मंडी। कमांद क्षेत्र के शालगी गांव में मंगलवार को आईआईटी निर्माण के द्वितीय चरण का कार्य सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी ने शुरू कर दिया है। इस दौरान शालगी, कमांद, कटौला, नवलाय, कटिंडी, शिवाबदार तथा अन्य पंचायतों को 450 किसानों और मजदूरों ने हिमाचल किसान सभा तथा सीटू यूनियन के बैनर तले कार्य स्थल पर सीटू का झंडा फहराया। लोनिवि के कार्यालय के बाहर मजदूर किसानों को संबोधित करते हुए सीटू जिला उपाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि द्रंग विस क्षेत्र के अंदर कमांद क्षेत्र में आईआईटी का द्वितीय चरण का जो…
Read MoreCategory: Himachal News
रेडक्रास मेले में लगेगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी
मंडी। अतिरिक्त उपायुक्त गोपाल चंद ने लोगों से आह्वान किया कि वह रेडक्रास सोसायटी को उदारता से धन दें। यह धन गरीब और असहाय लोगों की सहायता पर व्यय किया जाता है। मंगलवार को जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी गोपाल चंद ने बताया कि 27 अक्तूबर को सेरी मंच पर मेले का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह करेंगी। सेरी मंच पर खानपान तथा अन्य स्टॉल लगाए जाएंगे। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां भी…
Read Moreबलद्वाड़ा में दो सड़क हादसों में तीन घायल
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली में मंगलवार को दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनाें मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पहले हादसे में खुडला के पास बाइक तथा ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार हेमराज पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बलद्वाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एफआरयू बलद्वाड़ा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय…
Read Moreवन तस्कर ने अवैध लकड़ी समेत जलाई गाड़ी
पधर (मंडी)। मंडी-कटौला-टिहरी राज्य मार्ग पर वन रेंज कटौला के जंगल में गश्त अभियान पर निकली फॉरेस्ट टीम को चकमा देकर वन तस्कर ने अवैध लकड़ी सहित वाहन को आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर लाल सिंह यादव की अगुवाई में वन विभाग की टीम सोमवार देर शाम जंगल के बीच राज्य मार्ग पर गश्त अभियान पर थी। बागी वीट के वन रक्षक गर्वधन सिंह और कुंदक बीट के वन रक्षक बीरी सिंह भी गश्त पर उनके साथ थे। इस दौरान राज्य मार्ग पर आ रही…
Read Moreतेजाब की सेल का रखना होगा रिकॉर्ड
पधर (मंडी)। एसडीएम पधर ने स्थानीय बाजार में सर्वोच्च न्यायालयों के आदेशों की अनुपालना करते हुए एसिड, तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने के मानदंडों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। बाजार में न्यायालय के आदेशों को सिरे चढ़ाने के लिए एसडीएम कार्यालय में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें एसडीएम पधर विनय मोदी ने व्यापारियों को तेजाब युक्त तरल पदार्थों को सेल करने से पहले सभी मानदंडों को पूरा करने के आदेश दिए हैं। कहा कि इस प्रकार के तरल पदार्थ को सेल करने के…
Read Moreयुवक को काम के बहाने जंगल में ले जाकर धुना
रिवालसर (मंडी)। नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर-चार में एक युवक की दो युवकों ने धोखे से जंगल में ले जाकर धुनाई कर डाली। दोनाें आरोपी युवकों ने पीड़ित युवक को काम के बहाने बुलाया था। इसके बाद उसे धोखे से जंगल में ले गए, जहां बुरी तरह पीटकर से लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपियाें को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड नंबर चार निवासी नवीन भारद्वाज…
Read Moreपंचतत्व में विलीन हुए राजा कीर्ति चंद
बिलासपुर। कहलूर रियासत के अंतिम राजा स्व. आनंद चंद के मंझले पुत्र कीर्ति चंद का मंगलवार को गोविंद सागर के किनारे लुहणूघाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनके इकलौते पुत्र शुभेंदु ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही मंडी और कुल्लू से राजघरानों के कुछ सदस्य भी पहुंचे। स्व. राजा आनंद चंद की कुल चार संतानाें में से तीन का पहले ही निधन हो चुका था। उनके मंझले पुत्र कंवर कीर्ति चंद को कुछ साल पहले बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भर…
Read Moreसरकार से फिर मांगेंगे हस्तक्षेप
होली (चंबा)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भरमौर-होली दौर के दौरान स्थानीय लोगों को उनकी कई मांगें पूरी होने की उम्मीद है। सबसे पहले तो ग्रामीण यहां लग रहे होली-बजौली प्रोजेक्ट की सुरंग निर्माण को लेकर लंबे समय से सरकार सेहस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर कंपनी व ग्रामीणों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। हालांकि कुछ दिन पहले एक एक्सपर्ट कमेटी विवाद को सुलझाने आई थी, लेकिन इसके रवैये को लेकर ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री के होली दौरे के दौरान…
Read Moreकॉलेज गेट पर जड़ दिया ताला, दो घंटे चला हंगामा
चंबा। डिग्री कॉलेज चंबा में एससीए अध्यक्ष व कॉलेज प्रवक्ता के बीच हुई बहस के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने जमकर हंगामा किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सुबह कॉलेज कैंपस में विरोध रैली निकाल कर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने करीब दो घंटे तक कॉलेज का मुख्य द्वार बंद रखा और जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद एनएसयूआई के कार्यकर्ता कॉलेज गेट पर बैठ गए और नारेबाजी की। कार्यकर्ता कॉलेज प्रशासन से एक ही मांग पर अड़े थे कि जिस प्रवक्ता ने एससीए अध्यक्ष से दुर्व्यवहार किया है,…
Read Moreस्कूल तो खोल दिए, शिक्षक कौन देगा
चंबा। सरकार ने स्कूल तो खोल दिए हैं, लेकिन उनमें शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई। इसके कारण जिला के करीब 46 हजार छात्र-छात्राओं क ा भविष्य अधर में लटक गया है। मौजूदा समय में जिला के 15 ब्लॉक में 1380 के करीब सरकारी स्कूल चल रहे हैं। इसमें 1130 प्राइमरी और 250 मिडल स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों में से अधिकांश स्कूलों में स्कूल मुखियाओं सहित शिक्षकों के 380 के करीब पद रिक्त चल रहे हैं। इसमें जेबीटी के 344, सीएचटी के 16 और एचटी के 20 पद रिक्त…
Read More