
चंबा। प्रदेश सरकार ने शिकायत निवारण कमेटी का गठन किया गया है। जिला चंबा से किसान सैल के अध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर को शिकायत निवारण क मेटी का सदस्य चुना गया है। नवनियुक्त शिक ायत निवारण कमेटी सदस्य सुर्दशन ठाकुर ने प्रेस वार्ता में कहा कि जिला के किसान-बागवानों की समस्या का पंचायत स्तर पर निदान किया जाएगा। इसके लिए जिला भर के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों से किसान-बागवानों की समस्याएं लिखित में उन तक पहुंचाने क ी अपील की जाएगी। इसके अलावा वह जिला की पिछड़ी व दुर्गम पंचायतों में जाकर किसान व बागवानों की समस्याएं सुनेंगे तथा उन समस्याओं को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के कई क्षेत्रों में माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट चल रहे हैं, लेकिन किसानों को उनके नुकसान का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। इस मामले को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा और ग्रामीणों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के नदी-नालों की दुदर्शा को सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। इससे खेत खलिहान की सिंचाई व घराट चलाने में ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उदयपुर के प्रधान ओमकार, सिंगी पंचायत के प्रधान मनोज कुमार, कोहलड़ी के प्रधान सुनील कुमार, ओड़ा के प्रधान दर्शन सिंह व चीलबंगला के प्रधान कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
इंसेट……..
मुख्यमंत्री का आभार जताया
शिकायत निवारण कमेटी का सदस्य चुनने पर सुदर्शन ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व पूर्व मंत्री हर्ष महाजन का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
