वित्तीय वर्ष की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश

वित्तीय वर्ष की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश

शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 की वक्त रहते क्लोजिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों को 25 मार्च तक तमाम औपचारिकताएं पूरा करने को कहा गया है। केवल जनजातीय जिलों को ही दो-चार दिन की छूट रहेगी। इस बीच तमाम कर्मचारियों को भी केवल ठोस कारणों से ही अवकाश पर भेजने के लिए कहा गया है।  चालू वित्त वर्ष की क्लोजिंग में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इसकी समय पर क्लोजिंग…

Read More

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट मिलीं

हिमाचल शिक्षा बोर्ड की छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट मिलीं

शिमला हिमाचल प्रदेश के निजी विश्वविद्यालयों के बाद अब हिमाचल प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड भी फर्जी मार्क्सशीट बेचने वालों के निशाने पर आ गया है। इस बात की तस्दीक बद्दी के एक निजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट बनाकर फर्जी मार्क्सशीट बेचे जाने की जांच में हुई है। जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को स्कूल शिक्षा बोर्ड की भी छह से ज्यादा फर्जी मार्क्सशीट बरामद हुई हैं। दिल्ली में बैठे गिरोह के सदस्यों ने देश भर के विभिन्न राज्यों में स्थित विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों की मार्क्सशीट बेचने का काम किया है।…

Read More

मनरेगा मजदूरों को 1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी दिहाड़ी

मनरेगा मजदूरों को 1 अप्रैल से मिलेगी बढ़ी दिहाड़ी

शिमला हिमाचल के 24 लाख मनरेगा मजदूरों को आगामी 1 अप्रैल से पांच और छह रुपये बढ़ी दिहाड़ी मिलेगी। प्रदेश के गैर जनजातीय क्षेत्रों में मनरेगा दिहाड़ी पांच रुपये बढ़ाकर अब 203 और जनजातीय क्षेत्रों में छह रुपये बढ़ाकर 254 रुपये कर दी गई है। मनरेगा मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाने की अधिसूचना केंद्र सरकार के राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।  प्रदेश में वर्तमान में कुल 13 लाख जॉब कार्ड में 24 लाख मजदूरों का पंजीकरण किया हुआ है। इनमें से दस लाख सक्रिय मनरेगा मजदूर हैं। प्रदेश के…

Read More

चुनाव के लिए आज से नामांकन, सात अप्रैल को मतदान

चुनाव के लिए आज से नामांकन, सात अप्रैल को मतदान

शिमला हिमाचल प्रदेश में शहरी निकायों और तीन ब्लॉक में पंचायत प्रधान पदों के चुनाव के लिए 22 से 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नामांकनपत्र भर सकेंगे। पहली बार नगर निगमों के चुनाव पार्टी चिह्न पर होंगे। मतदान 7 अप्रैल को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। मतदान के बाद मतगणना शुरू की जाएगी और फिर चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। शहरी निकायों के चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और पंचायत चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल होंगे। राज्य चुनाव आयोग धर्मशाला, सोलन, मंडी और पालमपुर नगर…

Read More

कैबिनेट बैठक में शिक्षण संस्थान बंद करने या खुले रखने पर होगा फैसला

कैबिनेट बैठक में शिक्षण संस्थान बंद करने या खुले रखने पर होगा फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में शिक्षण संस्थानों को बंद करने या खुले रखने पर मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। 31 मार्च से पहले कोरोना संक्रमण की स्थिति का जायजा लेकर ही मंत्रिमंडल इस बाबत आगामी फैसला लेगी। अभी प्रदेश भर में पांचवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के स्कूल खोले गए हैं। पहली से चौथी कक्षा के विद्यार्थियों की घरों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर मंत्रिमंडल बैठक होने की संभावना है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते…

Read More

हिमाचल पुलिस भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी

हिमाचल पुलिस भर्ती में हर आवेदक से 100 रुपये कोविड शुल्क लेगी

शिमला सिपाही के कुल 1334 पदों के लिए आयोजित होने वाली भर्ती में आवेदकों से हिमाचल प्रदेश पुलिस इस बार आवेदन फीस के साथ कोविड शुल्क के रूप में सौ रुपये अतिरिक्त लेगी। इस शुल्क का उपयोग भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रदेश सरकार की ओर से तय कोविड प्रोटोकाल लागू करने में किया जाएगा। चूंकि इस बार दो गज की दूरी जैसे नियम की वजह से परीक्षा केंद्रों के अलावा पूरे तंत्र पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है, ऐसे में राशि का कुछ हिस्सा इसमें भी इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं…

Read More

हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ, आयोग ने घोषित किया परिणाम

हिमाचल को मिले नौ नए एचएएस और तीन बीडीओ, आयोग ने घोषित किया परिणाम

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचएएस) की संयुक्त परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। शनिवार देर शाम को जारी परिणामों में नौ एचएएस, तीन बीडीओ, दो तहसीलदार, एक प्रिंसिपल/पीआरटीआई, दो डीईओ और एक एफसीएस एंड सीए चुने गए हैं। कुल 18 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया है। आयोग के सचिव आशुतोष गर्ग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर 2020 में हुई थी। एक से सात दिसंबर 2020 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। 15 से 20 मार्च के दौरान पर्सनेलिटी…

Read More

जहां शारीरिक दूरी नहीं, वहां सामाजिक समारोह होंगे प्रतिबंधित, सीएम जयराम ने दिए निर्देश

जहां शारीरिक दूरी नहीं, वहां सामाजिक समारोह होंगे प्रतिबंधित, सीएम जयराम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सभी फील्ड अधिकारियों को कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न कदमों की जानकारी है। उन्हें यह निश्चित करना चाहिए कि ऐसे सभी सामाजिक समारोहों पर प्रतिबंध लगाएं, जहां लोग उचित परस्पर दूरी बनाकर नहीं रख रहे हों। जिन क्षेत्रों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं, वहां लोगों के टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोगों को ‘दवाई भी, कड़ाई भी’ की रणनीति अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। राज्य में टीकाकरण में तेजी लाई जाए, क्योंकि केंद्र सरकार…

Read More

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार, 22 मार्च को ऑरेंज अलर्ट  Download Amar Ujala App for Breaking News in Hindi & Live Updates. https://www.amarujala.com/channels/downloads?tm_source=text_share

हिमाचल प्रदेश में रविवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में 24 मार्च तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 22 मार्च को मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश, बर्फबारी, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 21 मार्च को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मार्च को मौसम साफ और धूप खिलने की संभावना है।  शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ…

Read More

हिमाचल कैबिनेट निर्णय: 23 मार्च से मेलों के आयोजन और लंगर लगाने पर रोक, 190 पदों को भरने की मंजूरी

जहां शारीरिक दूरी नहीं, वहां सामाजिक समारोह होंगे प्रतिबंधित, सीएम जयराम ने दिए निर्देश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने शुक्रवार को बैठक में फिर से कई बंदिशें लगाने का फैसला लिया है। प्रदेश में 23 मार्च से मेलों के आयोजनों पर रोक लग जाएगी। अभी जो मेले चल रहे हैं, वे तीन दिन में निपटाने होंगे। सांस्कृतिक-धार्मिक कार्यक्रमों और सार्वजनिक लंगरों पर भी रोक लगा दी गई है। निजी कार्यक्रमों में 200 से ज्यादा लोग शिरकत नहीं करेंगे या इंडोर कार्यक्रमों में क्षमता के 50 प्रतिशत लोग ही आ सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में…

Read More