स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डाॅ. जगत राम को मुख्यमंत्री ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा

स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  डाॅ. जगत राम को मुख्यमंत्री ने हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा

शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, चंडीगढ़ के निदेशक पदमश्री डाॅ. जगत राम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। डाॅ. जगत राम राज्य के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। डाॅ. जगत राम किन्हीं परिस्थितियों के कारण पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समरोह में शामिल नहीं हो सके। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ…

Read More

सीमा पर तनातनी के बीच किन्नौर के छितकुल से उत्तराखंड के गंगोत्री तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव

सीमा पर तनातनी के बीच किन्नौर के छितकुल से उत्तराखंड के गंगोत्री तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव

शिमला पड़ोसी राज्य चीन के साथ सीमा पर बढ़ती तनातनी के बीच हिमाचल पुलिस ने प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को किन्नौर के छितकुल से उत्तराखंड के गंगोत्री तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। इसके अलावा किन्नौर में स्थित राजीव गांधी बिजली परियोजना से स्पीति के अलावा सांगला से रोहडू के बीच सड़क बनाने का सुझाव है। पुलिस का कहना है कि अगर सड़कों का निर्माण होता है तो यहां से सैन्य गतिविधियों को तेजी से संचालित किया जा सकेगा। साथ ही रणनीतिक और व्यापारिक लिहाज से…

Read More

हिमाचल में सबसे पहले लागू किया जाएगा नई शिक्षा नीति को : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

हिमाचल में सबसे पहले लागू किया जाएगा नई शिक्षा नीति को : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

कुल्लू मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति को हिमाचल में सबसे पहले लागू किया जाएगा। नई शिक्षा नीति बच्चों का भविष्य बदलने वाली नीति है। दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शमशी में एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर हमला किया।  कहा कि कोरोना काल में भी विपक्ष की राजनीति नहीं छूट रही है। इस संकट में जहां सभी को एकजुट होने की जरूरत है, वहीं विपक्ष कहता है कि मुख्यमंत्री ओकओवर और सचिवालय में…

Read More

निजी क्षेत्र में कार्यरत करदाता और कारोबारी भी सस्ते राशन से बाहर

निजी क्षेत्र में कार्यरत करदाता और कारोबारी भी सस्ते राशन से बाहर

शिमला हिमाचल में सरकारी कर्मचारी के बाद अब निजी क्षेत्र में कार्यरत करदाता और कारोबारी भी सस्ते राशन से बाहर हो जाएंगे। इसको लेकर खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इनकम टैक्स विभाग से करदाताओं का रिकॉर्ड मांगा गया है। सरकार आकलन कर रही है कि प्रदेश में इनकी संख्या तीन लाख से ज्यादा हो सकती है। इनकी सब्सिडी खत्म किए जाने से अन्य एपीएल उपभोक्ताओं को ज्यादा राशन मिल सकेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता…

Read More

हिमाचल ने ई-संजीवनी पोर्टल पर परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान प्राप्त किया

हिमाचल ने ई-संजीवनी पोर्टल पर परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान प्राप्त किया

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश ने पूरे देश में ई-संजीवनी पोर्टल पर सबसे अधिक परामर्श पंजीकृत करने में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश ने ई-संजीवनी और ई-संजीवनी ओपीडी के माध्यम से 24,527 परामर्श पंजीकृत किए हैं। 32,035 परामर्श के साथ तमिलनाडू और 28,960 परामर्श के साथ आंध्र प्रदेश के बाद सबसे अधिक परामर्श पंजीकरण करने वाला हिमाचल प्रदेश तीसरा राज्य है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए मार्च, 2020 से टेलीमेडिसन…

Read More

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की आज यहां आयोजित बैठक में जल शक्ति विभाग में 2322 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया। इनमें विभागीय पैरा कार्यकर्ता नीति के अन्तर्गत 718 पैरा पम्प आपरेटर, 162 पैरा फिटर्स और 1442 बहुउदेशीय कार्यकर्ता शामिल हैं, जो 486 पेयजल और 31 सिंचाई योजनाओं का संचालन करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। मंत्रिमण्डल ने बिलासपुर जिला के झण्डूता में लोक निर्माण विभाग का नया मण्डल खोलने और विभाग के घुमारवीं मण्डल के अन्तर्गत बरठीं, झण्डूता और कलोल को इसके नियंत्रण में…

Read More

भारतीय वायुसेना ने हिमाचल के आसमान को बना लिया है ट्रेनिंग ग्राउंड

भारतीय वायुसेना ने हिमाचल के आसमान को हिमाचल के आसमान को ट्रेनिंग ग्राउंड

शिमला चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ हुए भारतीय सेना के टकराव के बाद से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर बढ़ते तनाव के बीच भारतीय वायुसेना ने लद्दाख से सटे हिमाचल के आसमान को अपना ट्रेनिंग ग्राउंड बना लिया है। पिछले एक महीने से हिमाचल के आसमान में अपाचे, चिनूक और मिग जैसे युद्धक व मालवाहक हवाई जहाजों के बाद अब राफेल ने भी उड़ान भरना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिन से लद्दाख से लगते लाहौल-स्पीति के आसमान में कई बार राफेल मंडराते देखे गए हैं। बताया जा…

Read More

करदाताओं का सस्ता राशन बंद, अब एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा

करदाताओं का सस्ता राशन बंद, अब एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा

शिमला हिमाचल के करीब 11 लाख एपीएल उपभोक्ताओं के सस्ते राशन में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने डेढ़ लाख करदाताओं का सस्ता राशन बंद करना शुरू दिया है। अब इन लोगों का राशन एपीएल उपभोक्ताओं में बंटेगा। अभी एपीएल उपभोक्ताओं को प्रति कार्ड 11 किलो आटा और 5 से 6 किलो चावल मिल रहा है। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं के राशन में 1 से 2 किलो तक बढ़ोतरी हो सकती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता…

Read More

आज होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, क्वारंटीन मंत्री जुड़ सकते हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग से

आज होगी हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक, क्वारंटीन मंत्री जुड़ सकते हैं वीडियो कांफ्रेंसिंग से

शिमला हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार सुबह 10 बजे राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में होगी। इसमें वित्त और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसमें राज्य में आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने से संबंधी चर्चा प्रस्तावित है। साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बारे में भी मंत्रणा होगी कि इनमें कैसे कमी लाई जाए। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीं, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बाद अब वन मंत्री राकेश पठानिया भी क्वारंटीन हो गए हैं। हालांकि, मंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि अधोसंरचना निधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि अधोसंरचना निधि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया

शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कृषि उद्यमियों, स्टार्टअप्स, एग्री-टैक प्लेयरस और किसान समूहों को फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन तथा खेतों को समृद्ध बनाने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि अधोसंचरना निधी के अन्तर्गत एक लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सुविधा आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया है। जय राम ठाकुर ने कहा कि यह योजना किसानांे की सहायता के लिए तैयार की गई है। इस निधि से फसल कटाई प्रबन्धन अधोसंरचना और खेतों के प्रबन्धन जैसे कोल्ड स्टोरेज, संग्रहण केन्द्र और प्रसंस्करण इकाईयों जैसी…

Read More