रड़ोपैंद में बिजली का खंभा बना आफत धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत आंजी मातला के गांव रड़ोपैंद में काली माता मंदिर के समीप लगा बिजली का खंभा राहगीरों के लिए खतरा बन चुका है। खंभेे में थ्री फेस की तारें रास्ते के काफी नजदीक लगाई गई हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोग धर्मपुर बाजार के लिए आवाजाही करते हैं, जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मंदिर में भी भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। स्थानीय निवासी पीतांबर, अरविंद, अशोक…
Read MoreCategory: Himachal News
कहीं सहमति कहीं जताई आपत्ति
कहीं सहमति कहीं जताई आपत्ति सोलन। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में पानी, बिजली और यातायात संबंधित मुद्दे गूंजे। जिप सदस्यों ने विभिन्न विकास और जनसमस्याओं के 77 मामले चर्चा के लिए प्रस्तुत किए। अधिकांश कार्यों के कार्यान्वयन पर अधिकारियों की सहमति बनी। कुछ निर्माण कार्यों और समस्याओं पर आपत्ति जताते हुए उच्च स्तर पर समाधान के लिए अग्रेषित किया गया। बैठक जिला परिषद सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष शीला ने की। कार्रवाई का संचालन जिला पंचायत अधिकारी व सदस्य सचिव एमएस नेगी ने किया। बैैठक…
Read Moreसरमौर में खुलेंगी 18 नई बैंक शाखाएं
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त विकास लाबरू ने सोमवार को जिला ऋण योजना की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष राष्ट्रीयकृत एवं सहकारी बैंकाें की 18 नई शाखाएं खोली जाएंगी। संगडाह के काकोग में यूको बैंक की शाखा खोल दी गई है। गताधार में शीघ्र ही शाखा खोली जा रही है। अन्य चयनित क्षेत्रों में बैंक की नई शाखाएं खोलने की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने बताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित 1061 करोड़ की वार्षिक ऋ ण योजना में से प्रथम तिमाही तक…
Read Moreफैक्टरी से लौट रहे कामगार की हत्या
राजपुर (सिरमौर)। राजबन पुलिस चौकी के अंतर्गत बांगरन सिंचाई स्कीम के समीप रविवार रात तीन अज्ञात हमलावरों ने तेज धारदार दराट से एक फैक्टरी कर्मी की हत्या कर दी। चीख पुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे तो हत्यारे उसे सड़क पर फेंककर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की, लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे बलवंत कुमार (35) पुत्र कांशीराम निवासी बांगरन वार्ड…
Read Moreबिना ई-डेक्लेरेशन सामान भेजा तो पेनल्टी
शिमला। आबकारी एवं कराधान विभाग ने छह उत्पादों की आन लाइन डेक्लेरेशन की व्यवस्था को लागू किया है। इसमें औषधि, बिजली, खाद्य तेल, संगमरमर, फर्नीचर और इमारती लकड़ी के उत्पाद शामिल हैं। अब इन उत्पादों की तीस हजार रुपये से ज्यादा की बिक्री की आनलाइन सूचना पहले ही देनी होगी। आनलाइन सूचना के बगैर ऐसे उत्पादों का सामान हिमाचल में ही भेजने पर 25 फीसदी की पेनल्टी की व्यवस्था कर दी है। इसे आबकारी एवं कराधान विभाग ने लागू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना कर इसे अनिवार्य…
Read More151 ग्राम पंचायतों को नोटिस
शिमला। हिमाचल की 151 ग्राम पंचायतों को इस साल मनरेगा योजना में जीरो परफारमेंस पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन पंचायतों से इस वित्त वर्ष में मनरेगा के काम की डिमांड ही नहीं भेजने पर जवाब तलब किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के संज्ञान के बाद पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने सोमवार को आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें इन पंचायतों को बीडीओ के माध्यम से नोटिस जारी कर यह पूछने के आदेश जारी किए गए कि इनमें मनरेगा के…
Read Moreसब्जी मंडी सड़क पर लगेंगे पार्किंग के पैसे
शिमला। सब्जी मंडी सड़क पर दोपहिया और चौपहिया वाहनों को पार्क करने पर अब फीस चुकानी होगी। नगर निगम ने सब्जी मंडी सड़क एक साल के लिए ठेके पर दे दी है। सब्जी मंडी मैदान से ऊपर और नीचे 6 घंटे के लिए दोपहिया वाहन खड़े करने के लिए 10 रुपये और 12 घंटे के 15 रुपये चुकाने होंगे। सब्जी मंडी में सब्जियां लेकर आने वालों और यहां से सब्जियां ले जाने वालों को भी अब गाड़ी खड़ी करने के लिए जेब ढीली करनी होगी। इन्हें 6 घंटे के 15…
Read Moreढली में धूमल ने सरकार पर हमला बोला
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि देश की यूपीए सरकार ने युवा बेरोजगारों के साथ छल किया है। केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल रही है। वे सोमवार को कसुम्पटी मंडल (ढली) और शिमला ग्रामीण मंडल (भाजपा कार्यालय दीप कमल) के अभ्यास वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 करोड़ बेरोजगारों को रोजगार दिया। लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मात्र 27 लाख बेरोजगारों को रोजगार दे पाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया…
Read Moreअनुराग को उन्हीं के घर में घेरेंगे वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच चला शह और मात का खेल और रोचक होने जा रहा है। हाल ही में धूमल के बेटों अनुराग ठाकुर और अरुण धूमल ने खुद सामने आकर सीधे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा था। इन आरोपों का जवाब खुद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह देते, इसके बजाय कांग्रेस सरकार भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को उन्हीं के घर में घेरना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि अनुराग ठाकुर को हमीरपुर सीट तक सीमित किया जाए। इसी मकसद से इसी महीने…
Read Moreसाक्षी, उल्लास, खुशहाल ने मारी बाजी
रिवालसर (मंडी)। सरस्वती उच्च विद्यालय रिवालसर में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले का समापन जिला परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने बताया कि मेले में पांच स्कूलों से करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। मॉडल प्रदर्शनी के विभिन्न वर्गों में करसोग से साक्षी कपूर, सरकाघाट के उल्लास और खुशहाल मंडी ने पहला स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग में करसोग के मनीष ठाकुर, सुंदरनगर के रितिक, करसोग के अमित, सरकाघाट की सिमरन, किशोर वर्ग में सुंदरनगर के आदित्य, करसोग के सिद्धांत शर्मा, सुंदरनगर के गौरव,…
Read More