18 को मैहतपुर में गरजेंगे मजदूर नेता

मैहतपुर (ऊना)। प्रदेश भर में मजदूरों के साथ हो रही अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने के मकसद से इस महीने की 18 अक्तूबर को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के सेवा सदन में भारतीय मजदूर संघ के कई बड़े नेता मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजेंगे। अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ का दो दिवसीय छठा त्रिवार्षिक अधिवेशन औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर के सेवा सदन में 18 अक्तूबर को आयोजित होगा। अधिवेशन अखिल भारतीय डिस्टिलरी मजदूर संघ के अध्यक्ष हुकम सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गुरमेल सिंह…

Read More

79 वाहनों के चालान, 25 हजार जुर्माना

ऊना। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई निरंतर चली हुई है। सोमवार रात को पुलिस ने रात्रि गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान 79 वाहनों के चालान काटकर 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि बिना लाइसैंस के 8 चालान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर नौ चालान, तेज रफ्तारी से वाहन चलाने पर 15 वाहनों के चालान काटे गए। इसके अलावा ओवरलोडिंग का एक, बिना हेल्मेट के 12 चालान, ट्रिप्पल राइडिंग के 5 चालान, सेफ्टी बेल्ट के बिना…

Read More

मैहतपुर किसान मंडी की बदलेगी सूरत

मैहतपुर (ऊना)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड दो में पेयजल टैंक के निकट सप्ताह में दो दफा लगने वाले किसान सब्जी मंडी की तस्वीर बदलने वाली है। बेहद गंदी एवं कीचड़युक्त जगह पर मजबूरी में बैठकर सब्जी बेचने वाले किसानों तथा आसपास के अनेक गांवों से आकर सब्जी की खरीददारी करने वालों ग्राहकों की इस अहम समस्या पर बेशक स्थानीय नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने कोई गौर न किया हो लेकिन मौजूदा विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने इस समस्या का कड़ा संज्ञान लेते हुए मंडी स्थल में…

Read More

रायपुर और मैहतपुर में मारपीट

ऊना/मैहतपुर। जिला के रायपुर मरवाड़ी और मैहतपुर में मारपीट और हुड़दंग मचाने के आरोप में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं दौलतपुर चौक पुलिस को सूचना मिली कि सुशील कुमार निवासी रायपुर मरवाड़ी तहसील अंब जिला ऊना अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा है। इसके अतिरिक्त वह आम जनता की शांति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच आरोपी को…

Read More

मथुरा से पहुंचे 4 हजार श्रद्धालु

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा से लगभग चार हजार श्रद्धालुओं का दल चिंतपूर्णी माता के दरबार पर नतमस्तक होने पहुंचा। दल की अगुवाई कर रहे भक्त हंसराज ने बताया कि अश्विन नवरात्रों के दौरान मथुरा में आयोजित किए गए कार्यक्रमों से निवृत्त होकर सभी लोग माता के दर्शनों को पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि सभी श्रद्धालु लगभग 80 बसों के एक बेड़े में सवार होकर आए हैं। इस दौरान वह चिंतपूर्णी के अतिरिक्त कांगड़ा जिला के विभिन्न शक्तिपीठों और धार्मिक स्थलों भी हाजिरी…

Read More

महंगाई पर भाजपा का हल्ला बोल

रामपुर बुशहर। आनी भाजपा मंडल ने महंगाई और बस के किराये में तीस प्रतिशत बढ़ोतरी के विरोध में निरमंड में सरकार के विरुद्ध हल्ला बोला। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में रोष रैली निकाली और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आनी भाजपा मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरमंड में महंगाई और किराया बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का महंगाई पर कोई अंकुश नहीं है। रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य खाद्य वस्तुओं…

Read More

शहर में अटका फुटपाथ का निर्माण

हमीरपुर। शहर में फुटपाथ का निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। मुख्य स्थानों पर फुटपाथ नहीं बन पाया है। इसका मुख्य कारण उपायुक्त कार्यालय से एनएच विभाग को पैमेंट का भुगतान नहीं होना बताया जा रहा है। करीब 23 लाख रुपये उपायुक्त कार्यालय ने एनएच विभाग को देने हैं। शहर में एनएच किनारे फुटपाथ बनाने का जिम्मा एनएच विभाग को सौंपा गया था। फुटपाथ का निर्माण कार्य अलग-अलग ठेकेदारों को दिया गया था। इस कारण निर्माण कार्य होने में देरी हुई। साथ ही दुकानदारों के विरोध के चलते कई…

Read More

भाजयुमो ने सरकार पर बोला हल्ला

हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने कांग्रेस सरकार की कौशल विकास भत्ता योजना के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भोटा चौक से लेकर गांधी चौक तक विरोध रैली निकाली। सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर ठगा है। चुनाव के वक्त अपने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही गई थी। सत्ता हासिल करने के बाद कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारों को…

Read More

बिना टैक्स चुकाए सामान पकड़ा

हमीरपुर। आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने बिना टैक्स चुकाए लाखों का सामान पकड़ा। हमीरपुर जिला की सीमा पर विभागीय टीम ने निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से लाया जा रहा सामान पकड़ा है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सामान का मूल्यांकन कर संबंधित व्यापारियों से 1.85 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया है। त्योहारी सीजन में विभाग ने निरीक्षण, छापेमारी की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। प्रक्रिया के तहत टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने…

Read More

अवकाश पर अध्यापक-प्रधानाचार्य में ठनी

हमीरपुर। जिला की एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अवकाश को लेकर एक अध्यापक और प्रधानाचार्य में विवाद हो गया। दोनों ने मामले की शिकायत उच्च शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर से की। विवाद न सुलझने पर मामले की जांच का जिम्मा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर के प्रधानाचार्य प्रकाश ठाकुर को सौंपा गया है। मामले को लेकर प्रकाश ठाकुर ने सोमवार को करीब छह घंटे तक पूछताछ की। सारा विवाद एक दिन के अवकाश को लेकर हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य का आरोप है कि संबंधित अध्यापक की ड्यूटी चबूतरा स्कूल में अध्यापक प्रशिक्षण शिविर…

Read More