सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया 74वां स्वतंत्रता दिवस

सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया 74वां स्वतंत्रता दिवस

शिमला

कोरोना काल में देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के बाद पहली बार हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह सामाजिक दूरी में रहकर आयोजित किया गया। कुल्लू के ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय समारोह में सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। इसमें करीब 500 कुर्सियां लगाई गई थीं। इतने ही लोगों की सामाजिक दूरी में व्यवस्था की गई । राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में कोरोना वाॅरियर्स भी मौजूद रहे। हालांकि, आर्थिक तंगी से जूझ रही सरकार की ओर से कार्यक्रम में कर्मचारियों या अन्य वर्गों के लिए बड़ी घोषणाएं नहीं की गईं।

सीएम जयराम ने नशा मुक्त भारत अभियान का भी शुभारंभ किया। 31 मार्च, 2021 तक कुल्लू, मंडी, शिमला और चंबा जिले में यह अभियान चलाया जाएगा।

समारोह के बाद सीएम जयराम का अटल टनल रोहतांग के निरीक्षण का कार्यक्रम रदृद हो गया। उधर, प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कांगड़ा में जिलास्तरीय समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान तिब्बती कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।

तिब्बती कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने मंडी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल सिरमौर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना संक्रमित होने के चलते मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने किन्नौर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिमला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज सोलन, सामाजिक न्याय एवंअधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ऊना, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति के केलांग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर बिलासपुर, वन मंत्री राकेश पठानिया चंबा और खाद्य नागरिक आपूर्ति मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग हमीरपुर में जिला स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।

विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज चंबा में वन मंत्री के साथ, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा शिमला में जल शक्ति मंत्री के साथ, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला कांगड़ा में विधानसभा अध्यक्ष के साथ उपस्थित रहे।

 

Related posts