपुर बुशहर। रामपुर में शुक्रवार को इंटक का खंड स्तरीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता सीपीएस स्वास्थ्य नंद लाल ने की। इस मौके पर इंटक की कर्मचारी यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीपीएस को मांग पत्र सौंपा। सीपीएस ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर समाधान करवाया जाएगा। इंटक ने प्रदेश सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का न्यूनतम वेतन 10,000 रुपये करने की मांग की है। वहीं कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने, आईपीएच विभाग में लगे जल रक्षकों को पंचायतों…
Read Moreनए स्कूलों पर फैसला तीन दिन में : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विधायकों और अन्य लोगों की ओर से प्रदेश में नए स्कूल खोलने या स्कूलों को अपग्रेड करने को लेकर आई मांगों पर वह दो-तीन के भीतर फैसला लेंगे। इन लंबित सिफारिशों में से कुछ स्कूल इसी वित्त वर्ष में खोल देंगे और कुछ को अगले साल में डालेंगे। वह प्रश्नकाल के दौरान आशा कुमारी के सवाल का जवाब दे रहे थे। बंजार के विधायक कर्ण सिंह के अनुपूरक सवाल पर मुख्यमंत्री ने सदन में ही ऐलान कर दिया कि कुल्लू के गाड़ा…
Read Moreमंडी के लिए 400 करोड़ के प्रोजेक्ट
शिमला। स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह मंडी के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट लाने में कामयाब हुए हैं। ये दोनों प्रोजेक्ट करीब 400 करोड़ की लागत के होंगे। इनमें द्रंग का नमक उद्योग और मंडी शहर में स्थापित होने वाला केंद्रीय कैंसर अस्पताल शामिल है। दोनों प्रोजेक्टों को केंद्र सरकार ने सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दे दी है। विधानसभा परिसर में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कौल सिंह ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड से मिलकर ज्वाइंट वेंचर में मंडी में नमक उद्योग…
Read Moreविधानसभा में अब तीन दिन की ब्रेक
शिमला। हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में अब तीन दिन का ब्रेक होगा। बजट सत्र अब 17 फरवरी को फिर शुरू होगा और 21 को इसका समापन होगा। इन तीन दिनों के बीच कई राजनीतिक घटनाएं होंगी। शुक्रवार 14 फरवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सांसद अनुराग ठाकुर मंडी के धर्मपुर चुनाव क्षेत्र के दौरे पर होंगे। यह चुनाव क्षेत्र लोकसभा चुनाव के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। इसके बाद 15 फरवरी शनिवार को मुख्यमंत्री जीएस बाली के नगरोटा चुनाव क्षेत्र में होंगे और इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इसके…
Read Moreवेलेंनटाइन पर 75 बसों का तोहफा
शिमला। आज से राजधानी के लोगों का सफर और सुविधाजनक हो जाएगा। वेलेंनटाइन के दिन हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए 75 बसों की सेवा शुरू करेगा। पंथाघाटी, न्यू शिमला, संजौली, छोटा शिमला, कसुम्पटी उपनगरों से आने वाली सरकारी बसें अब ओल्ड बस स्टैंड से सीधे आईएसबीटी तक जाएंगी। यानी उपनगरों से आईएसबीटी के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। परिवहन निगम की बसों को संचालित करने के लिए सिटी ऑपरेशन इंचार्ज के कार्यालय को भी आईएसबीटी शिफ्ट कर दिया गया है। निगम के मंडलीय…
Read More10 हजार करोड़ पार हुआ वेतन-पेंशन खर्च
शिमला। हिमाचल में वित्त वर्ष 2014-15 में एक नया रिकार्ड बनने वाला है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सदन में पेश बजट के आंकड़ों को देखें तो इस साल सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनरों के वेतन और पेंशन का खर्चा राज्य में पहली बार 10 हजार करोड़ रुपये पार जाएगा। यह राज्य की कुल कमाई का 70 फीसदी है। पिछले एक साल के भीतर राज्य में सरकारी कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ी है। 31 मार्च 2013 तक 226382 सरकारी कर्मचारी हिमाचल में हैं। इनके वेतन पर इस अवधि में 7646.97 करोड़ रुपये…
Read Moreवरना झूठे केस में फंसा दूंगा!
शिमला। ढली टनल में ट्रैफिक कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में दर्ज एफआईआर और गैर जमानती धाराओं के खिलाफ आरोपी चालक ने आईजी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी ने कहा है कि कांस्टेबल ने उसके साथ बदतमीजी की। गाली गलौच, झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। कहा कि ‘मार नहीं खानी है तो चुपचाप बैठे रह’ ‘तू जानता नहीं है कि मैं कहां का हूं’। बहरहाल पुलिस महकमे ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही…
Read More