शिमला। ठियोग बस स्टैंड में सोमवार को सुबह के 10:30 बज रहे हैं। हफ्ते का पहला वर्किंग डे होने के कारण काफी संख्या में कर्मचारी बस के इंतजार में हैं। ट्रायल के लिए ठियोग से शिमला बस भेजने के निर्देश के बाद पौने ग्यारह बजे बस काउंटर पर लगी। दस मिनट में बस खचाखच भरने के बाद ग्यारह बजे रवाना हुई। साढ़े ग्यारह बजे ठियोग से फागू तक 7 किलोमीटर सड़क सिंगल वे खोली जा सकी। गाड़ियों को पास देने में खासी दिक्कत हुई। फागू से गलू तक सड़क बर्फ…
Read MoreCategory: Shimla
एक साथ अपग्रेड होंगे 200 स्कूल
शिमला। हिमाचल में इसी हफ्ते 200 और सरकारी स्कूल अपग्रेड होने वाले हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विधायकों और लोगों की ओर से आई मांग के आधार पर शिक्षा विभाग को यह सूची भेजी है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव इस पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार 19 फरवरी को कैबिनेट बैठक भी बुलाई है। माना जा रहा है कि इसमें भी इन स्कूलों पर फैसला हो सकता है। अपग्रेड होने वाले स्कूलों के साथ नए खुलने वाले प्राइमरी स्कूल भी होंगे। इनमें से कुछ इसी वित्त वर्ष…
Read Moreजुब्बल, रोहड़ू के कई क्षेत्र अंधेरे में
रोहडू। जुब्बल और रोहडू के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है। हालांकि 66 केवी ट्रांसमिशन लाइन तो रविवार दोपहर तक बहाल कर दी गई थी, बावजूद इसके ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि भारी बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुई एचटी और एलटी लाइनों को जोड़ने का कार्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारी कर रहे हैं। जुब्बल क्षेत्र में चार दिन से अंधेरा छाया हुआ है। रविवार शाम को जुब्बल के दस प्रतिशत क्षेत्रों में तो बिजली बहाल हो गई थी, लेकिन 90…
Read Moreरोहड़ू डिपो के 95 फीसदी रूट बंद
रोहडू। रोहड़ू में सोमवार को चौथे दिन भी निगम की बस सेवाएं शुरू नहीं हो पाई हैं। पथ परिवहन निगम के रोहडू डिपो के 95 प्रतिशत रूट बंद पड़े हुए हैं। जुब्बल, रोहडू, चिड़गांव और नावर क्षेत्र के सभी ग्रामीण रूटों पर पथ परिवहन निगम की अधिकांश बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं रोहड़ू- शिमला एनएच पर सोमवार को भी निगम की बसें नहीं चल पाई हैं। निगम की नौ बसें अभी भी विभिन्न स्थानों पर फंसी हुई हैं। इन्हें सोमवार को भी निकाला नहीं जा सका था। रोहडू-शिमला वाया…
Read Moreचौथे दिन भी बहाल नहीं हुआ नारकंडा
कुमारसैन (शिमला)। भारी बर्फबारी के चलते नारकंडा में एनएच चौथे दिन भी बहाल नहीं हो पाया है। शिमला और चंडीगढ़ जाने वाली सभी बसें वाया सुन्नी भेजी जा रही हैं। इसके अलावा क्षेत्र में ग्रामीण रूट अभी भी बंद चल रहे हैं। इस कारण लोगों की परेशानी अभी भी कम नहीं हुई है। हालांकि एनएच अथॉरिटी का दावा है कि दोपहर तक मार्ग बहाल कर दिया गया है, लेकिन फिसलन के कारण अभी तक सड़क पर वाहन नहीं चल पा रहे हैं। आरएम रामपुर गुरबचन सिंह ने बताया कि सोमवार…
Read Moreसमस्याएं हल न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे
रामपुर बुशहर। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर डंसा का नोग युवक मंडल एसडीएम रामपुर से मिला। इस दौरान युवाओं ने एसडीएम रामपुर दलीप नेगी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। युवक मंडल ने प्रशासन को चेताया है कि अगर दस दिन में उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। युवक मंडल का कहना है कि ग्राम पंचायत डंसा के लोग अभी भी स्वास्थ्य, शिक्षा और यातायात जैसी सुविधा से महरूम हैं। युवक मंडल के प्रधान देश राज हुड्डन ने बताया कि सरकारी…
Read Moreअनुबंध कर्मचारियों का मार्च टू विधानसभा आज
शिमला। प्रदेश के अनुबंध कर्मचारियों का मार्च टू विधानसभा सोमवार को होगा। प्रदेश भर के अनुबंध कर्मचारी सुबह 11 बजे से चौड़ा मैदान पर एकत्रित होना शुरू होंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे तक विधानसभा के बाहर पहुंचने का कार्यक्रम है। हालांकि धरने को करने वाले अनुबंध कर्मचारी नेता अभी बर्फबारी के कारण मूल क्षेत्रों में फंसे हैं। वह शिमला के लिए रवाना तो हुए हैं, लेकिन सड़कें बंद होने के कारण सुबह ही शिमला पहुंचने की संभावना है। प्रदेश के अनुबंध कर्मचारी इससे पहले अपनी मांगों को लेकर एक…
Read Moreपांच मिनट में फिसले 47 लोग
शिमला। जगह रिज से लक्कड़ बाजार रोड। दिन रविवार और वक्त दोपहर के 12:02 बजे। नजारा लोगों की भीड़। पूछा, तो पता चला कि एक टोली यहां फिसलकर गिरने वालों की गिनती कर रही है। गिनती कर रही टोली में चंडीगढ़ की किरण गिल, करतार, सर्वजीत और सोहेल शामिल हैं। इन्होंने बताया कि वे यहां फिसलकर गिर पड़े। आगे बढ़ने के बजाय ये लोग यहीं रुक गए। इन्होंने बताया कि पांच मिनट के भीतर यहां 47 लोग गिर चुके हैं। वहीं, जाखू, लक्कड़ बाजार, तिब्बती मार्केट और संजौली के अधिकतर…
Read Moreआज भी बिना विपक्ष चलेगा सदन
शिमला। विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को भी बिना विपक्ष के ही चलेगा। भाजपा विधायकों ने सदन में जाने से इनकार कर दिया है। माना जा रहा है कि भाजपा विधायक आगे भी इस बहिष्कार को जारी रख सकते हैं। दोपहर बाद शुरू होने वाले हिमाचल प्रदेश की बारहवीं विधानसभा के इस पंचम सत्र में लग्जरी टैक्स संशोधन विधेयक को पारण के लिए रखा जाएगा। शेड्यूल के अनुसार सोमवार को दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।सर्वप्रथम प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मसले उठेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रारंभ हो रहे…
Read Moreबिजली बेहाल करेगी, पर पानी मिलेगा
शिमला। भारी बर्फबारी से जगह-जगह पेड़ गिरने की वजह से रविवार को शहर भर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। सोमवार को भी बिजली का आना-जाना जारी रह सकता है। हालांकि नगर निगम ने दावा किया है कि गिरि और गुम्मा पेयजल परियोजना में पंपिंग सुचारु रही है। नगर निगम ने सोमवार को पूरे शहर में पानी देने का दावा किया है। चक्कर, टुटू, भराड़ी, कुफ्टाधार, लांगवुड, रुलदूभट्टा, कनलोग, कल्सटन, यूएस क्लब, जाखू, ओकवुड, संस्कृत कॉलेज रोड फागली, नवबहार, संजौली, न्यू शिमला में रविवार को दिन भर बिजली की आंखमिचौली जारी…
Read More