सस्ते राशन में कटौती पर भड़के

चंबा। जिला विकलांग जागरण मंच की बैठक संकल्प परियोजना के कार्यालय में हुई। बैठक में विकलांगों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर विकलांग जागरण मंच के प्रधान पवन ठाकुर ने कहा कि बेरोजगार विकलांग परिवारों से संबंधित बीपीएल व्यक्तियों के सस्ते राशन में कटौती करके सरकार ने गलत निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 40 से 45 वर्ष की आयु वाले विकलांग परिवार के सदस्य को रोजगार भी नहीं दे पाई है। ठाकुर ने कहा कि शिक्षा सामर्थ्य के अनुसार जिन विकलांग बेरोजगारों को रोजगार…

Read More

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा

पालमपुर (कांगड़ा)। पाहड़ा इलाके से महिला को भगाने के मामले में गिरफ्तार तीन लोगों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन तीनों लोगों ने आरोपी युवक का महिला को भगाने में साथ दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत मिली है। सितंबर माह में पाहड़ा इलाके से एक युवक महिला को घर से जबरन ले गया था। उस मामले में पुलिस ने वीरवार शाम आरोपी युवक के जीजा, बहन और जीजा की माता को गिरफ्तार किया…

Read More

कांगड़ा में 60 जेबीटी शिक्षकों को मिलेगी नौकरी

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में जल्द ही 60 जेबीटी शिक्षकों को नौकरी मिलने वाली है। हाल ही में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय धर्मशाला में हुए साक्षात्कार और काउंसलिंग का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार विभाग करीब 15 दिन के भीतर काउंसलिंग का परिणाम घोषित करने की तैयारी में है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय रिजल्ट की तैयारियों में जुट गया है। इन पदों को भरने के लिए 11, 12 और 13 नवंबर को जेबीटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन किया गया था। जिला कांगड़ा में जेबीटी के…

Read More

बनेड़ व चक्की में शव मिलने से सनसनी

देहरागोपीपुर/ कंडवाल (कांगड़ा)। हरिपुर और नूरपुर के भदरोआ में दो शव मिलने से सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार हरिपुर थाना के तहत एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर निकट संबंधियों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार हरिचंद निवासी सल्ली (शाहपुर) गद्दी समुदाय से संबंधित है और इन दिनों निचले स्थानों पर भेड़-बकरियां चराने आया हुआ था। शुक्रवार को उसका शव बनेड़ खड्ड में मिला है। माना जा रहा है कि मृतक की मौत ढांक…

Read More

सड़क की टारिंग पर सवाल

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी नगर परिषद के वार्ड नंबर एक और पांच में सड़क की टारिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क का सही लेवल न होने पर इलाके की जनता ने निर्माण कार्य पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। जनता की शिकायत पर वीरवार को वार्ड नंबर एक और पांच में स्वयं नपं प्रधान अनिल प्रभा, पार्षद सुखविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता कमलकांत, नगर परिषद कर्मचारी संघ के प्रधान राकेश कुमार ने मौके पर जाकर सड़क की टारिंग की जांच की और निर्माण कार्य पर असंतोष प्रकट किया।…

Read More

कालेज भवन में कैसे शिफ्ट हो पाएगा ब्वॉयज स्कूल

नूरपुर (कांगड़ा)। नूरपुर के ऐतिहासिक किले के भीतर चल रहे ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को आर्य कालेज भवन में शिफ्ट करने की कवायद सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही है। हालांकि, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने अक्तूबर 2012 में नए कॉलेज भवन के निर्माण के लिए रामपुरी उप महाल में 1.80 हेक्टेयर वन भूमि को चिह्नित कर उच्च शिक्षा विभाग के नाम हस्तांतरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी थी। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने करीब चार माह पूर्व नए कॉलेज भवन निर्माण के लिए चिह्नित वन…

Read More

यूथ कांग्रेस चुनाव को हुआ मतदान

बंगाणा (ऊना)। थानाकलां के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, लोकसभा और प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में युकां डेलिगेट्स ने भाग लिया। थानाकलां में कुटलैहड़ और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान प्रक्रिया निपटाई गई। कुटलैहड़ के 248 में से 235 डेलिगेट्स ने मत डाले। बड़सर के 86 डेलिगेट्स में 60 ने मतदान किया। निर्वाचन अधिकारी मनोज तिवारी ने निर्वाचन प्रक्रिया निपटाते हुए मतदान कराया। कुटलहैड़ से प्रत्याशी शोभित गौतम, सुमित शर्मा, अंकुश शर्मा और नवनीश ठाकुर हैं। लोकसभा के…

Read More

बंगाणा में खोली जाए सब्जी मंडी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा के भलेत स्थित एक होटल में शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान संघ की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेशाध्यक्ष देसराज मौदगिल ने की। बैठक में भाखड़ा विस्थापितों तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान मांग की गई कि बंगाणा में सब्जी मंडी खोली जानी चाहिए। बैठक में यह भी मांग उठी कि 60 वर्ष से ऊपर आयु के किसानों को बुढ़ापा पेंशन दी जाए तथा किसानों के कब्जे नियमित किए जाएं। इस दौरान किसान ब्लाक महिला समिति का गठन भी किया…

Read More

कोल्ड स्टोर में रखे आलू बेच डाले

अंब (ऊना)। हरोली के कांगड़ धर्मपुर निवासी प्रगतिशीन किसान मस्तान सिंह ने एक कोल्ड स्टोर मालिक पर आलू के 54 बैग खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। मस्तान सिंह ने इसकी शिकायत हरोली पुलिस थाना में की है। उन्होंने आरोप जड़ा कि मेहनत कर अपने खेत में आलू उगाए थे। बीज के लिए 54 बैग आलू कोल्ड स्टोर में जमा कराए थे। आलू को स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोर मालिक को बाकायदा भुगतान भी किया गया। जब मस्तान सिंह कोल्ड में रखे आलू को लाने गए तो कोल्ड स्टोर…

Read More

मेला मैदान से खराब मिठाइयां फिंकवाई

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी महोत्सव के दौरान लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले खाद्य कारोबारियों पर नकैल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान खराब मिठाइयों को नष्ट किया। व्यापारियों को चेतावनी भी दी कि अगर खराब मिठाइयां या अन्य खाद्य पदार्थ बचे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लवी मेले में प्रदेश भर से खाद्य वस्तुओं का कारोबार करने व्यापारी पहुंचे है। लेकिन जहां मिठाइयां बेचने वाले खुले में मिठाई बेच रहे हैं। वहीं मक्की रोटी बनाने का स्थान साफ-सुथरा नहीं है। खाद्य निरीक्षक…

Read More