राज्यपाल ने केन्द्र से किया आग्रह………

राज्यपाल ने केन्द्र से किया आग्रह………

शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय फार्मास्यिूटिकल शिक्षा और अनुसंधान केन्द्र अधिनियम-1998 के अनुरूप नशा रोकथाम और विश्लेषण प्रबन्धन केन्द्र स्थापित करने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्री के डी.वी. सदानंद गौड़ा को लिखे एक पत्र तथा दूरभाष पर चर्चा के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश के बच्चों, युवाओं और अन्य लोगों में नशे की रोकथाम के प्रबन्धन के लिए एनआईपीईआर को मौहाली को हिमाचल प्रदेश में एक उत्कृष्ट केन्द्र खोलने के निर्देश देने का आग्रह किया है।…

Read More

तुम चाहे कितने ऊंचे बनो, कानून तुमसे ऊपर है’।

तुम चाहे कितने ऊंचे बनो, कानून तुमसे ऊपर है’।

शिमला सरकारी कर्मचारी कानून के प्रावधानों, विभागीय नियमों और निर्देशों से नियंत्रित होते हैं। अनुशासन हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। यदि कर्मचारी खुद को अनुशासन में रखने के लिए तैयार नहीं है तो जाहिर है कि वह न केवल अपने नियोक्ता के क्रोध को आमंत्रित करता है बल्कि कम से कम विभागीय रूप से कार्यवाही के लिए भी उत्तरदायी होता है। हिमाचल हाईकोर्ट ने फैसले में 17वीं शताब्दी में कहे चर्चमैन थॉमस फुलर के अमर शब्दों का उल्लेख करते हुए लिखा ‘तुम चाहे कितने ऊंचे बनो, कानून तुमसे ऊपर है’।…

Read More

ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, ऐसे करें आवेदन

शिमला कांगड़ा-शिमला जिलों में ऑनलाइन सेवाओं के पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अब हिमाचल के सभी जिलों में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। प्रदेशभर में ड्राइविंग और कंडक्टर लाइसेंस को लेकर ऑनलाइन सेवा ही लागू की जाएगी। परिवहन विभाग ने यह फैसला लिया है। आपको बता दें कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर विभाग ने कांगड़ा और शिमला में 27 जुलाई को ऑनलाइन सेवाओं का शुभारंभ किया था। दोनों जिलों में 19 दिनों में ही 14 हजार लोगों ने ड्राइवर, कंडक्टर लाइसेंस समेत आरसी से जुड़े कार्य की मंजूरी के…

Read More

विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर प्रदेश सरकार कर रही है विचार : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर प्रदेश सरकार कर रही है विचार : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

शिमला/ कुल्लू हिमाचल सरकार अटल टनल रोहतांग में विस्ताडोम बस सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। विस्ताडोम में पारदर्शी खिड़कियों और शीशे की छत की सुविधा होती है। अगर योजना सीरे चढ़ती है तो आने वाले समय में देश-विदेश से आने वाले पर्यटक पारदर्शी बस में बैठकर रोहतांग टनल के अलावा यहां की वादियों के नजारे ले सकेंगे। शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय वाजपेयी ने कुल्लू के प्रीणी गांव में अपने जीवन…

Read More

कोरोना : लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

कोरोना : लगातार बढ़ रही है संक्रमितों की संख्या

शिमला हिमाचल में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में शनिवार को 119 नए मामले आए हैं। शिमला 13, मंडी में 14, सोलन 25, बिलासपुर 12, सिरमौर आठ, हमीरपुर 13, चंबा चार, कुल्लू आठ,  ऊना नौ और कांगड़ा में 13 पाॅजिटिव मामले आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3994 पहुंच गया है। 1309 सक्रिय मामले हैं। 2632 मरीज ठीक हो गए हैं। शनिवार को 81 और मरीज ठीक हो गए हैं। कोरोना से 18 की मौत हो चुकी है। 34 मरीज राज्य के बाहर…

Read More

हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

हिमाचल में 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

शिमला हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 21 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है।  शनिवार को प्रदेश में मौसम मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.5, भुंतर 34.2, सुंदरनगर 32.4, बिलासपुर 32.0, हमीरपुर 31.8, चंबा 31.1, कांगड़ा 32ण.1, सोलन 29.7, मंडी 32.1, नाहन 28ण.3, मनाली 27.1, धर्मशाला 26.4, केलांग 27.8, कल्पा 24.7, शिमला…

Read More

पीएम करेंगे सितंबर के अंतिम सप्ताह में करेंगे अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन: जयराम

पीएम करेंगे सितंबर के अंतिम सप्ताह में करेंगे अटल टनल रोहतांग का उद्घाटन: जयराम

शिमला/ कुल्लू हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कोरोना वाॅरियर्स भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। सीएम जयराम ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते …

Read More

सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया 74वां स्वतंत्रता दिवस

सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया 74वां स्वतंत्रता दिवस

शिमला कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया गया। कुल्लू के ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। इसमें करीब 500 कुर्सियां लगाई गई थीं। इतने ही लोगों की सामाजिक दूरी में व्यवस्था की गई । राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए बधाई दी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश पुलिस विभाग के आईजीपी पुनीता भारद्वाज, डीआईजी संतोष पटियाल एवं सुनील कुमार और सीआईडी सब-इंस्पेक्टर उमा दत्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक(पीपीएमडीएस) और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीपीएमएस) के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पुनीता भारद्वाज को पीपीएमडीएस पदक जबकि संतोष पटियाल, सुनील कुमार और उमा दत्ता को पीएमएमएस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Read More

बिक्रम सिंह ने परिवहन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की

बिक्रम सिंह ने परिवहन विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा की

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने गत सांय शिमला में परिवहन विभाग और रोप-वे एवं रैपिड ट्रांसपोर्ट प्रणाली विकास निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों को जन सेवाओं को सुगम, सरल, सहज और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की स्वर्णिम हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने के लिए परिवहन विभाग ने महत्वाकांक्षी कदम उठाए हैं। विभाग द्वारा प्रदान की जा रही जन सेवाओं को समयबद्ध और दक्ष बनाने के लिए आनलाइन किया गया है। लोगों को…

Read More