होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द

होटलों में 50 फीसदी एडवांस बुकिंग रद्द

शिमला शिमला में कोरोना के मामले बढ़ने का पर्यटन कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ना शुरू हो गया है। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद शिमला के होटलों में 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग रद्द हो गई है। बाहरी राज्यों के टूरिस्ट होटलों में फोन कर कोरोना को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद मौसम विभाग की ओर से शिमला के आसपास ऊंचाई वाले स्थानों पर पुन: बर्फबारी के पूर्वानुमान के चलते भारी संख्या में टूरिस्टों ने शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवाई…

Read More

नाइट कर्फ्यू से 600 रूट होंगे प्रभावित

नाइट कर्फ्यू से 600 रूट होंगे प्रभावित

शिमला हिमाचल के चार जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद परिवहन और निजी बस ऑपरेटरों के 600 रूट प्रभावित होंगे। मंगलवार से शिमला, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू से दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के लिए रात को बसें नहीं चलेंगी। इन जिलों से ही बाहरी राज्यों के लिए सबसे ज्यादा रात्रि बसें चलती हैं। इसके अलावा प्रदेश के कर्फ्यू वाले चार जिलों में भी रात्रि बस सेवा प्रभावित रहेगी। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के चलते यह निर्णय लिया गया है। यह व्यवस्था 15 दिसंबर तक लागू रहेगी।…

Read More

सीयू भूमि ट्रांसफर मामला केंद्र के पास फंसा है : राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह

सीयू भूमि ट्रांसफर मामला केंद्र के पास फंसा है :  राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह

शिमला केंद्रीय विश्वविद्यालय पर घमासान थम नहीं रहा। सरकार ने शुक्रवार को प्रेस नोट जारी कर तारीख दर तारीख सीयू को लेकर किए पत्राचार की जानकारी दी। राजस्व मंत्री महेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि सीयू को वन भूमि ट्रांसफर करने का मामला केंद्र के पास फंसा है। साल 2010-11 में राज्य सरकार ने एफसीए के तहत हिमाचल उच्च शिक्षा विभाग के नाम वन भूमि करने का गलत मामला भेजा था, जबकि यह जमीन तब के केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम होनी थी। वन भूमि किसी विभाग के…

Read More

कोरोना काल में बागवानों को ऑनलाइन सुविधा शुरू

कोरोना काल में बागवानों को ऑनलाइन सुविधा शुरू

शिमला कोरोना काल में संक्रमण से बचाव के लिए पहली बार नौणी विवि ने बागवानों के लिए पौधों की डिमांड भेजने को ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। बागवान डॉ. वाईएस परमार बागवानी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाए गए आवेदन पत्र पर पौधों की डिमांड ई-मेल के जरिये भेज सकते हैं। इतना ही नहीं अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो डाक के माध्यम से भी डिमांड भेजी जा सकती है। अब तक बागवानों को पौधों की डिमांड देने के लिए विश्वविद्यालय या संबंधित केंद्रों तक खुद जाना पड़ता था।…

Read More

कैबिनेट बैठक में होगा पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं पर फैसला

कैबिनेट बैठक में होगा पहली से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं पर फैसला

शिमला प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा तक वार्षिक परीक्षाएं दिसंबर या मार्च 2021 में लेने पर फैसला 23 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में होगा। शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों की मार्च 2021 में वार्षिक परीक्षाएं लेने के एलान पर पुनर्विचार शुरू हो गया है। विभागीय अधिकारी दिसंबर में ही वार्षिक परीक्षाएं लेकर इस शैक्षणिक सत्र को समाप्त करने के पक्ष में हैं। उधर, ग्रीष्मकालीन स्कूलों में हर वर्ष की तरह मार्च में ही आठवीं कक्षा तक परीक्षाएं लेने का प्रस्ताव है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय और समग्र…

Read More

राष्ट्रीय औसत से भी खराब हिमाचल में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता

