तरक्की के लिए एकजुट हों सभी नेता : अनुराग

ऊना। नांदेड़ साहिब एक्सप्रेस की हरी झंडी दिखाने के बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मौका खुशी का है और ऐसे मौके पर राजनीतिक भाषण कतई शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि मुल्क को तरक्की के रास्ते पर लेकर जाना है और अपने-अपने क्षेत्र में विकास की गंगा प्रवाहित करनी है। सभी सांसद एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ें। जनता की सहूलियत एवं क्षेत्र का विकास ही राजनेता की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर नयनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा, विधायक वीरेंद्र कंवर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शर्मा, सह…

Read More

अंब में आग से 30 झुग्गियां राख

अंब (ऊना)। अंब-ऊना मुख्य मार्ग पर पड़ते सोनालिका उद्योग के समीप वीरवार को भीषण अग्निकांड में बाहरी मजदूरों की 30 झुग्गियां राख हो गईं। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के वक्त सभी मजदूर काम पर गए हुए थे। दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि प्रवासी बच्चों की ओर से जलाई गई आग की चिंगारी पड़ने से घटना हुई है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद अचानक प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों…

Read More

होमगार्ड जवान के घर में चोरी

गगरेट (ऊना)। गगरेट नगर के राधा स्वामी रोड पर स्थित एक मकान में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। यह मकान एक होमगार्ड के जवान है। चोर घर से बर्तन, कपड़े, सोने के कुछ गहने तथा अन्य घरेलू सामान चुराकर ले गए। पीड़ित राकेश कुमार ने इस संदर्भ में पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने भी घटनास्थल का दौरा करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात की…

Read More

बढेड़ा राजपूतां में दो गुट भिडे़

गगरेट (ऊना)। क्षेत्र के बढेड़ा राजपूतां में क्रिकेट मैच को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद दो गुटों में संघर्ष हो गया। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लात घूंसों एवं लाठियां से हमला कर दिया। वारदात में तीन युवक घायल हो गए हैं, जिनके सिर और बाजू पर चोटें आई हैं। सभी घायलों को मेडिकल एवं उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश कु मार पुत्र रोशन लाल निवासी बढेड़ा…

Read More

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों पर झृूमे विस उपाध्यक्ष

रिकांगपिओ (किन्नौर)। बाल दिवस के पर राजकीय वरिष्ठ पाठशाला रिब्बा में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि पधारे। इस मौके पर उन्होंने स्कूल में 92 लाख की लागत से बने 12 कमरों के भवन, 8 शौचालयों और एक स्मार्ट रूम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र—छात्राओं के किन्नौरी और पहाड़ी लोक नृत्य पेश किया। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष जगत नेगी भी उनके साथ जम कर झूमे। इसके पहले जगत सिंह ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला और…

Read More

ठियोग को करोड़ों की सौगात

ठियोग (शिमला)। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को ठियोग दौरे के दौरान करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ठियोग बाईपास, सात करोड़ रुपये से बनने वाले शापिंग कॉम्पलैक्स एवं कार पार्किंग और जनोघाट में 35 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बस स्टैंड का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ठियोग अस्पताल में एक करोड़ 75 लाख रुपये से बने नए ओपीडी भवन का उद्घाटन किया। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि प्रदेश…

Read More

आलू मैदान में पूर्व सरकार पर बरसे मंत्री

ठियोग(शिमला)। बाल दिवस पर आलू मैदान में सीएम दौरे के दौरान एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अलावा परिवहन मंत्री जीएस बाली और आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने भी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ठियोग में पूर्व सरकार को लालों की सरकार बताया और कहा कि जो भाजपा पांच साल में नहीं कर पाई, वह कांग्रेस ने दस माह में कर दिखाया है। उन्होंने क्षेत्र के लिए पांच…

Read More

गाड़ी की टक्कर एक युवक की मौत

रामपुर बुशहर। रामपुर में जीप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी फुंजा रामपुर अपने दोस्त के साथ पाट बंगला पेट्रोल पंप के पास गुजर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप जीप संख्या एचपी 06-1695 ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को…

Read More

युवक से एक घंटे पूछताछ

हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दड़ूही के एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी जमीन गांव के ही एक व्यक्ति को बेच दी। युवक की मां को भनक हल्का पटवारी से लगी। इस पर युवक घर से गायब हो गया। पुलिस ने उसे थाना में तलब किया। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक के साथ ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भी थाना पहुंचा। युवक की माता तृप्ता देवी पत्नी स्व. लेखराज निवासी दड़ूही ने बताया कि वर्ष 2007 में…

Read More

सैर को निकली दो महिलाएं कुचलीं

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत सैर को निकली दो महिलाओं को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इससे एक महिला ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया जबकि दूसरी को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जाहू कलां निवासी कौशल्या देवी और कमला देवी सुबह करीब पांच बजे सैर को निकली थीं। वे सुलगवान की तरफ गई थीं। करीब साढ़े छह बजे दोनों घर आ रही थी। दोनों सड़क किनारे चल…

Read More