हौजी (चंबा) डलहौजी को जल्द ही तीन सौगातें मिलने वाली है। इनमें बनीखेत में एक फायर ब्रिगेड स्टेशन, डलहौजी सिविल अस्पताल का नया भवन व स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नया भवन शामिल है। यही नहीं डलहौजी में नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर भी संभावनाए तलाशने के निर्देश दिए जा चुके हैं। कई वर्षों से लंबित डलहौजी या आस-पास के क्षेत्र में फायर स्टेशन खोलने की स्थानीय लोगों की मांग को स्थानीय विधायक आशा कुमारी ने पूरा कर दिया है। बनीखेत के पद्दर रोड पर अगिभनशमन कें…
Read MoreCategory: Himachal News
पंचायत स्तर पर हल होंगी समस्याएं
चंबा। प्रदेश सरकार ने शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है। जिला चंबा से किसान सैल के अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर को शिकायत निवारण क मेटी का सदस्य चुना गया है। नवनियुक्त शिक ायत निवारण कमेटी सदस्य सुर्दशन ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिला के किसान-बागवानों की समस्या का पंचायत स्तर पर निदान किया जाएगा। इसके लिए जिला भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से किसान-बागवानों की समस्याएं लिखित में उन तक पहुंचाने क ी अपील की जाएगी। इसके…
Read Moreराष्ट्रीय समूहगान में गुरु नानक स्कूल अव्वल
डलहौजी (चंबा) भारत विकास परिषद की डलहौजी शाखा की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता व भारत को जानो प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं में डलहौजी व आस-पास के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस स्कूल के छात्रों का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। समूहगान प्रतियोगिता में डलहौजी पब्लिक स्कूल…
Read Moreमहिलाओं ने बंद करवाया काम
होली (चंबा)। होली-बजोली प्रोजेक्ट का काम स्थानीय महिलाओं ने फिर से बंद करवा दिया है। महिला मंडल की महिलाओं ने की नाला के पास जाकर परियोजना का काम रोक दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को परियोजना प्रबंधन की ओर से की नाला के पास मंक डपिंग साइट के लिए कंकरीट बिछाने का काम शुरू किया था। जैसे ही महिलाआें को इसकी भनक लगी तो वे शनिवार को एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गई और काम को बंद करवा दिया। महिलाओं के मौके पर पहुंचते ही ठेकेदार व मजदूर निर्माण…
Read Moreअध्यापक के थप्पड़ से छात्र के कान का परदा फटा
कांगड़ा। गगल के साथ सटे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढुगियारी में एक छात्र को उसके अध्यापक ने थप्पड़ मार दिया, जिससे उसका कान का परदा फट गया। लहूलुहान अवस्था में छात्र को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। छात्र ने अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गगल के निकटवर्ती क्षेत्र रजोल निवासी छात्र संजय कुमार की ओर से अपने ही अध्यापक पर उसे थप्पड़ मारने का मामला दर्ज करवाया गया है। छात्र…
Read Moreचालक से मारपीट कर छीनी गाड़ी
कंडवाल (कांगड़ा)। अमृतसर से धर्मशाला के लिए किराये पर महिंद्रा पिकअप गाड़ी हायर कर अज्ञात लोगों ने चालक से मारपीट की और गाड़ी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। घटना शनिवार सुबह की है। अज्ञात लोगों ने गाड़ी को अमृतसर से धर्मशाला तक सामान लाने के बहाने से हायर किया था। मगर, जैसे ही गाड़ी भेड़खड्ड के पास पहुंची तो गाड़ी चालक के सिर पर अज्ञात लोगों ने बोतल से प्रहार किया। इस दौरान चालक लहूलुहान हो गया।…
Read Moreराज्य में चलेंगी सर्किट बसें
धर्मशाला। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि राज्य में जल्द ही सर्किट बसें चलाई जाएंगी। फिक्स किराये पर चलने वाली इन बसों में उपभोक्ताओं को तीस फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। पहली बस धर्मशाला-कांगड़ा-नगरोटा, दूसरी पालमपुर बैजनाथ, तीसरी नूरपुर-जसूर, चौथी जवाली-नादौन-हमीरपुर और पांचवीं ऊना से चिंतपूर्णी के बीच चलेगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि जिन निजी आपरेटरों ने सरकार को टैक्स अदा नहीं किया है, उनकी सूची मालिकों के नाम सहित आरटीओ कार्यालयों में चस्पां की जाएगी। निगम और निजी बसों के चालक और परिचालक अगर ड्यूटी टाइम में बिना वर्दी…
Read Moreगुरुद्वारा रोड पर पानी की किल्लत
धर्मशाला। स्थानीय गुरुद्वारा रोड पर स्थित दो दर्जन से ज्यादा घरों में पीने के पानी की उचित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे इन घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेश कटोच, अश्वनी कायस्था, अनिल कायस्था, अरुण, विकास, मदन गुलेरिया, नीना भारती, पवन, राकेश, सन्नी, गौरव, मंगा गुप्ता, बालक राम, गुरवचन सिंह व लाजपत आदि का कहना है कि कई महीनों से उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आईपीएच विभाग से सप्लाई को दुरुस्त करने की मांग की…
Read Moreकचहरी से अस्पताल तक चलेगा 5 का सिक्का
धर्मशाला। …अब आपका सफर 500 मीटर का हो या फिर पांच किलोमीटर का। कंडक्टर ‘साहब’ आपसे पांच रुपये ही लेंगे। कचहरी अड्डा से अस्पताल तक जाना हो या फिर पोस्ट ऑफिस तक। सिक्का पांच का ही चलेगा। लोकल रूट पर रोजाना सफर करने वालों को अब तीन रुपये अतिरिक्त के हिसाब से 180 रुपये की चपत प्रतिमाह लगेगी। पहली अक्तूबर से एचआरटीसी और निजी बसों में लोकल स्टेशनों में सफर करने पर पांच रुपये न्यूनतम किराया निर्धारित किया गया है। पहले लोकल स्टेशन पर बसाें में दो रुपये अदा कर…
Read Moreकिराये में बढ़ोतरी से बस आपरेटर गदगद
धर्मशाला। परिवहन मंत्री द्वारा किराये में बढ़ोतरी की घोषणा से निजी बस आपरेटर गदगद हो गए हैं। निजी बस आपरेटर यूनियन कांगड़ा, ऊना व शिमला ने परिवहन, खाद्य आपूर्ति एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली का इस घोषणा के लिए धन्यवाद किया है। कांगड़ा यूनियन के प्रधान हैप्पी अवस्थी ने कहा कि मंत्री ने ट्रांसपोर्टरों की सभी मांगों को सहानुभूति से मान लिया है। इसके लिए वह उनके आभारी हैं। मंत्री की इस घोषणा का प्रदेश की समस्त निजी बस यूनियनों ने स्वागत किया है। शनिवार को दर्जनों बस आपरेटरों…
Read More