राष्ट्रीय औसत से भी खराब हिमाचल में सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता

शिमला हिमाचल समेत 13 राज्यों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में प्रदर्शन अच्छा नहीं है। इनकी गुणवत्ता राष्ट्रीय औसत से भी खराब है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों के लिए इस असंतोषजनक ग्रेडिंग का औसत चार प्रतिशत रखा था, जबकि देश का यह औसत 7.7 फीसदी है। हिमाचल समेत 13 राज्यों का यह यू ग्रेडिंग स्तर 7.7% से भी ज्यादा है। इस पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने असंतोष जताया है और  हिमाचल को सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करने को कहा है। हिमाचल के अलावा…

Read More

स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक

स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक

शिमला हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पास सैंपल रिपोर्ट के बिना स्मार्ट स्कूल वर्दी के आवंटन पर रोक लगा दी गई है। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने सभी जिला उप निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बिना सैंपल रिपोर्ट के प्रति आवंटन करने वालों को कार्रवाई के प्रति भी चेताया गया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इन दिनों स्मार्ट स्कूल वर्दी का आवंटन जारी है। बीते दिनों जिला बिलासपुर में बिना सैंपल रिपोर्ट आए ही वर्दी को बांटने का मामला सामने आया था। अब कुछ अन्य स्कूलों से…

Read More

हिमाचल में बर्फबारी के चलते सैलानी कर रहे हैं शिमला और मनाली का रुख

हिमाचल में बर्फबारी के चलते सैलानी कर रहे हैं शिमला और मनाली का रुख

शिमला हिमाचल में करीब आठ माह से ठप पड़ा पर्यटन कारोबार बर्फबारी के चलते रफ्तार पकड़ने लगा है। बर्फ की चाह में पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है। सबसे अधिक संख्या में सैलानी शिमला और मनाली का रुख कर रहे हैं। शिमला के कुफरी और नारकंडा समेत मनाली और सोलंगनाला में इन दिनों भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। होटलों की ऑक्यूपेंसी में करीब 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। अब वीकेंड पर ही नहीं, बल्कि पूरे सप्ताह पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो…

Read More

कोरोना के बीच मेडिकल कॉलेजों में बढ़ा दी है बिस्तरों की क्षमता

कोरोना के बीच मेडिकल कॉलेजों में बढ़ा दी है बिस्तरों की क्षमता

शिमला कोरोना के बीच हिमाचल सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ा दी है। आईजीएमसी शिमला में 45, रिपन में 23, नेरचौक में 30, टांडा में 30 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। नाहन मेडिकल में कम कोरोना संक्रमित लोग भर्ती हैं। जरूरत के हिसाब से यहां भी अतिरिक्त बेड लगाने को कहा गया है। सरकार ने प्रदेश में कोरोना के सैंपल लेने की क्षमता बढ़ाने के भी निर्देश जारी किए हैं। अभी प्रदेश में 5 और 6 हजार सैंपल लिए जा रहे हैं। इसे 7 हजार करने का फैसला…

Read More

परीक्षाओं पर कैबिनेट में होगा फैसला, अधिकारी अपने स्तर पर फैसला लेने को तैयार नहीं

परीक्षाओं पर कैबिनेट में होगा फैसला, अधिकारी अपने स्तर पर

शिमला सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं कक्षा की परीक्षाएं कब से और किस माध्यम से होंगी। इसका फैसला 23 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में होगा। परीक्षाओं को ऑनलाइन या ऑफलाइन लेने के विकल्पों को शामिल करते हुए शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही डेटशीट भी जारी की जाएगी। विभागीय अफसरों ने अपनी जिम्मेवारियों से पल्ला झाड़ते हुए छोटे बच्चों की परीक्षाओं की पूरी जिम्मेवारी सरकार पर डाल दी है। अधिकारी इस बाबत अपने स्तर पर कोई भी फैसला लेने को तैयार…

Read More