विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार

विधानसभा का बजट सत्र आज से, महंगाई-भ्रष्टाचार पर हंगामे के आसार

शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इसमें कांग्रेस महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है। कोविड काल में अव्यवस्था के मुद्दे पर भी हंगामे के आसार हैं। कांग्रेस नेताओं पर विजिलेंस जांच जैसे मामलों पर भी सदन गरमाएगा। सत्र के लिए 900 से ज्यादा सवाल आए हैं। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, नगर निगम के चुनाव पार्टी चिह्न पर करवाने समेत कई विधेयक पटल पर रखे जाएंगे। 6 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विधानसभा में…

Read More

हिमाचल के वैभव की आईपीएल नीलामी में लगी लाटरी, केकेआर ने 20 लाख में खरीदा

हिमाचल के वैभव की आईपीएल नीलामी में लगी लाटरी, केकेआर ने 20 लाख में खरीदा

शिमला आईपीएल-14 के लिए हुई खिलाड़ियों की नीलामी में हिमाचल प्रदेश के वैभव अरोड़ा की लाटरी भी लगी है। इन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बीस लाख रुपये में खरीदा है। ऑलराउंडर वैभव का बेस प्राइस बीस लाख रुपये ही था। इस साल ही वैभव ने सैयद मुश्ताक अली क्रिकेट टूर्नामेंट से टी-20 में पदार्पण किया है। प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का इन्हें इनाम मिला है। छह मैचों में इन्होंने दस विकेट झटके। दस जनवरी, 2021 को इन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला हिमाचल प्रदेश के लिए खेला।…

Read More

शिमला में सालों से मुफ्त का पानी गटक रहे कई होटल संचालक

शिमला में सालों से मुफ्त का पानी गटक रहे कई होटल संचालक

शिमला राजधानी में पेयजल मीटरों की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। शहर के कई निजी होटल सालों से मुफ्त का पानी डकार रहे हैं। इनमें 80 से ज्यादा पेयजल मीटर ऐसे मिले हैं जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं है। होटलों में यह मीटर कब और कैसे लगे, इस पर पेयजल कंपनी के पास भी कोई जवाब नहीं है। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार शहर में सभी होटलों को कुल 605 व्यावसायिक कनेक्शन दिए गए हैं। बीते महीने कंपनी ने सभी वार्डों के कनिष्ठ अभियंताओं को शहर में…

Read More

महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

महाकुंभ मेले के लिए 25 विशेष बसें चलाएगा एचआरटीसी

शिमला उत्तराखंड के हरिद्वार में 27 फरवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) 25 विशेष बसें चलाएगा। ये बसें 25 फरवरी से सभी जिलों से चलाई जाएंगी। एचआरटीसी फिलहाल प्रदेश भर से हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए 32 बसें चला रहा है।  परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि विशेष बसें चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए इन बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मेले में जाने वाले…

Read More

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

प्रदेश के सरकारी स्कूलों को मिलेंगे 584 टीजीटी, इसी सप्ताह आएगा बैचवाइज भर्ती परिणाम

शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही 584 शिक्षकों की नियुक्ति होगी। टीजीटी के 584 पदों पर इसी सप्ताह बैचवाइज भर्ती का परिणाम जारी होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने नियुक्तियों की मंजूरी को शिक्षा मंत्री के पास फाइल भेज दी है। संभावित है कि मार्च में शिक्षकों की नियुक्तियां हो जाएंगी। चयनित होने वाले टीजीटी को अनुबंध आधार पर नियुक्ति मिलेगी। इन्हें 13900 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए हुए लॉकडाउन के चलते बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया अप्रैल 2020 में रुक गई थी। लॉकडाउन…

Read More

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

फर्जी शिक्षण संस्थान चलाने वाले तीन निदेशक गिरफ्तार, 29 करोड़ की छात्रवृत्ति हड़पी

शिमला 265 करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइलेट के नाम पर चल रहे नौ फर्जी शिक्षण संस्थानों के तीन निदेशकों को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई ने निदेशकों के घरों समेत अन्य पांच ठिकानों पर दबिश देकर अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शिक्षण संस्थानों के निदेशक कृष्ण कुमार, राजदीप सिंह और बबिता राज्टा शामिल हैं। बबिता राज्टा मुख्य आरोपी अरविंद राज्टा की पत्नी है।  आरोप है कि इन्होंने प्रदेश में फर्जी संस्थान खोलकर करीब 29 करोड़ की विभिन्न…

Read More

प्रदेश में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस

प्रदेश में कोरोना वायरस के 17 नए मामले, जानें किस जिले में कितने सक्रिय केस

शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 17 नए मामले आए हैं। लाहौल-स्पीति के बाद अब हमीरपुर जिला भी कोरोना मुक्त हो गया है। इन दोनों जिलों में कोरोना के शून्य सक्रिय मामले हैं। कांगड़ा जिले में छह, ऊना दो, सिरमौर दो, शिमला एक, मंडी तीन और किन्नौर में तीन-तीन नए मामले आए है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 58243 पहुंच गया है। कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 398 रह गए हैं। अब तक 56851 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 981 की मौत…

Read More

आज से लगेंगी 5वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं

आज से लगेंगी 5वीं से 12वीं की नियमित कक्षाएं

शिमला हिमाचल प्रदेश में सोमवार से शीतकालीन स्कूलों में भी 5वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए नियमित स्कूल खुल जाएंगे। इससे पहले 1 फरवरी, 2021 से ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नियमित कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग ने एसओपी के तहत कक्षाएं लगाने के सभी सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूलों में आने के लिए विद्यार्थियों पर कोई दबाव नहीं होगा। हाजिरी की अनिवार्यता भी नहीं होगी, क्योंकि ऑनलाइन पढ़ाई भी जारी रहेगी।  स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच उचित शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए…

Read More

ईडी ने 60 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में शुरू की जांच

ईडी ने 60 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में शुरू की जांच

शिमला फर्जी दस्तावेजों से कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की ऊना जिले की एक शाखा से साठ करोड़ का  ऋण हड़पने के आरोपों में फंसी अंब की क्रेस्ट स्टील ऊना प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निशाने पर ले लिया है। विजिलेंस की जांच के बीच अब ईडी ने भी इस ऋण घोटाले में मनी लॉड्रिंग की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी ने हाल ही में विजिलेंस ब्यूरो से केस से संबंधित रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। विजिलेंस के सूत्रों ने बताया कि अभी तक…

Read More

कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता चल रहे, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता चल रहे, जांच में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य

शिमला हिमाचल प्रदेश में कई निजी कॉलेज बिना संबद्धता (एफिलेशन) चल रहे हैं। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग की प्रारंभिक जांच में यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आयोग ने 20 फरवरी तक सभी निजी कॉलेजों से नए परफार्मा पर संबद्धता से लेकर प्रिंसिपलों की शैक्षणिक योग्यता और नियुक्ति प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी मांगी है। जानकारियां न देने वाले कॉलेज प्रबंधकों को 25 फरवरी के बाद नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा।  आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक ने बताया कि निजी कॉलेजों के प्रिंसिपलों की जांच…

Read More