शिमला प्रतीकात्मक तस्वीर हिमाचल सरकार ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत किसी परियोजना को शुरू करने के लिए निजी भूमि की खरीद पर स्टांप शुल्क को तीन फीसदी घटा दिया है। इस बारे में प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने अधिसूचना जारी कर दी है। अब तक इस योजना के लाभार्थियों के लिए निजी भूमि की खरीद का स्टांप शुल्क छह प्रतिशत था। इसे तीन प्रतिशत घटाकर तीन फीसदी ही किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में भी यह घोषणा की थी। इसके बाद इसे मंत्रिमंडल…
Read MoreCategory: Shimla
अधिकारी और कर्मचारी,लोकायुक्त को बिना बताए पैसा उधार भी नहीं दे पाएंगे
शिमला अब अधिकारी और कर्मचारी लोकायुक्त को बिना बताए किसी दूसरे व्यक्ति को भी पैसा भी नहीं दे सकेंगे। अफसरों तथा कर्मचारियों को अब अगर कोई नया कार्य करना है तो इसकी सूचना लोकायुक्त को देना अनिवार्य किया गया है। आश्रितों की संपत्ति का ब्योरा और शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लेकर फ्लैट, जमीन खरीदने की सूचना भी लोकायुक्त को देनी पड़ेगी। अगर अफसर और कर्मचारी यह जानकारी छुपाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 1983 के बाद पहली बार संशोधन कर लोकायुक्त के नए नियमों में यह प्रावधान…
Read Moreपटवारियों के 1156 पदों के लिए अब तक आए सवा दो लाख आवेदन
शिमला हिमाचल में भरे जाने वाले पटवारियों के 1156 पदों के लिए सवा दो लाख से ज्यादा आवेदन आ गए हैं। सोमवार आवेदन की आखिरी तारीख है। जिलों में डाक के माध्यम से आए कई आवेदन अभी खुले भी नहीं हैं। संभावित है कि संख्या ढाई लाख तक पहुंच जाए। आवेदन करने वालों में पीएचडी, एमएससी, एमबीए, एमसीए, बीडीएस, बीटेक, बीकॉम, बीएसई, एमए और बीए करने वाले भी शामिल हैं। जिला कांगड़ा में एक पद के लिए 400 और मंडी में 200 से ज्यादा के बीच मुकाबला है। कांगड़ा जिला…
Read Moreदोबारा होगी डीजल घोटाले की जांच,विजिलेंस की सिफारिश खारिज
शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में पूर्व सरकार के कार्यकाल में कथित डीजल घोटाले में कुछ ठोस न होने का हवाला देकर जांच बंद करने की विजिलेंस सिफारिश को सरकार ने खारिज कर दिया है। रिपोर्ट में कमियों का हवाला देते हुए सरकार ने इसकी दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सत्तारूढ़ भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए राज्यपाल को वीरभद्र सरकार के दौरान चार्जशीट सौंपते हुए कई मंत्रियों व अफसरों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए थे। तत्कालीन सरकार ने तो मामले की जांच नहीं की लेकिन…
Read Moreअकाउंट खोलने को पांच बैंकों के साथ एमओयू करेगी प्रदेश पुलिस
शिमला प्रदेश पुलिस हर कर्मचारी को सैलरी अकाउंट मुहैया कराने के लिए सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्र के टॉप पांच बैंकों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर (एमओयू) करेगी। समझौता होने के बाद सभी बैंक पुलिस कर्मियों को सैलरी अकाउंट खुलने पर दी जाने वाली सुविधाओं का ब्योरा उपलब्ध कराएंगे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस कर्मी खुद अपने लिए बैंक तय कर अपना सैलरी अकाउंट खुलवाएंगे। पुलिस मुख्यालय अपने कर्मचारियों को 2010 से बैंक खाते में वेतन मुहैया करा रहा है, लेकिन हाल ही में कुछ मामलों की पड़ताल के दौरान…
Read Moreभाजपा ने पच्छाद से रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नेहरिया को बनाया प्रत्याशी
शिमला हिमाचल में दो विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हाईकमान ने पच्छाद से रीना कश्यप और धर्मशाला से विशाल नेहरिया को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी सोमवार को नामांकन भरेंगे। धर्मशाला से राजीव भारद्वाज प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन संसदीय बोर्ड की बैठक में मंथन करने के बाद विशाल नेहरिया को प्रत्याशी बनाया गया। वहीं कांग्रेस ने बीते दिन पच्छाद से गंगूराम मुसाफिर और धर्मशाला से विजय इंद्र करण को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशियों के नाम तय करके…
Read Moreहिमाचल भाजपा ने टिकट के लिए बनाए पैनल, बैठक में लिया फैसला
शिमला भाजपा ने पच्छाद और धर्मशाला में विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट को पैनल बनाए हैं। बंद कमरे में हुई बैठक में पच्छाद से तीन और धर्मशाला से चार नाम हाईकमान को भेजे बताए जा रहे हैं। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में संभावित प्रत्याशियों पर देर रात तक चर्चा होती रही। प्रत्याशियों पर चर्चा के लिए पीटरहॉफ शिमला मेें रात छह बजे शुरू हुई भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक रात 10 बजे तक चलती रही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,…
Read Moreइन खाताधारकों को नहीं मिलेगा दुर्घटना बीमा कवर, बैंकर्स समिति की बैठक में खुलासा
शिमला प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हिमाचल के जीरो बैलेंस वाले 86 हजार खाताधारकों को दो लाख का दुर्घटना बीमा कवर नहीं मिलेगा। साल 2014 में शुरू हुई इस योजना के तहत बैंकों ने लक्ष्य पूरा करने के लिए खाते तो खोल दिए लेकिन इन्हें सक्रिय रखने में कामयाब नहीं हुए। हिमाचल में जून 2019 तक योजना के तहत 12.63 लाख खाते खोले गए हैं। इनमें से 86,586 खातों में आज तक एक बार भी लेनदेन नहीं हुआ। इस कारण ये खाता धारक केंद्र सरकार से मिलने वाले दो…
Read Moreआज साइन होंगे 25 हजार करोड़ के एमओयू
शिमला राजधानी शिमला में बुधवार को पावर सेक्टर कॉनक्लेव में 25 हजार करोड़ के दस एमओयू साइन होंगे। इन्वेस्टर मीट के लिए निवेश जुटाने को ऊर्जा निदेशालय ने सालों से लटके बिजली प्रोजेक्टों को दोबारा शुरू करने के लिए निवेशकों को तैयार किया है। बुधवार दोपहर कोे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यक्रम होगा। ऊर्जा निदेशालय के मुताबिक पावर कॉन्क्लेव के दौरान एसजेवीएन के साथ जंगी थोपन पोवारी, एनएचपीसी के साथ डुग्गर हाइड्रो प्रोजेक्ट को लेकर एमओयू होगा। इसके अलावा धौलसिद्ध, लुहरी एक और दो, सुन्नी, परदंग, प्रूथी, तेली…
Read Moreअधिकारी ने पंचायत सचिव को मंच पर ही जड़ दिए थप्पड़
शिमला/ऊना अधिकारी ने पंचायत सचिव को मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिए। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का बंगाणा का है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री के कार्यक्रम से निकलते ही अधिकारी पंचायत सचिव पर बरस पड़े। कार्यक्रम में महिला ने शादी का प्रमाण पत्र मांगने के मामले की शिकायत की थी। पंचायत कर्मियों ने अधिकारी के व्यवहार पर रोष जताया है।
Read More