चक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में मिला शव

कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना इंदौरा की चौकी ढांगूपीर के तहत चक्की खड्ड से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव अपने कब्जे में लिया है। मृतक की पहचान बलवीर सिंह (21) पुत्र संसार सिंह निवासी गार्डन कॉलोनी पठानकोट के रूप में हुई है। रविवार को जब कुछ लोगों ने चक्की खड्ड में संदिग्ध अवस्था में पड़े युवक के शव को देखा तो इसकी सूचना ढांगूपीर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही नूरपुर के डीएसपी राजीव अत्री और ढांगूपीर चौकी के प्रभारी एएसआई महिंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और…

Read More

ज्वालामुखी में श्रद्धालु की मौत

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। मां ज्वाला के दर्शनों को ज्वालामुखी पहुंचे एक व्यक्ति की निजी होटल के कमरे में मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परमिंदर वालिया पुत्र मोहिंद्र वालिया निवासी लुधियाना उम्र 40 वर्ष अपने बेटे हर्षित सहित मां के दर्शनों को ज्वालामुखी शनिवार को पहुंचे और रात को ज्वालामुखी केे एक निजी होटल में किराये पर कमरा लिया। सुबह जब बेटे हर्षित की नींद खुली तो पिता परमिंदर वालिया की मौत हो चुकी थी। होटल…

Read More

सिविल अस्पताल को अपग्रेड करेंगे : बुटेल

पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी बुटेल ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस वर्ष 1187 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल पालमपुर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का सृजन कर इसे एक मॉडल चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। मरीजों के बढ़ते दबाव के चलते सिविल अस्पताल पालमपुुर को 200 बिस्तरों तक अपग्रेड करने का प्रयास किया जा रहा है। अस्पताल में शीघ्र ही…

Read More

टांडा में एम्स स्तरीय चिकित्सक देंगे सेवाएं

कांगड़ा। परिवहन, खाद्य और तकनीकी शिक्षा मंत्री जीएस बाली ने कहा कि उपचार के दौरान किसी भी मरीज के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सकों को अपनी पूरी क्षमता और ईमानदारी के साथ रोगियों का उपचार करना चाहिए। डा. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान संस्थान टांडा में हिम गायनोकॉन की ओर से प्रसव कला एवं स्त्री रोग उपचार विषय पर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ पर जीएस बाली ने चिकित्सकाें को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही टांडा में एम्स जैसे उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकाें की सेवाएं मुहैया करवाई…

Read More

लुंगी डांस ने बटोरीं दर्शकों की तालियां

नूरपुर (कांगड़ा)। इंदिरा प्रभा आदर्श पब्लिक स्कूल नूरपुर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नूरपुर के डीएसपी राजीव अत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता पीसी शर्मा ने की। शुभारंभ स्कूली छात्रों ने वंदेमातरम् और सरस्वती वंदना से किया। मुख्यातिथि राजीव अत्री ने स्कूली छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों और अन्य गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कहा कि समाज में कुरीतियों को मिटाने में छात्र अहम भूमिका निभा सकते हैं।…

Read More

हक की लड़ाई लड़ने को मजबूर पूर्व सैनिक

नूरपुर (कांगड़ा)। देश की सरहदों की रक्षा के लिए ताउम्र देने वाले हजारों पूर्व सैनिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मीलों लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। जबकि, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ईसीएचएस) के तहत पूर्व सैनिकों से रिटायरमेंट पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 20 से 70 हजार रुपये तक अंशदान लिया जाता है। बावजूद इसके ईसीएचएस के तहत नूरपुर उपमंडल के तकरीबन दस हजार सैन्य परिवारों की पॉली क्लीनिक खोलने की चिरलंबित मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिसके चलते हजारों सैन्य परिवारों को…

Read More

चारों लोस सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा : धीमान

कुल्लू। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी ने भी कमर कसना शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी पंचायत स्तर पर बैठकें कर रही है। लोजपा युवा सेना की चुनावी बैठक जरी में हुई। इसमें युवा सेना के प्रदेशाध्यक्ष डीसी धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले लोस चुनाव में लोजपा सूबे की चारों संसदीय क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है। इसके लिए सशक्त प्रत्याशियों की तलाश की जा रही है। चुनाव से पहले लोजपा युवा सेना…

Read More

दर्जन पंचायतें सड़क से कोसों दूर

कुल्लू। गांवों को सड़क से जोड़ने के सरकारी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिले के कई गांव ऐसे हैं, जहां आज तक सड़क नहीं पहुंची है। इसके चलते लोगों को खाद्य सामग्री से लेकर बीमार व्यक्ति को भी पीठ पर उठाकर ले जाना पड़ता है। सड़क असुविधा के मामले में बंजार घाटी जिले में पहले स्थान पर है। यहां कई पंचायतों के लिए सड़क अभी भी सपने जैसा है। कई पंचायतों को सड़कें तो निकल रही हैं, लेकिन विभाग की लेटलतीफी, वन विभाग की मंजूरी न मिलने तथा सड़क…

Read More

समय पर बस नहीं चलने से भड़के लोग

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के केलांग डिपो में बस समय पर न चलने से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि खराब बसों की वजह से सवारियों को हर रोज दो-चार होना पड़ रहा है। सर्द मौसम के इन दिनों में कई घंटों तक सवारियों को बस स्टैंड या अन्य बस स्टापेज पर इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को भी उदयपुर और कोकसर की सवारियों के साथ कुछ ऐसा ही वाकया पेश आया। क्षेत्रवासियों ने राज्य सरकार तथा निगम के क्षेत्रीय प्रबंधन से आग्रह किया है…

Read More

35 फीसदी पंचायतों में पूरा कोरम अधूरा

कुल्लू। विशेष ग्राम सभा की बैठक में जिले की करीब 35 फीसदी पंचायतों में कोरम पूरा नहीं होने से किसी तरह की चर्चा नहीं हो सकी। कोरम पूरा न होने से न तो राजीव गांधी अन्न योजना की चयन प्रक्रिया हो सकी और न ही आधारयुक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम राशन कार्ड की प्रक्रिया आगे बढ़ पाई। जिले की 204 पंचायतों में से करीब 140 पंचायतों का कोरम पूरा हो सका है। शेष पंचायतों में बैठक को लेकर नई तिथि घोषित कर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। रविवार को हुई…

Read More