अजय शर्मा कुआलालमपुर में पढ़ेंगे शोधपत्र

शिमला। राज्य प्रारंभिक शिक्षा विभाग में सहायक निदेशक अजय शर्मा को ‘इंटरनेशनल कांफ्रें स आन इमरजिंग ट्रेंड्ज इन साइंटिफि क रिसर्च’ में अपना शोधपत्र पढ़ने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कांफ्रेंस कुआलालमपुर में 15-16 मार्च को एशियन इकोनोमिक एंड सोशल सोसाइटी और पाक पब्लिशिंग ग्रुप की ओर से आयोजित की जा रही है। शर्मा का शोधपत्र कांफ्रेंस की प्रोसीडिंग्ज में भी प्रकाशित होगा। शर्मा ने कहा कि यह शोधपत्र शोध और भौतिक विज्ञान के इतिहास की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। एटम के विखंडन को सर जेडी कॉकक्रॉफ्ट…

Read More

तीसरे दिन भी सड़कें बंद, 55 बसें फंसीं

शिमला। जोरदार बर्फबारी के बाद तीसरे दिन भी राजधानी सहित जिले भर की रफ्तार थमी रही। सड़कें बंद होने से जिले में 200 रूट फेल हो गए जबकि हिमाचल पथ परिवहन निगम की 55 बसें अभी भी रास्तों में फंसी हैं। हालांकि एनएच-22 11:00 बजे जबकि लोअर हिमाचल के लिए एनएच-88 (205), राजधानी की कुछ सड़कों को बारह बजे के बाद यातायात के लिए बहाल किया गया। वहीं, संजौली में दिन भर बसें नहीं चल सकीं जबकि ढली-मशोबरा सड़क भी बंद रही। विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार और संजौली मार्ग…

Read More

चलती कार पर गिरी चट्टानें, चालक घायल

रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की पशाडा खड्ड के पास एनएच पर चट्टाने गिरने से एक चलती कार चपेट में आ गई है। हादसे में कार चालक घायल हो गया है, उसे गाड़ी को काट कर बाहर निकालना पड़ा। उसे गंभीर हालत में रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार पंकज पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी पिंजौर जो वर्तमान में रामपुर के बीथल में रहता है, यहां से वह कैरी बैग सप्लाई करने का काम करता है। शनिवार को भी पंकज…

Read More

मांगों को लेकर किसान सभा 20 को देगी धरना

रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा अपनी मांगों को लेकर 20 फरवरी को निरमंड में सरकार के खिलाफ हल्ला बोलेगी। वहीं क्षेत्र के लोगों की मांगों को लेकर भी सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा। किसान सभा का कहना है कि क्षेत्र में सड़क, बिजली और पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का टोटा है लेकिन इसके बाद भी सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कोई कड़े कदम नहीं उठा पा रही है। किसान सभा निरमंड इकाई के अध्यक्ष देवकी नंद और सचिव पूर्ण ठाकुर का कहना है कि क्षेत्र…

Read More

नारकंडा में एनएच नहीं हुआ बहाल

कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में बंद हुआ एनएच रविवार को भी बहाल नहीं हो पाया है जिसके चलते सभी बसें वाया बसंतपुर भेजी गई हैं। इसके अलावा क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूट भी बहाल नहीं हो पाए हैं। आरएम गुरूबचन सिंह ने बताया कि एनएच बहाल न होने के चलते सभी बसें बसंतपुर होकर भेजी गई हैं। उल्लेखनीय है कि नारकंडा में तीन फीट तक ताजा बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद है। हालांकि रविवार को मौसम साफ होने के कारण सड़क को बहाल…

Read More

सैकड़ों गांव में चार दिन से अंधेरा

रोहड़ू । हिमपात के बाद चार दिनों से ऊपरी शिमला के सैकड़ों गांवों में अंधेरा है। बर्फ से बिजली की लाइनों को भारी नुकसान हुआ है। बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने रविवार को मौसम खुलने के बाद लाइनें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। हिमपात के दौरान मेन टावर लाइन के बार-बार टूटने से बिजली बोर्ड ट्रांसमिश्न विंग की कार्यप्रणाली सवालों के कटघरे में है। ऊपरी शिमला के चिड़गांव, जुब्बल, रोहड़ू, कोटखाई चौपाल के सैकड़ों गांवों में बारह फरवरी की रात से बिजली गुल है। अंधेरे के कारण…

Read More

मौसम साफ, पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

रामपुर बुशहर । रविवार को क्षेत्र में मौसम साफ रहा लेकिन इसके बाद भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौट पाया है। अभी भी पथ परिवहन निगम की 11 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं। जबकि इतने ही रूट बंद है। वहीं मंडी के लिए अभी करसोग तक बस सेवा भेजी गई है। जबकि कुल्लू जाने वाली बस भी आनी तक ही जा सकी है। वहीं नारकंडा बंद होने के कारण शिमला और चंडीगढ़ के लिए वाया बसंतपुर बसें भेजी जा रही हैं। निगम से मिली जानकारी के अनुसार अभी…

Read More

नए बिजली मीटरों पर जांच की मांग

शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने भी नए बिजली मीटरों पर जांच की मांग की है। साथ ही इनके लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोकने को कहा है। महासंघ ने कहा कि बेवजह बिजली के भारी-भरकम बिल देने पड़ रहे हैं। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एसएस जोगटा और महासचिव हेमसिंह ठाकुर, प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रेस सचिव सनाईक एमआर वर्मा, उपाध्यक्ष गंगाराम डोगरा, राजीव चौहान, सुधामाराम शर्मा आदि नेताओं ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से अनुरोध किया है कि जो बिजली मीटर प्रदेश के लोगों और कर्मचारियों पर थोपे गए…

Read More

रिपन में कब तैनात होगा रेडियोलॉजिस्ट

शिमला। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और कमला नेहरू अस्पताल में सालों बीत जाने के बाद भी अल्ट्रासाउंड करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो पाई है। कमला नेहरू अस्पताल में आइजीएमसी से डाक्टर बुलाकर मरीजों के अल्ट्रासाउंड और अन्य लैब टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। अगर आइजीएमसी से रेडियोलॉजिस्ट समय पर न पहुंच पाए तो हर्जाना मरीजों को भुगतना पड़ता है। दूरदराज से आए मरीजों को तो इस कारण खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। डाक्टर मरीजों को अल्ट्रासाउंड करने के लिए आइजीएमसी रेफर करते हैं, लेकिन वहां मरीजों को…

Read More

चुनाव तक टला टैक्स!

शिमला। राजधानी में होने वाली प्रापर्टी टैक्स वसूली लोकसभा चुनावों के मद्देनजर टलती नजर आ रही है। चुनाव के चलते नगर निगम ने शहर में टैक्स वसूली से हाथ पीछे खिंच लिए हैं। राज्य सरकार ने भी मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। नगर निगम और सरकार दोनों ही अब आचार संहिता लगने के इंतजार में हैं। कोई भी चुनावों के समय जनता पर आर्थिक बोझ डालने के हक में नहीं है। बीते दिनों नगर निगम ने सदन से यूनिट एरिया मेथड को रद्द करने की मांग करते…

Read More