शिमला। हिमाचल के मैदानी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्रों से ज्यादा ठंड पड़ रही है। हमीरपुर और ऊना में तापमान एक और दो डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया है। ऐसी ही हालत सोलन, भुंतर और कांगड़ा में भी है जबकि राजधानी शिमला में धूप खिलने से पारे में उछाल आया है। मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों में शिमला और किन्नौर जिले में भारी हिमपात की चेतावनी दी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कल्पा और केलांग में तापमान अभी तक शून्य से नीचे चल रहा है। पर्यटन स्थल मनाली में…
Read MoreCategory: Shimla
दूसरे दिन भी नहीं बंटी डाक
रोहडू। डाक विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस कारण रोहडू के सभी डाकघरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। डाक कर्मियों ने वीरवार को रोहडू बाजार में रैली निकालकर, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान डाक कर्मियों ने शीघ्र से शीघ्र मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। डाक कर्मचारियों की हड़ताल से दो दिन से डाक विभाग में कार्य ठप है। हालांकि शुक्रवार से डाक कर्मी नियमित रूप से कार्य आरंभ करेंगे, लेकिन डाक कर्मियों ने मांगें पूरी…
Read Moreकोटखाई गाड़ी पार्क की तो समझो टंकी खाली
कोटखाई (शिमला)। कोटखाई क्षेत्र में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। दो सप्ताह में ही गाड़ियों से तेल चोरी की आधा दर्जन वारदातें हुई हैं। ये चोर गाड़ी की फ्यूल पाइप काटकर तेल चोरी कर रहे हैं। तेल चोरी की वारदातों को रात के अंधेरे में अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी रात के समय नाका लगाकर तेल चोरी में संलिप्त लोगाें की तलाश में जुट गई है। कोटखाई के बजोहा, कोटी, बनी, पुजैली, बघार और देवरी में चोरों ने गाड़ियों की…
Read Moreआंगन से मासूम को उठा ले गया तेंदुआ
रामपुर बुशहर। ननखड़ी क्षेत्र की खुन्नी पनोली पंचायत के बनीवास गांव में घर के बाहर से सात साल के बच्चे को तेंदुआ उठा ले गया। वारदात वीरवार सुबह 4:30 बजे की है, जब मासूम अपने बड़े भाई के साथ कमरे से बाहर शौच के लिए निकाला तो पहले से ही घात लगाकर बैठा तेंदुआ उसे उठा ले गया। हालांकि बड़ा भाई उसके झपट्टे में आने से बच गया। इधर, पुलिस और वन विभाग की टीम देर शाम तक बच्चे को तलाशती रही, लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं…
Read Moreडिग्री कॉलेज में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
रामपुर बुशहर। डिग्री कॉलेज रामपुर में मंगलवार को पीटीए की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलेज में आने जाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। वहीं गेट पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कॉलेज के मेन गेट पर छात्रों की सुविधा के लिए एक भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें बैंक एटीएम और डाक घर खोला जाएगा। बैठक में सदस्यों ने कहा कि कॉलेज की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे का…
Read Moreप्रवास से लौटे देवता, मंदिरों में जुटी भीड़
रामपुर बुशहर। देवी-देवता स्वर्ग प्रवास से वापस लौट आए हैं। एक माह बाद स्वर्ग से लौटे देवताओं के दर्शन को मंदिरों में भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में अब देवताओं की नियमित आरती उतारी जाएगी, वहीं अब शुभ कार्य भी किए जा सकेंगे। रामपुर बुशहर, आउटर सिराज व किन्नौर के देवी-देवता मकर संक्रांति को एक माह के लिए स्वर्ग प्रवास पर चले गए थे। मान्यता अनुसार देवी-देवता इस अवधि में इंद्रलोक में रहते हैं। मंगलवार को एक माह पूरा होने पर देवता वापस अपने मंदिरों में लौट आए। देवी-देवताओं के वापस…
Read Moreडाक कर्मचारी हड़ताल पर, कामकाज ठप
रोहडू। डाक विभाग के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को रोहडू में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दिन भर डाकघर में कामकाज भी ठप रखा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राष्ट्रीय डाक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष लोकिंद्र सारटा ने बताया कि केंद्र सरकार डाक कर्मचारियों की मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इस कारण उनको दो दिवसीय हड़ताल पर जाना पड़ा। कर्मचारियों की मांग…
Read Moreस्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं झोला छाप डाक्टर
कुमारसैन (शिमला)। क्षेत्र के झोला छाप डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य से सरेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। वहीं ये युवाओं को भी नशे की दवाइयां मुहैया करवा रहे हैं। यही नहीं, इनमें से कुछ तो मरीजों को भर्ती भी कर रहे हैं। इसके बाद भी न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही प्रशासन इन झोला छाप डाक्टरों पर कोई कार्रवाई कर पाया है। इन डाक्टरों ने कुमारसैन क्षेत्र के नारकंडा, थानाधार, भुट्टी, ओडी, किंगल, बड़ागांव और कांगल आदि क्षेत्रों में अड्डा जमा रखा है। यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोग इनके झांसे…
Read Moreगुंडों से भिड़ गए रितिक रोशन
शिमला। शनिवार को मालरोड पर बॉलीवुड फिल्म बैंग बैंग के एक्शन शॉट फिल्माए गए। रिज मैदान स्थित दौलत सिंह पार्क के सामने भवन की छत पर फिल्म की शूटिंग हुई। फिल्म यूनिट के सदस्य सुबह करीब नौ बजे माल रोड पहुंचे। दोपहर बाद करीब चार बजे तक शूटिंग का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान फिल्म के अभिनेता रितिक रोशन गुंडों से फाइट करते नजर आए। शूटिंग के दौरान कुछ शॉट फिल्म के मुख्य अभिनेता रितिक रोशन पर फिल्माए गए, वहीं कुछ शॉट रितिक के डुप्लीकेट पर भी फिल्माए गए। शूटिंग…
Read Moreप्लास्टिक पैक्ड फूड पर फैसला कल!
शिमला। हिमाचल में प्लास्टिक पैक्ड फूड 14 फरवरी के बाद बिकेगा या नहीं, इस पर सोमवार को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। कारोबारियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल ने प्रदेश उच्च न्यायालय के प्लास्टिक पैक्ड खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के आदेशों को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए 14 फरवरी तक इन उत्पादों को बेचने के लिए समय दिया था। अब सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर हिमाचल…
Read More