शिमला हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को दिए गए विभागों से हैवीवेट महकमे मंत्रियों को दिए जाएंगे। सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने लोक निर्माण विभाग, उद्योग, कर एवं कराधान, ऊर्जा, वन, शहरी विकास विभाग जैसे बड़े महकमे स्टैंडबाई रखे हैं और फिलहाल इन्हें सीएम देख रहे हैं। इन महकमों को कैबिनेट मंत्रियों को दिया जाना है। सरकार ने मंगलवार देर रात को पोर्टफोलियो का आवंटन किया है। मुख्यमंत्री ने वित्त, गृह, कार्मिक, योजना, प्रशासनिक सुधार आदि विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि उप मुख्यमंत्री को जल शक्ति, परिवहन…
Read MoreCategory: Shimla
नई सरकार पर क्या सीमेंट कंपनियां बनाना चाहती है दबाव, आखिर क्यों दिखाए ये तेवर ?
शिमला हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनी ने कहीं दबाव बनाने के लिए तो कड़े तेवर नहीं दिखाए। बीते दिन ही सरकार ने कंपनी पर सीमेंट के रेट घटाने का दबाव बनाने के लिए बैठक की थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक के दूसरे दिन ही सीमेंट कंपनियों ने कड़े तेवर दिखाए। बैठक में इन कंपनियों और ट्रांसपोर्टरों के बीच हुए विवाद को सुलझाने का मामला गया था। स्वाभाविक रूप से सीमेंट के रेट बढ़ने की भी चर्चा हुई। सरकार ने उपायुक्तों को मध्यस्थता और हस्तक्षेप करने…
Read Moreशिक्षण संस्थानों को वापस करनी होगी विद्यार्थियों की फीस, फरवरी के अंत में पीजी परीक्षाएं
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध शिक्षण संस्थानों और कॉलेजों को कोविड-19 महामारी के समय में रद्द हुए प्रवेश और माइग्रेट हुए छात्रों की फीस को वापस करना होगा। सभी संस्थानों पर यूजीसी की फीस रिफंड पॉलिसी-2022-23 को लागू कर छात्रों को फीस लौटानी होगी। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने इस संदर्भ में सभी संबद्ध शिक्षण संस्थानों को इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ऐसे छात्रों के आवेदन लेकर उन्हें फीस को वापस करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा है। 31 अक्तूबर 2022…
Read Moreमुख्य सचिव सहित बिजली बोर्ड को हाईकोर्ट कड़ा नोटिस, करोडो के घोटाले का लगा आरोप
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बिजली के खराब मीटर बदलने में हुए करोड़ों रुपये के कथित घोटाले में कड़ा संज्ञान लिया है। खंडपीठ ने प्रदेश के मुख्य सचिव सहित बिजली बोर्ड को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश एए सैयद और न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ की खंडपीठ ने बिजली बोर्ड से दो हफ्ते के भीतर जवाबतलब किया है। इस मामले की सुनवाई 26 दिसंबर को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता चत्तर सिंह ने जनहित में याचिका दायर की है। आरोप लगाया गया है कि बिजली बोर्ड ने ठेकेदार को मुनाफा…
Read Moreनई सरकार का पहला विधानसभा सत्र होगा धर्मशाला में, चंद्र कुमार प्रोटेम स्पीकर नियुक्त
शिमला जवाली विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए चंद्र कुमार हिमाचल सरकार में प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बुधवार को राजभवन से मंजूरी मिलते ही प्रदेश सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। चंद्र कुमार चुने हुए विधायकों को विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रोटेम स्पीकर की तात्कालिक वैधानिक व्यवस्था होती है। बाद में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाती है। हिमाचल…
Read Moreविधायकों को भी अब आमजनता की तरह चुकाना होगा इन जगह ठहरने पर किराया
शिमला हिमाचल भवन व राज्य अतिथि गृहों में विधायकों को देना होगा आम लोगों के समान किराया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि विधायकों एवं उनके परिजनों को हिमाचल भवन/सदन और राज्य अतिथि गृहों में आम जनता के समान कमरों के किराए की अदायगी करनी होगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जन शिकायतों के निवारण को सर्वोच्च प्राथमिकता…
Read Moreइनकम टैक्स सीमा होगी 2.5 लाख रुपये से 5 लाख, 2023-24 बजट में मिल सकता है फायदा
टैक्सपेयर्स के लिए अच्छी खबर है। अभी 2.5 लाख रुपये तक की सालाना पर इनकम टैक्स नहीं लगता है। सरकार इस सीमा को बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। यानी अगर आपकी सालाना इनकम पांच लाख रुपये तक है, तो आपको इनकम टैक्स नहीं देना होगा।
Read Moreसुखविंदर सिंह सुक्खू को सूबे का मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में कांग्रेस ने बढ़ाई अनुराग ठाकुर की टेंशन
हिमाचल प्रदेश में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी यह बोल कर अपने दर्द को कम कर रही है कि वह कांग्रेस से 1 फ़ीसदी कम वोट से पिछड़ी है लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं कि भाजपा के खेमे में हलचल बढ़ गई है। हिमाचल में भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले हमीरपुर में भाजपा को सबसे बड़ा झटका लगा है। 40 साल बाद यहां पार्टी पूरी तरह से साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का घर माने जाने वाला…
Read Moreसुक्खू के सामने होगी बड़ी चुनौतियां, कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी बड़ी टेंशन
हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने होगी कई बड़ी चुनौतियां। हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी बनेगी सबसे बड़ी टेंशन। सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल शिमला जिले से अधिक दावेदार होने से फंस गया है। मंत्रियों के नाम तय करने को लेकर अभी कुछ दिन और कांग्रेस की माथापच्ची जारी रहेगी। रविवार को शपथ समारोह के बाद देर शाम तक चुनाव पर्यवेक्षकों हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सिसिल होटल…
Read Moreसीएम व डिप्टी सीएम पद के शपथ समारोह में खरगे और राहुल गाँधी भी हुए शामिल
शिमला Himachal Chief Minister Oath Ceremony Live News in Hindi: चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। शिमला के रिज मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण से लाइव अपडेट 01:54 PM, 11-DEC-2022 राज्यपाल ने दिलाई शपथ शिमला के रिज मैदान पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री…
Read More