शिमला/हमीरपुर कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के दो और डॉक्टर संक्रमित हैं। इनकी संख्या अब पांच हो गई है। इन डॉक्टरों में कोरोना के लक्षण दिखे थे, जिस पर टेस्ट लिए गए थे। अब टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं, हमीरपुर में वैक्सीन लगने के बाद सातवें दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। इन्हें सांस लेने में तकलीफ है। कार्यकर्ता को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है। आईजीएमसी में पॉजिटिव दोनों पीजी…
Read MoreCategory: Shimla
मार्क्सशीट मामला: साइबर अपराधियों की मदद लेते थे शातिर
शिमला फर्जी मार्क्सशीट मामले की जांच में जुटी बद्दी पुलिस को छानबीन में पता चला है कि एजेंट मार्क्सशीट के खरीदारों तक पहुंचने के लिए फर्जी वेबसाइटों का सहारा लेते थे। इसके लिए साइबर अपराधियों की मदद भी ली थी। फर्जी मार्क्सशीट और फर्जी वेबसाइट के खेल से एजेंट ग्राहकों को लुभाते और भरोसा दिलाते थे। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अभी भी कई लोगों की तलाश में जुटी है। हालांकि, पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है। सूत्रों का कहना…
Read Moreकोविड-19 : वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बाद तीन डॉक्टर निकले पॉजिटिव
शिमला कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगाने के बाद इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल शिमला के तीन डॉक्टर पॉजिटिव निकले हैं। वैक्सीन लगने के करीब दस दिन बाद इनमें कोरोना के लक्षण दिखे। इस पर तीनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इससे पहले वैक्सीन लगने के बाद तीनों डॉक्टर अस्पताल भी आते रहे हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान तीनों डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गए।…
Read Moreसत्र के पहले दिन ही स्कूलों में बंटेगी निशुल्क किताबें
शिमला हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन ही विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 फरवरी से किताबों की सप्लाई खंड स्तर पर पहुंचना शुरू हो जाएगी। वीरवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिलों के शिक्षा खंडों में किताबें एकत्र करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 फरवरी से 16 मार्च तक किताबों को सभी शिक्षा…
Read Moreप्रदेश में दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों के एजेंट फर्जी मार्कशीट बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं
शिमला हिमाचल प्रदेश के दस से ज्यादा निजी विश्वविद्यालयों पर फर्जी अंक तालिका बनाने वाले रैकेट का साया पड़ गया है। एक विश्वविद्यालय (विवि) की फर्जी अंक तालिका पाए जाने के बाद मिली शिकायत के आधार पर शुरू हुई पुलिस जांच में पता चला है कि एजेंट विश्वविद्यालयों की मार्कशीट फर्जी बनाकर लाखों रुपये में बेच रहे हैं। खास बात यह है कि एजेंटों ने बाकायदा मार्क्सशीट के खरीदारों से बातचीत के लिए टेलीकॉलर रखे हैं जो विश्वविद्यालय से मार्क्सशीट सत्यापित करवाने तक का ठेका लेते हैं। इसी वजह से शुरुआती दौर…
Read Moreमोनाल पक्षी की कलगी वाली टोपी पहनने पर रोक, आदेश जारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के वन विभाग ने मोनाल पक्षी की कलगी को टोपी पर लगाकर पहनने पर रोक लगा दी है। प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति मोनाल पक्षी के किसी भी भाग को धारण करेगा, उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश की अवहेलना पर 3 से 7 साल की जेल और कम से कम 10,000 रुपये जुर्माना लग सकता है। पीसीसीएफ वन्यजीव डॉ. अर्चना शर्मा ने बताया कि अधिनियम के अंतर्गत मोनाल पक्षी…
Read Moreबजट पेश करने से पहले, जयराम केंद्र से मांगेंगे आर्थिक मदद
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर गुरुवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और हिमाचल प्रदेश के लिए ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद की मांग करेंगे। सीएम अपने कार्यकाल का चौथा बजट छह मार्च को पेश करेंगे। उससे पहले उनका नई दिल्ली का यह दौरा बड़ा अहम माना जा रहा है। कोरोना काल में प्रदेश की आर्थिक हालत पहले ही पतली हो चुकी है। ऊपर से इस बार केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के लिए राजस्व घाटा अनुदान में…
Read Moreश्रम विभाग मंडी का पूरा स्टाफ एक साथ हटा दिया, जानिए वजह
शिमला हिमाचल प्रदेश में श्रम विभाग मंडी का सारा स्टाफ एक साथ बदल दिया गया है। जिला श्रम अधिकारी सहित पूरे स्टाफ का तबादला होने से हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह नाराज बताए जा रहे थे। ऐसे में मंत्री के निर्देशों के बाद ही सरकार की ओर से आदेश जारी होने की बात कही जा रही है। दूसरी ओर, यह भी दलील दी जा रही है कि इन सभी कर्मचारियों को एक ही स्थान पर जमे हुए काफी समय हो गया है।…
Read Moreसंजौली हेलीपोर्ट में मई से मिलेगी हेलीटैक्सी सेवा
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली हेलीपोर्ट में मई से हेलीटैक्सी की सेवा शुरू होगी। चंडीगढ़, धर्मशाला और कुल्लू से शिमला हेलीकाप्टर से आने-जाने वाले लोगों और सैलानियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अभी शिमला से 20 किलोमीटर दूर जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से हेलीटैक्सी की उड़ानें हो रही हैं। संजौली हेलीपोर्ट का करीब दो माह का निर्माण कार्य शेष है। अप्रैल तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। उड़ान योजना के फ्लाइट्स शेड्यूल के लिए भारत सरकार की मंजूरी का इंतजार है। पर्यटन विभाग ने केंद्र के पास प्रस्ताव…
Read Moreतकनीकी संस्थानों पर बैठेगी जांच, हिमाचल ने केंद्र से मांगीं शक्तियां
शिमला हिमाचल में चल रहे 159 निजी तकनीकी संस्थानों की जांच होगी। प्रदेश सरकार ने जांच की शक्तियां देने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी है। केंद्र सरकार से निजी आईटीआई का पंजीकरण होता है। प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग को एक या दो कमरों में आईटीआई चलाए जाने की शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों की जांच के लिए संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारियों की अध्यक्षता में जांच कमेटियां बनाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि कई निजी संस्थानों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं।…
Read More