हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कई भागों में मई में भी बर्फबारी जारी रहने से किसानों-बागवानों सहित आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बीती रात से लाहौल व किन्नौन के ऊंचाई वाले भागों में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है। किन्नौर जिले के सांगला, रक्षम, छितकुल, लिप्पा, आसरंग, हांगो, चुलिंग सहित कई अन्य क्षेत्रों में करीब चार से छह इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। इससे सेब सहित कई अन्य नकदी फसलों पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। बर्फबारी से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग पर विपरित असर पड़ रहा…
Read MoreCategory: Himachal News
विश्वकप में हिमाचल के विशाल को बेस्ट शूटर का खिताब
थाइलैंड के पट्टाया शहर में हुए बीच कोर्फबाल के विश्व कप में हिमाचल के विशाल शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के कप्तान और हिमाचल के खिलाड़ी विशाल शर्मा ने सबसे अधिक 35 गोल करके रिकार्ड कायम किया। हालांकि वह टीम को खिताबी जीत नहीं दिला पाए और भारतीय टीम छठे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विशाल शर्मा को बेस्ट शूटर के पुरस्कार के सम्मानित किया गया। 4 से 7 मई तक आयोजित बीच विश्व कप कोर्फबॉल प्रतियोगिता में चाइना ताइपे की टीम…
Read Moreसाई स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से शिफ्ट नहीं होगा, अधिसूचना जारी
भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ट्रेनिंग सेंटर बिलासपुर से कबड्डी खेल को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। साई ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। साल 2023-24 के लिए ट्रेनिंग सेंटर में कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या 20 कर दी है। कबड्डी खेल के प्रशिक्षण के लिए ढांचा नहीं होने से इस प्रशिक्षण केंद्र से कबड्डी शिफ्ट करने की तैयारी चल रही थी। साई की ओर से पहले कबड्डी खिलाड़ियों की संख्या शून्य कर दी थी। इससे माना जा रहा था कि इस सेंटर में कबड्डी खेल का प्रशिक्षण बंद कर वर्तमान में…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल पर मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से पांच हिमाचली छात्र सुरक्षित निकाले
छात्रों ने संदेश भेजकर मुख्यमंत्री से की थी सहायता की अपील मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक बार फिर संकटमोचक के रूप में उभर कर सामने आए हैं। मणिपुर में जारी तनाव के बीच वहां शिक्षा ग्रहण करने गए हिमाचल के कुछ बच्चों ने मुख्यमंत्री को संदेश भेजकर उनकी वहां से सुरक्षित वापसी (रेस्क्यू) की गुहार लगाई। इसके तुरंत पश्चात एक विशेष अभियान के तहत इन पांच बच्चों को इम्फाल के पूर्वी क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया, जिनमें एक लड़की भी शामिल है। सुरक्षित निकाले गए तीन बच्चे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी…
Read Moreरिक्त पदों को सरप्लस पूल के माध्यम से भरा जाएगा, जारी किए निर्देश
राज्य के सरकारी विभागों के खाली पड़े पदों को दूसरे विभागों के सरप्लस पूल से भरा जाएगा। इसके लिए प्रदेश मंत्रिमंडल से मंजूरी ली जाएगी। ऐसे पदों को वित्त विभाग के ध्यान में लाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने सभी प्रशासनिक सचिवों को निर्देश जारी किए हैं कि संबंधित विभागों के प्रशासनिक सचिव जो रिक्त पदों को भरने के इच्छुक हैं, वे वित्त विभाग को एक प्रस्ताव भेजेंगे, जिसमें सरप्लस पूल से ऐसे पदों को भरने की प्रासंगिकता को स्पष्ट किया जाएगा। ऐसे में पदों को भरा जा सकता…
Read Moreप्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का गोरखपुर दौरा, इंटर कॉलेज में प्रयोगशाला का किया लोकार्पण
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह एमजी इंटर कॉलेज के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने नवनिर्मित रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारे सामने तमाम चुनौतियां हैं, इन चुनौतियों से निपटने पर ही हमें सफलता मिलती है। चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना चाहिए। राज्यपाल सोमवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित अभिनंदन समारोह एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के लोकार्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्मृतियां जब भी कुरेद दी जाए वह सामने…
Read Moreबीमा कम्पनी द्वारा बीमा की राशि न देने पर उपभोक्ता आयोग ने सुनाया यह फैसला
धर्मशाला। उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमांशु मिश्रा, सदस्य आरती सूद और नारायण ठाकुर की खंडपीठ ने एक बीमा कंपनी को 40 हजार मुआवजे के साथ 4.75 लाख रुपये उपभोक्ता को लौटाने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बीमा कंपनी को शिकायत खर्च के रूप में भी 10 हजार रुपये उपभोक्ता को देने होंगे। शिकायतकर्ता की ओर से मामले की पैरवी कर रहे अधिवक्ता विनय सोनी ने बताया कि सुनील कुमार पुत्र सरण ठाकुर निवासी हनुमान गली नगरोटा बगवां ने स्टार हेल्थ बीमा कंपनी से अपनी पत्नी का विभा का बीमा…
Read Moreइंडिया कैंप के लिए प्रदेश के छह कबड्डी खिलाड़ियों का हुआ चयन
हिमाचल की पांच महिला और एक पुरूष खिलाड़ी का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है। शिविर 8 मई से साई सेंटर गांधीनगर गुजरात में शुरू होगा, जो 22 मई तक चलेगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में सोलन से अंकिता चंदेल और ज्योति, कुल्लू की कविता, सिरमौर से पुष्पा और साक्षी चंदेल, पुरुष वर्ग में ऊना के विशाल भारद्वाज शामिल हैं। इस शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स-2023 के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। शिविर में देशभर से कुल 40 खिलाड़ी भाग…
Read Moreआईपीएल : सोमवार से फिर बिकेंगे ऑनलाइन टिकट, काउंटर पर भी खरीद पाएंगे
इंडियन प्रीमियम लीग (आईपीएल) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 17 और 19 मई को प्रस्तावित मैचों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन टिकट अगले सप्ताह से बिकना शुरू होंगे। इसके अलावा टिकट विक्रेता कंपनी पेटीएम की ओर से एचपीसीए में टिकट काउंटर भी लगाया जाएगा, जहां पर ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी के अलावा क्रिकेट प्रेमी शेष बचे स्टैंडों के टिकट भी खरीद सकेंगे। टिकट विक्रेता कंपनी सोमवार-मंगलवार से धर्मशाला में अपना काउंटर खोलेगी। इस दौरान जहां ऑनलाइन बुक की गई टिकटों की हार्ड कापी…
Read Moreबीआरसीसी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर रोक
समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना निदेशालय ने 472 बीआरसीसी नियुक्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। पूर्व में नियुक्त बीआरसीसी का सभी खंडों से ब्योरा आने तक नई नियुक्ति प्रक्रिया रोकी गई है। हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न शिक्षा खंडों में सालों से सेवाएं दे रहे खंड शिक्षा स्रोत समन्वयक (बीआरसीसी) को हटाने का 26 अप्रैल को सरकार ने फैसला लिया था। प्रदेश के सभी शिक्षा खंडों में बीआरसीसी की नई नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं। इस पर प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सभी जिलों…
Read More