सर्दी आते ही लगने लगे बिजली के कट

ज्यूरी (शिमला)। सर्दी आते ही ज्यूरी के लोगों को बिजली कट की समस्या सताने लगी है। लंबे समय से बिजली की अघोषित कटौती की मार झेल रहे ज्यूरीवासियों को इस बार भी इस समस्या से निजात मिलने वाली नहीं है। ज्यूरी पंचायत के कोटला में बिजली बोर्ड का काफी बड़ा सब स्टेशन है। बावजूद इसके ज्यूरी की स्थिति दीपक तले अंधेरा जैसी है। हर साल ज्यूरी की जनता अघोषित बिजली कटौती की मार झेलते आ रहे है। दरअसल, ज्यूरी को किन्नौर फीडर से जोड़ रखा है। ऐसे में किन्नौर और…

Read More

खाई में गिरी कार, चालक की मौत

कोटखाई। तहसील कोटखाई के तहत खनेटी अलांवग सड़क पर कार खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा वीरवार की रात को हुआ। लेकिन हादसे का पता शुक्रवार तब लगा जब परिजनों ने घर न पहुंचने पर व्यक्ति की तलाश शुरू की। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार अलांवग गांव निवासी राविंद्र नेकटा पुत्र श्याम लाल नेकटा अपनी कार में शुक्रवार रात खनेटी से गांव के ओर जा रहा है। लेकिन रात…

Read More

वेतनमान कम करने का फैसला वापस ले बोर्ड

रोहड़ू। हिमाचल बिजली बोर्ड इंपलाइज यूनियन ने बैठक में मांग उठाई कि संशोधित वेतनमान में कटौती करने के निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए। कहा कि बोर्ड को नुकसान कर्मचारियों से नहीं कुप्रबंधन और फिजूल खर्ची से हो रहा है। यूनियन के महासचिव हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड को सही स्थिति में लाने के लिए प्रबंधन जिम्मेवार है। आरोप लगाया कि बिजली बोर्ड प्रबंधन दिशाहीन चल रही है। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए समय पर राजस्व की उगाही की जरूरत है। कुप्रबंधन के कारण आज हर…

Read More

सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत

मणिकर्ण (कुल्लू)। सदर कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं रतोचा पंचायत प्रधान उत्तम ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे में शिली राजगिरी पंचायत के सचिव लाभ चंद निवासी शाट घायल हो गए। जानकारी के अनुसार उत्तम ठाकुर और लाभ चंद गत मंगलवार शाम को मोटरसाइकिल पर अपने घर जा रहे थे कि अचानक शाट के पास पहुंच कर एक वैन से उनकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद वैन चालक वाहन समेत फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इस…

Read More

टैक्स बढ़ाने के बजाय सुविधा दे सरकार

मनाली (कुल्लू)। उत्तराखंड की त्रासदी के बाद से ही मनाली में पर्यटन कारोबार ठप पड़ा हुआ है। समर सीजन के बाद व्यवसायियों को उम्मीद थी कि दशहरा और दिवाली के समय मनाली में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एक ओर पर्यटकों के न आने से धंधा चौपट चल रहा है तो दूसरी ओर भारी टैक्स की मार से होटल कारोबारी परेशान हैं। वीरवार को मनाली के होटलियर्स की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली होटलियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि…

Read More

छह माह बर्फ में कैद रहेंगी 28 पंचायतें

कुल्लू। आधिकारिक तौर पर 13050 फुट ऊंचा ऐतिहासिक रोहतांग दर्रा 15 नवंबर से बंद हो जाएगा। हालांकि, मौसम का मिजाज बेहतर रहने से दर्रा पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है। खास बात यह है कि जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के हजारों लोगाें की दिक्कतों का दौर अगले कुछ ही दिन में शुरू होने वाला है। मौसम की करवट बदलते ही सूबे का यह जनजातीय क्षेत्र बर्फ के आगोश में जकड़ जाएगा। इससे यहां की 28 पंचायतों की 26 हजार आबादी इसकी जद में आएगी और पूरा जिला…

Read More

नेऊली सड़क पर अतिक्रमण से भड़के ग्रामीण

खराहल (कुल्लू)। नेऊली-लारीकोट सड़क पर अतिक्रमण से ग्रामीण भड़क गए हैं। सड़क के साथ कई लोग मकानों का निर्माण कर रहे हैं, जिसके चलते सड़क जगह-जगह से संकरी होती जा रही है। हालांकि, लोनिवि ने इस सड़क पर लगी जमीन का मुआवजा भी लोगों को मुहैया करवाया है। बावजूद इसके अतिक्रमण बदस्तूर जारी है। ऐसे में घाटी के गांव नेऊली, थरमाण, ग्राहण, ज्वाणी, जगोट, बराधा और ओढ़ीधार के ग्रामीण अतिक्रमण कार्य के खिलाफ लामबंद हो गए हैैं। अतिक्रमण के चलते सड़क तंग होने से चालकों और लोगों को भारी मुश्किलों…

Read More

खराहल घाटी के जंगलों में कुल्हाड़ी

काईस (कुल्लू)। सर्दी की दस्तक के साथ ही खराहल घाटी के जंगलों में कुल्हाड़ी चलनी शुरू हो गई है। जाड़े से निपटने के लिए लकड़ियों को इकट्ठा किया जा रहा है। इसके चलते जंगलों से देवदार, काईल, रई, मोहरू, वान और कोईश आदि प्रजाति के हरे-भरे पेड़ों की टहनियां काट कर हरे पेड़ों का सफाया किया जा रहा है। इससे घाटी में सैकड़ों पेड़ सूखने लगे हैं। इस पर पर्यावरण प्रेमी भी चिंतित हो उठे हैं। ऐसे में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वन…

Read More

नेहरू के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान

कुल्लू। जिला कांग्रेस सेवादल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर परिधि गृह कुल्लू में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मुख्य संगठक दीनू राही ने की। राही ने कहा कि जब कांग्रेस सेवादल की स्थापना हुई थी तो चाचा नेहरू अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष बने और अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ. एनएस हार्डीकर प्रथम मुख्य संगठक बने थे। इस दौरान राही ने सेवादल के सदस्यों के समक्ष नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके सिद्धातों पर चलने…

Read More

फर्जी डिग्री पर पाई नौकरी

हरोली (ऊना)। हरोली ब्लाक की एक प्राथमिक पाठशाला में एक अध्यापिका ने फर्जी डिग्री पर नौकरी हासिल कर ली। ललहड़ी निवासी गुरबारा सिंह ने ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी गुरदीप सिंह के पास इसकी शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामले पर जांच बिठाई गई है। गुरदीप सिंह स्वयं शनिवार को संबंधित पाठशाला में जाकर इस मामले की जांच करेंगे और अध्यापिका की बीएड की डिग्री को कब्जे में लेकर इसकी सत्यता जांचने के लिए आगामी कार्रवाई होगी। अध्यापिका संबंधित पाठशाला में बतौर पैट टीचर कार्यरत है। शिकायतकर्ता गुरबारा सिंह…

Read More